Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी आ रहे संघ प्रमुख मोहन भागवत, लोकसभा चुनाव से पहले 5 दिवसीय दौरा काफी अहम

Sangh chief Mohan Bhagwat coming on UP tour, will visit Ramlala

समरनीति न्यूज, लखनऊ : RSS Chief Mohan Bhagwat UP Tour राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत अपने 5 दिवसीय के दौरे पर उत्तर प्रदेश आ रहे हैं। अगले महीने जुलाई में वह पांच दिन उत्तर प्रदेश में रहेंगे। मोहन भागवत 1 से 5 जुलाई तक यूपी में रहेंगे। लखनऊ में रहते हुए संघ प्रमुख कई बैठकों में हिस्सा लेंगे।

अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन

बताते हैं कि संघ प्रमुख की राजधानी लखनऊ में रहने के साथ-साथ अयोध्या जाने की भी योजना है। वहां रामलला के दर्शन करेंगे। बताया जा रहा है कि संघ प्रमुख पूर्वी यूपी की संघ की कार्यकारिणी बैठक में हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि संघ प्रमुख 5 दिन उत्तर प्रदेश में रहकर सामाजिक और राजनीतिक हालात को समझेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले उनके इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें : खास खबर : CM Yogi और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 1 घंटे रहे साथ

खास खबर : CM Yogi और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 1 घंटे रहे साथ