Wednesday, November 4सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

सीधी पेशाब कांड : BJP नेता प्रवेश शुक्ला के घर पर चला बुल्डोजर, राहुल बोले-इंसानियत शर्मसार

सीधी पेशाब कांड : BJP नेता प्रवेश शुक्ला के घर पर चला बुल्डोजर, राहुल बोले-इंसानियत शर्मसार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मध्यप्रदेश के सीधी के बीजेपी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला के पूर्व प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला के घ्रणित काम की उसे कड़ी सजा मिली है। एक दिन पहले प्रवेश शुक्ला का आदिवासी युवक पर पेशाब करने का वीडियो वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए वीडियो ने तहलका मचा दिया था। रीवा जेल में रखा जाएगा दोषी प्रवेश शुक्ला दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को कहा है कि सीधी पेशाब कांड बड़ा ही घृणित और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशों पर आरोपी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की गई है। उसे रीवा जेल में रखा जाएगा। ये भी पढ़ें : लेखपाल का रिश्वत लेते-शराब पीते वीडियो वायरल, सस्पेंड बताते चलें कि वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने जबरदस्त ढंग से...
घिनौनी करतूत : BJP विधायक के पूर्व प्रतिनिधि ने आदिवासी युवक पर किया पेशाब, वीडियो वायरल-कांग्रेस बोली-देश से माफी मांगे भाजपा

घिनौनी करतूत : BJP विधायक के पूर्व प्रतिनिधि ने आदिवासी युवक पर किया पेशाब, वीडियो वायरल-कांग्रेस बोली-देश से माफी मांगे भाजपा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : BJP MLA Representative Pravesh Shukla Viral Video मानवता को शर्मसार करने वाला एक बेहद घिनौना मामला मध्यप्रदेश से सामने आया है। वहां बीजेपी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला के पूर्व प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला का आदिवासी युवक पर पेशाब करते वीडियो वायरल हुआ है। पूर्व प्रतिनिधि नशे की हालत में बताया जा रहा है। वीडियो में पूर्व प्रतिनिधि मानसिक विक्षिप्त आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। वह एक हाथ से सिगरेट पी रहा है। वीडियो में उसकी घिनौनी मानसिकता साफ उजागर हो रही है। मुख्यमंत्री शिवराज के हस्तक्षेप के बाद एनएसए की कार्रवाई भी वीडियो को जो भी देख रहा है, वही विधायक के पूर्व प्रतिनिधि को जमकर कोस रहा है। उसके इस घिनौने, अमानवीय आचरण की निंदा कर रहा है। साथ ही आम लोग भी उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। विपक्ष के नेता सवाल उठा रहे है...
अखिलेश यादव और शिवपाल का राजभर और संजय निषाद पर बड़ा पलटवार, कहा-चुनाव आते ही सजाने लगते हैं दुकान

अखिलेश यादव और शिवपाल का राजभर और संजय निषाद पर बड़ा पलटवार, कहा-चुनाव आते ही सजाने लगते हैं दुकान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, (ब्यूरो) लखनऊ : महाराष्ट्र की राजनीतिक में हुई बड़ी उथल-पुथल के बाद अब यूपी में भी पालिटिकल पार्टियों में जुबानी जंग तेज हो गई है। खासकर सत्ता और विपक्ष के बीच। योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद और सुभासपा मुखिया राजभर की ओर से एक दिन पहले दावा किया गया था कि सपा टूटने वाली है। अखिलेश यादव के कई विधायक उनके संपर्क में हैं। अब अखिलेश और शिवपाल ने बड़ा पलटवार किया है। अखिलेश बोले- ' जिनसे मिलते हो उनसे कह दो ले जाएं..' अब इसपर सपा की ओर से पहले अखिलेश यादव और फिर शिवपाल यादव ने बड़ा पलटवार किया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि (ओपी राजभर) जिनसे मिलते हो, उनसे कह दो कि ले जाएं। दरअसल, राजभर ने कहा था कि सपा के काफी विधायक उनके संपर्क में हैं और सपा टूटने वाली है। इसी के जवाब में अखिलेश यादव ने पलटवार किया। शिवपाल ने कहा, तो राजभर विधायक भी नहीं बनेंगे उधर, शिवपाल यादव ने भ...
यूपी में अमित शाह का ऐलान : भाजपा-अपना दल और निषाद पार्टी मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

यूपी में अमित शाह का ऐलान : भाजपा-अपना दल और निषाद पार्टी मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती के मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश आए हुए हैं। गृहमंत्री शाह ने कहा कि यूपी में भाजपा, अपना दल (एस) और निषाद पार्टी मिलकर लोकसभा 2024 का चुनाव लड़ेंगी। यहां लखनऊ में रविवार को राजधानी के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी समेत सभी दिग्गज नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। सोनेलाल पटेल की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे गृहमंत्री कार्यक्रम की अध्यक्षता खुद केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृहमंत्री शाह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी में भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। शाह ने...
यूपी : ATS ने दो संदिग्धों को उठाया, लादेन-बुरहान जैसे आतंकियों को मानते हैं आदर्श

यूपी : ATS ने दो संदिग्धों को उठाया, लादेन-बुरहान जैसे आतंकियों को मानते हैं आदर्श

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी एटीएस ने आतंकी प्रोपेगेंडा फैलाने के आरोप में 2 संदिग्धों को उठाया है। दोनों को लखनऊ से पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि दोनों देश के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को फैलाने का काम कर रहे हैं। इनमें से एक जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले का रहने वाला है, जिसे लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। एक जम्मू-कश्मीर का रहने वाला उसकी पहचान रिजवान खान के रूप में की गई है। वहीं दूसरा संदिग्ध सद्दाम शेख है। सूत्रों का कहना है कि दोनों संदिग्ध ओसामा बिन लादेन, जाकिर मूसा, रियाज नायकू जैसे खतरनाक आतंकियों को अपना गुरू मानते हैं। ये भी पढ़ें : UP : 10 साल के बच्चे ने की हत्या, गाली देने पर 4 साल के बच्चे का मर्डर सू्त्रों का कहना है कि एटीएस को इनपुट मिला था कि जम्मू-कश्मीर का रहने वाला एक संदिग्ध आतंकी संगठनों से जुड़ा है जो देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। ये भी पढ़ें : Lu...
Akhilesh Yadav Birthday : सीएम योगी और मायावती ने दी बधाई

Akhilesh Yadav Birthday : सीएम योगी और मायावती ने दी बधाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Akhilesh Yadav Birthday समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। आज 1 जुलाई को वह 50 साल के हो गए हैं। शनिवार सुबह से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें बधाइयां दीं हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी बधाई दी। बधाइयों की सिलसिला जारी मायावती ने एक ट्वीट में अखिलेश यादव और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई दी। अच्छी सेहत के साथ लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर पूर्व सीएम अखिलेश यादव को बधाई दी। साथ ही प्रभु श्रीराम से उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उधर, अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। ये भी पढ़ें : ’80 हराओ, बीजेपी हटाओ’.. अखिलेश यादव का नया नारा, सरकार पर निशाना..  ये भी पढ़ें...
UP : भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हमला, कमर में लगी गोली

UP : भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हमला, कमर में लगी गोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर बड़ा जानलेवा हमला हो गया है। उनकी गाड़ी पर गोलियां बरसाई गई हैं। वह अपनी कार से किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसी दौरान उनपर हमला हुआ। देवबंद में काफिले पर बरसाईं गोलियां बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर आजाद पर देवबंद की गांधी कालोनी के पास गोलियों से हमला हुआ। उनकी कमर में गोली लगी है। हमलावर कार में सवार होकर आए और फरार हो गए। उन्हें देवबंद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ें : कानपुर में IT रेड : सर्राफा-बुलियन कारोबारी के ठिकानों से हजारों करोड़ संदिग्ध लेन-देन व करोड़ों की नगदी-ज्वेलरी सीज...
क्या संजय निषाद ने बढ़ा दी बीजेपी की टेंशन..?

क्या संजय निषाद ने बढ़ा दी बीजेपी की टेंशन..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो (लखनऊ) : पटना में विपक्षी पार्टियों की बैठक और तैयार हो रहे महागठबंधन को लेकर भारतीय जनता पार्टी पहले ही असहज है। ऐसे में 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी गठबंधन के लिए नए सहयोगियों की तलाश में जुटी है। इस सबके बीच एनडीए में सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने एक बड़ा बयान देकर भाजपा की टेंशन बढ़ाने का काम किया है। भाजपा के लिए क्यों अहम हैं संजय निषाद दरअसल, संजय निषाद को बीजेपी हल्के में नहीं ले सकती। इसकी वजह है कि संजय वही नेता हैं जिनके बेटे प्रवीण ने 2018 में गोरखपुर उप चुनाव में भाजपा को लोकसभा उप चुनाव में पटखनी दी थी। वो भी उस सीट पर जो सीएम योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई थी। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी समझ रही है कि निषाद समाज और सीटों पर उनकी गहरी पकड़ है। उनकी नाराजगी पार्टी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। यह ह...
आदिपुरुष पर हाईकोर्ट ने कहा, रामायण-कुरान जैसे धार्मिक ग्रंथों को तो बख्श दीजिए, निर्माता को कड़ी फटकार

आदिपुरुष पर हाईकोर्ट ने कहा, रामायण-कुरान जैसे धार्मिक ग्रंथों को तो बख्श दीजिए, निर्माता को कड़ी फटकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कुछ बेहूदे किस्म के गंदी मानसिकता वाले लोगों के दिमाग से उपजी आदिपुरुष जैसी धार्मिक आस्थाओं से खिलवाड़ करने वाली फिल्म पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। फिल्म आदिपुरुष में श्रीराम कथा को बदलकर निम्नस्तरीय दिखाने के आरोपों के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सुनवाई के दौरान निर्माता को जमकर फटकारा। साथ ही सेंसर बोर्ड को भी आड़े हाथों लिया। पूछा, क्या सेंसर बोर्ड जिम्मेदारी नहीं समझता मामले की सुनवाई के दौरान सोमवार को कोर्ट ने पूछा कि फिल्म में सेंसर बोर्ड क्या दिखाता चाहता है? क्या सेंसर बोर्ड खुद की जिम्मेदारियों को नहीं समझता? हाई कोर्ट ने फिल्म निर्माताओं से कहा कि रामायण ही नहीं बल्कि पवित्र कुरान, गुरुग्रंथ साहिब और गीता जैसे धार्मिक ग्रंथों को तो कम से कम बख्श दो। बाकि जो कर रहे हो, वो तो कह ही रहे हो। ये भी पढ़ें : अयोध्या के संतो की अपील, ‘...
यूपी आ रहे संघ प्रमुख मोहन भागवत, लोकसभा चुनाव से पहले 5 दिवसीय दौरा काफी अहम

यूपी आ रहे संघ प्रमुख मोहन भागवत, लोकसभा चुनाव से पहले 5 दिवसीय दौरा काफी अहम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : RSS Chief Mohan Bhagwat UP Tour राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत अपने 5 दिवसीय के दौरे पर उत्तर प्रदेश आ रहे हैं। अगले महीने जुलाई में वह पांच दिन उत्तर प्रदेश में रहेंगे। मोहन भागवत 1 से 5 जुलाई तक यूपी में रहेंगे। लखनऊ में रहते हुए संघ प्रमुख कई बैठकों में हिस्सा लेंगे। अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन बताते हैं कि संघ प्रमुख की राजधानी लखनऊ में रहने के साथ-साथ अयोध्या जाने की भी योजना है। वहां रामलला के दर्शन करेंगे। बताया जा रहा है कि संघ प्रमुख पूर्वी यूपी की संघ की कार्यकारिणी बैठक में हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि संघ प्रमुख 5 दिन उत्तर प्रदेश में रहकर सामाजिक और राजनीतिक हालात को समझेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले उनके इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। ये भी पढ़ें : खास खबर : CM Yogi और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, ...