Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

Akhilesh Yadav Birthday : सीएम योगी और मायावती ने दी बधाई

Akhilesh Yadav Birthday : सीएम योगी और मायावती ने दी बधाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Akhilesh Yadav Birthday समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। आज 1 जुलाई को वह 50 साल के हो गए हैं। शनिवार सुबह से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें बधाइयां दीं हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी बधाई दी। बधाइयों की सिलसिला जारी मायावती ने एक ट्वीट में अखिलेश यादव और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई दी। अच्छी सेहत के साथ लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर पूर्व सीएम अखिलेश यादव को बधाई दी। साथ ही प्रभु श्रीराम से उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उधर, अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। ये भी पढ़ें : ’80 हराओ, बीजेपी हटाओ’.. अखिलेश यादव का नया नारा, सरकार पर निशाना..  ये भी पढ़ें...
UP : भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हमला, कमर में लगी गोली

UP : भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हमला, कमर में लगी गोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर बड़ा जानलेवा हमला हो गया है। उनकी गाड़ी पर गोलियां बरसाई गई हैं। वह अपनी कार से किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसी दौरान उनपर हमला हुआ। देवबंद में काफिले पर बरसाईं गोलियां बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर आजाद पर देवबंद की गांधी कालोनी के पास गोलियों से हमला हुआ। उनकी कमर में गोली लगी है। हमलावर कार में सवार होकर आए और फरार हो गए। उन्हें देवबंद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ें : कानपुर में IT रेड : सर्राफा-बुलियन कारोबारी के ठिकानों से हजारों करोड़ संदिग्ध लेन-देन व करोड़ों की नगदी-ज्वेलरी सीज...
क्या संजय निषाद ने बढ़ा दी बीजेपी की टेंशन..?

क्या संजय निषाद ने बढ़ा दी बीजेपी की टेंशन..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो (लखनऊ) : पटना में विपक्षी पार्टियों की बैठक और तैयार हो रहे महागठबंधन को लेकर भारतीय जनता पार्टी पहले ही असहज है। ऐसे में 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी गठबंधन के लिए नए सहयोगियों की तलाश में जुटी है। इस सबके बीच एनडीए में सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने एक बड़ा बयान देकर भाजपा की टेंशन बढ़ाने का काम किया है। भाजपा के लिए क्यों अहम हैं संजय निषाद दरअसल, संजय निषाद को बीजेपी हल्के में नहीं ले सकती। इसकी वजह है कि संजय वही नेता हैं जिनके बेटे प्रवीण ने 2018 में गोरखपुर उप चुनाव में भाजपा को लोकसभा उप चुनाव में पटखनी दी थी। वो भी उस सीट पर जो सीएम योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई थी। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी समझ रही है कि निषाद समाज और सीटों पर उनकी गहरी पकड़ है। उनकी नाराजगी पार्टी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। यह ह...
आदिपुरुष पर हाईकोर्ट ने कहा, रामायण-कुरान जैसे धार्मिक ग्रंथों को तो बख्श दीजिए, निर्माता को कड़ी फटकार

आदिपुरुष पर हाईकोर्ट ने कहा, रामायण-कुरान जैसे धार्मिक ग्रंथों को तो बख्श दीजिए, निर्माता को कड़ी फटकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कुछ बेहूदे किस्म के गंदी मानसिकता वाले लोगों के दिमाग से उपजी आदिपुरुष जैसी धार्मिक आस्थाओं से खिलवाड़ करने वाली फिल्म पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। फिल्म आदिपुरुष में श्रीराम कथा को बदलकर निम्नस्तरीय दिखाने के आरोपों के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सुनवाई के दौरान निर्माता को जमकर फटकारा। साथ ही सेंसर बोर्ड को भी आड़े हाथों लिया। पूछा, क्या सेंसर बोर्ड जिम्मेदारी नहीं समझता मामले की सुनवाई के दौरान सोमवार को कोर्ट ने पूछा कि फिल्म में सेंसर बोर्ड क्या दिखाता चाहता है? क्या सेंसर बोर्ड खुद की जिम्मेदारियों को नहीं समझता? हाई कोर्ट ने फिल्म निर्माताओं से कहा कि रामायण ही नहीं बल्कि पवित्र कुरान, गुरुग्रंथ साहिब और गीता जैसे धार्मिक ग्रंथों को तो कम से कम बख्श दो। बाकि जो कर रहे हो, वो तो कह ही रहे हो। ये भी पढ़ें : अयोध्या के संतो की अपील, ‘...
यूपी आ रहे संघ प्रमुख मोहन भागवत, लोकसभा चुनाव से पहले 5 दिवसीय दौरा काफी अहम

यूपी आ रहे संघ प्रमुख मोहन भागवत, लोकसभा चुनाव से पहले 5 दिवसीय दौरा काफी अहम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : RSS Chief Mohan Bhagwat UP Tour राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत अपने 5 दिवसीय के दौरे पर उत्तर प्रदेश आ रहे हैं। अगले महीने जुलाई में वह पांच दिन उत्तर प्रदेश में रहेंगे। मोहन भागवत 1 से 5 जुलाई तक यूपी में रहेंगे। लखनऊ में रहते हुए संघ प्रमुख कई बैठकों में हिस्सा लेंगे। अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन बताते हैं कि संघ प्रमुख की राजधानी लखनऊ में रहने के साथ-साथ अयोध्या जाने की भी योजना है। वहां रामलला के दर्शन करेंगे। बताया जा रहा है कि संघ प्रमुख पूर्वी यूपी की संघ की कार्यकारिणी बैठक में हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि संघ प्रमुख 5 दिन उत्तर प्रदेश में रहकर सामाजिक और राजनीतिक हालात को समझेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले उनके इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। ये भी पढ़ें : खास खबर : CM Yogi और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, ...
UP : न्यूड वीडियो बनाकर युवक को ब्लैकमेल कर रही लड़की, पुलिस ने शुरू की जांच, पढ़िए पूरा मामला..

UP : न्यूड वीडियो बनाकर युवक को ब्लैकमेल कर रही लड़की, पुलिस ने शुरू की जांच, पढ़िए पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : लड़के को वीडियो काॅल कर लड़की ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। फिर उसी को उसकी अश्लील फोटोज भेजकर ब्लैकमेल करने लगी। रुपए की वसूली करने लगी। लड़की ने अपने साथी को पुलिस अधिकारी बनाकर काॅल कराकर धमकी भी दिलाई। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला औरैया जिले का है। रात में वीडियो काॅल कर बनाया अश्लील वीडियो जानकारी के अनुसार औरैया जिले में दिबियापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक को वीडियो काॅल आई। लड़की ने लड़के का न्यूड वीडियो बना लिया। फिर उसकी अश्लील फोटोज का स्क्रीन शॉट भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ये भी पढ़ें : AmrohaNews : आधी रात को काॅल, फिर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग, महिला समेत 4 पर FIR.. दिल्ली पुलिस अधिकारी बनाकर अपने साथी से काॅल कराकर फोटोज डिलीट करने के बदले रुपए की मांग शु...
UP : करना था जीभ का इलाज, कर दिया खतना, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश

UP : करना था जीभ का इलाज, कर दिया खतना, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : यूपी के बरेली से डाक्टर की लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जीभ का इलाज कराने गए बच्चे का डाक्टर ने खतना कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। डिप्टी सीएम श्री पाठक ने मुख्य चिकित्साधिकारी से 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है। साथ ही यह भी निर्देश दिए हैं कि अगर आरोप सही हैं तो संबंधित डाक्टर के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। परिवार के लोगों का आरोप, बोलने में थी बच्चे को दिक्कत जानकारी के अनुसार बरेली के संजय नगर के रहने वाले हरिमोहन यादव का कहना है कि उनका दो साल का बेटा है, जो बोल नहीं पाता है। किसी ने बताया था कि डा. एम खान छोटा सा जीभ का आपरेशन कर देंगे तो बच्चा ठीक से बोलने लगेगा। ये भी पढ़ें : Mainpuri : दो भाई, दूल्हा-दुल्हन समेत 5 की हत्या कर आरोपी ने खुद को गोली से उड़ाया इसपर प...
UP : आईपीएस मणिलाल पाटीदार बर्खास्त

UP : आईपीएस मणिलाल पाटीदार बर्खास्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : बुंदेलखंड के महोबा में खनन कारोबारी की मौत के मामले में आरोपी आईपीएस मणिलाल पाटीदार को केंद्र सरकार ने बर्खास्त कर दिया है। पाटीदार इस समय जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ महोबा के एसपी रहते हुए खनन कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे। महोबा के कारोबारी की मौत के मामले में आरोपी इसका वीडियो सोशल मीडिया पर 7 सितंबर 2020 को वायरल भी हुआ था। इसके दो दिन बाद ही इंद्रकांत त्रिपाठी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पाटीदार समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को गंभीरता से लिया था। साथ ही मामले की विस्तृत जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। पाटीदार ने15 अक्टूबर 2022 को किया था सरेंडर अब 2014 बैच के आईपीएस मणिलाल पाटीदार को बर्खास्त कर दिया गया है। एसआई...
Mainpuri : दो भाई, दूल्हा-दुल्हन समेत 5 की हत्या कर आरोपी ने खुद को गोली से उड़ाया

Mainpuri : दो भाई, दूल्हा-दुल्हन समेत 5 की हत्या कर आरोपी ने खुद को गोली से उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सनसनीखेज सामूहिक हत्याकांड की वारदात से पूरा इलाका दहल उठा। मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में गोकुलपुरा अरसारा गांव में शनिवार सुबह एक परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हत्यारोपी ने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। छानबीन जारी है। देर रात तक डीजे पर सभी ने किया डांस, फिर अचानक.. जानकारी के अनुसार गांव गोकुलपुरा अरसारा के रहने वाले शिववीर सिंह नाम के व्यक्ति ने अपने दो भाइयों, पत्नी और भाई की नवविवाहित पत्नी और दोस्त की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। वहीं तीन लोगों को घायलावस्था में अस्पताल भेजा गया है। ये भी पढ़ें : बिजनौर : सिपाहियों को भारी पड़ा अधिकारियों के नाम पर फ्री-फंड का खाना, SP ने...
सावरकर को पढ़ेंगे यूपी बोर्ड के विद्यार्थी, साथ में इन महापुरुषों की जीवनगाथाएं भी..

सावरकर को पढ़ेंगे यूपी बोर्ड के विद्यार्थी, साथ में इन महापुरुषों की जीवनगाथाएं भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी बोर्ड के विद्यार्थी अब विनायक दामोदर सावरकर की जीवन गाथा को भी पढ़ेंगे। दरअसल, बोर्ड ने पाठ्यक्रम में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। करीब 50 महारुषों की जीवन कथा को बोर्ड के पाठ्यक्रम में जोड़ा गया है। इन जीवन गाथाओं को 9वीं से 12वीं तक के नैतिक शिक्षा विषय में जोड़ा गया है। पाठ्यक्रम में शामिल हुईं 50 महापुरुष की जीवन कथाएं सावरकर के अलावा महावीर जैन, पं. दीन दयाल उपाध्याय, भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय, राजा राम मोहन राय, सरोजनी नायडू, अरविंद घोष और नाना साहब की जीवन कथा भी बोर्ड पाठ्यक्रम का हिस्सा होंगी। नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा विषय में शामिल इन महापुरुषों की जीवन कथाएं जुलाई में स्कूलों के खुलने पर पढ़ाई जाएंगी। बोर्ड ने 9वीं से 12वीं तक नैतिक शिक्षा विषय में जोड़ा दरअसल, बोर्ड की वेबसाइट पर इन पाठ्यक्रमों में महापुरुषों के नाम शामिल कर जारी कर द...