Wednesday, November 4सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

Seema haider : सीमा हैदर ने PM Modi और CM Yogi को भेजी राखियां, लगाए जय श्रीराम के नारे

Seema haider : सीमा हैदर ने PM Modi और CM Yogi को भेजी राखियां, लगाए जय श्रीराम के नारे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पाकिस्तान से अपने प्रेमी सचिन मीणा के पास आई सीमा हैदर ने पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के अलावा संघ प्रमुख मोहन भागवत को राखियां भेजी हैं। सीमा हैदर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। दोनों की लव स्टोरी को लेकर भारत से लेकर पाकिस्तान तक चर्चा छिड़ी है। वहीं जांच एजेंसियां भी नजर रख रही हैं। जय श्रीराम और भारत जिंदाबाद के नारे भी लगाए साथ ही आने वाली 30 अगस्त को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन त्यौहार की शुभकामनाएं दी हैं। इसका वाकयदा वीडियो भी बनाया है। साथ ही भारत जिंदाबाद और जय श्रीराम के नारे भी लगाए। वीडियो पोस्ट कर दी जानकारी वैसे तो सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी को भारत से लेकर पाकिस्तानी तक सभी जानते हैं। सीमा हैदर और सचिन पर फिल्म भी बनाई जा रही है। सीमा ने सोशल मीडिया पर एक वी...
Lucknow : अभिनेता रजनीकांत और राजा भईया की मुलाकात, अभिनेता को दी ये भेंट..

Lucknow : अभिनेता रजनीकांत और राजा भईया की मुलाकात, अभिनेता को दी ये भेंट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : रामलला के दर्शन करने अयोध्या आए फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने राजा भइया से भी मुलाकात की। राजनेताओं से मुलाकात के साथ ही अभिनेता रजनीकांत आध्यात्मिक पर्यटन कर रहे हैं। सोमवार को रजनीकांत ने लखनऊ में जनसत्ता दल के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से भी मुलाकात की। राजा भैय्या ने ट्वीटर पर शेयर कीं फोटोज राजा भैया ने महान अभिनेता से मुलाकात की तस्वीर ट्वीटर पर साझा की हैं। साथ ही लिखा है कि उन्हें रामायण में 'थलाइवा' का स्वागत करने का सौभाग्य मिला है। ये भी पढ़ें : अयोध्या : रामलला के दरबार में सुपरस्टार रजनीकांत, नजर आए भावुक.. राजा भइया ने लिखा कि वे (रजनीकांत) देश के सबसे बड़े महानायक हैं, फिल्म जगत में ही नहीं अध्यात्म और भक्ति के क्षेत्र में भी वे उन्नत अवस्था में हैं। लिखा कि उन्हें बाबा विश्वनाथ की विभूति, दिनकर जी की रश्मिरथी और गोमुख का गंगाजल स...
अयोध्या : रामलला के दरबार में सुपरस्टार रजनीकांत, नजर आए भावुक..

अयोध्या : रामलला के दरबार में सुपरस्टार रजनीकांत, नजर आए भावुक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत रविवार को अपनी पत्नी लता के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे। भारतीय फिल्मी जगत के महान कलाकार रजनीकांत ने पत्नी समेत सबसे पहले हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इसके बाद प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पहुंचे। वहां रामलला की पूजा-अर्चना की। सजल नयनों से रामलला की दिव्य छवि को निहारा गर्भगृह के सम्मुख आते ही सुपरस्टार रजनीकांत भाव-विभोर हो उठे। उन्होंने सजल नयनों से कुछ पलों तक रामलला की दिव्य छवि को निहारा। उन्होंने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं, अयोध्या आने की इच्छा पूरी हुई। मंदिर बनने के बाद अगर रामलला ने चाहा तो फिर से आऊंगा। पुजारियों ने उन्हें चरणामृत और प्रसाद भी दिया। इस दौरान उन्होंने गर्भगृह में फोटो भी खिंचवाईं। लखनऊ में सीएम योगी से मिले थे अभिनेता रजनीकांत इससे पहले अभिनेता रजनीकांत ने लखनऊ में सीएम योग...
Politics : दोपहर तक AAP के नेता, शाम को BJP उम्मीदवार, डाॅक्टर ने सुबह दिया इस्तीफा-शाम को कैंडिडेट..

Politics : दोपहर तक AAP के नेता, शाम को BJP उम्मीदवार, डाॅक्टर ने सुबह दिया इस्तीफा-शाम को कैंडिडेट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
लखनऊ, पाॅलिटिकल डेस्क : लोकसभा चुनाव 2024 आते-आते कई चौंकाने वाले राजनीतिक घटनाक्रम भी सामने आने लगे हैं। खासकर नेताओं के दल बदलने के मामले। कुछ नेता तो इतनी तेजी से पाला बदल रहे हैं कि उनके समर्थक भी हैरान रह जाते हैं कि सुबह क्या नारा लगाना था और अब क्या? ऐसे ही एक नेता जी आजकल खूब चर्चा में हैं। दरअस, दोपहर तक ये जनाब आम आदमी पार्टी यानी AAP के नेता थे। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले रौचक मामला शाम होते-होते बीजेपी के हो गए। इतना ही नहीं भाजपा की विधानसभा उम्मीदवारों की लिस्ट में नाम भी घोषित हो गया। चार घंटे में राजनीतिक घटनाक्रम इतनी तेजी से बदला कि हर कोई हैरान रह गया। यह पूरा मामला मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़ा है। मध्यप्रदेश में बीजेपी ने गुरुवार शाम को 39 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। इन 39 में 2 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके नामों की सबसे ज्यादा चर्च...
Lucknow : युवती की अश्लील फोटो वायरल, भोजपुरी सिंगर निशा समेत 3 पर FIR..

Lucknow : युवती की अश्लील फोटो वायरल, भोजपुरी सिंगर निशा समेत 3 पर FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : एक युवती की अश्लील फोटोज वायरल हो गई हैं। इस मामले में भोजपुरी गायिका निशा पांडेय और उनके दो सहयोगियों के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज हुई है। मामले की जांच में जुटी पुलिस युवती का आरोप है कि निशा ने अपने कुछ साथियों की मदद से उनकी अश्लील फोटोज को वायरल किया है। उधर, मामले में इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि युवती की शिकायत मिली है। निशा उसके साथी अनुराग सिंह और रीना द्विवेदी के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। बताते हैं कि कुछ फोटोज को एडिट करके सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। इनपर काफी अश्लील कमेंट्स भी आ रहे हैं। ये भी पढ़ें : हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन गिरफ्तार, कई माॅडल रेस्क्यू https://samarneetinews.com/bhojpuri-actress-suman-arrested-in-high-profile-sex-racket-many-models-rescue/...
अखिलेश यादव बोले, अब भाजपाइयों से पूछो वो मिसाइलें कहां?

अखिलेश यादव बोले, अब भाजपाइयों से पूछो वो मिसाइलें कहां?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में बांदा पहुंचे अखिलेश यादव ने आज सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार को कई मौर्चों पर घेरने की कोशिश की। कहा कि प्रधानमंत्री ने आधे-अधूरे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद एक्सप्रेसवे धंस गया। लोगों ने खुद सबकुछ देखा। इसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। कहा, सपाइयों की जिम्मेदारी जनता को जगाना, नहीं तो अंधेरे में ले जाएगी भाजपा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के आखिरी दिन अपने संबोधन में अखिलेश ने कहा कि अगर समाजवादियों ने आम लोगों को नहीं जगाया तो भाजपा देश को अंधकार में ले जाएगी। इसलिए समाजवादियों की यह जिम्मेदारी बन जाती है कि जनता को भाजपा के झूठे प्रचार के प्रति सचेत करे। बोले, यूपी की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज कराएगा विपक्षी गठबंधन इंडिया अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कह...
CM Yogi ने लखनऊ में किया ध्वजारोहण, कहा-आज हम सभी नया भारत देख रहे..

CM Yogi ने लखनऊ में किया ध्वजारोहण, कहा-आज हम सभी नया भारत देख रहे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Independence Day 2023 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज लखनऊ में तिरंगा फहराया। सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम सभी एक नए भारत को देख रहे हैं। कहा कि हमने कभी इस धरती को जमीन का टुकड़ा नहीं माना, बल्कि मां का दर्जा दिया है। विधानभवन के समक्ष ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन सीएम योगी ने कहा कि अगले पांच वर्षों में हम प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को चार गुना बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि आज यूपी किसी पहचान का मोहताज नहीं है। कहा कि भारत की आत्मा उत्तर प्रदेश में बसती है। यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत को दुनिया की महाशक्ति बनाने के लिए प्रयासरत हैं। ये भी पढ़ें : 77वां स्वतंत्रता दिवस : PM Modi ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, पढ़िए-क्या बोले.. https://samarneetinews.com/77th-independence-day-pm-modis-speech-f...
77वां स्वतंत्रता दिवस : PM Modi ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, पढ़िए-क्या बोले..

77वां स्वतंत्रता दिवस : PM Modi ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, पढ़िए-क्या बोले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Independence Day 2023 आज देश ने आजादी के 76 साल पूरे किए हैं। आज इस 77वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न पूरे देश में पूरी धूमधाम से मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर लगातार 10वीं बार राष्ट्रीय धव्ज तिरंगा फहराया। साथ ही देश को संबोधित भी किया। 90 मिनट के भाषण में पीएम मोदी ने तोड़ा पिछला रिकार्ड आज पीएम मोदी ने 90 मिनट का भाषण दिया। पिछली बार 76वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने 83 मिनट का संबोधन किया था। पीएम मोदी ने आज अपने भाषण की शुरुआत मणिपुर के जिक्र के साथ की। पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर में हिंसा का जो दौर रहा, उसमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। साथ ही मां-बेटियों के सम्मान से भी खिलवाड़ हुआ। अब लगातार शांति की खबरें सामने आ रही हैं। कहा कि पूरा देश मणिपुर के लोगों के साथ है। प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को एक विकिसत र...
UP : गर्ल्स हॉस्टल में बड़ा कांड, छात्राओं के अश्लील वीडियो-फोटोज सीनियर छात्र को भेज रही थी छात्रा, हड़कंप

UP : गर्ल्स हॉस्टल में बड़ा कांड, छात्राओं के अश्लील वीडियो-फोटोज सीनियर छात्र को भेज रही थी छात्रा, हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुए अश्लील एमएमएस कांड जैसा एक सनसनीखेज मामला यूपी के गाजीपुर जिले में भी सामने आया है। गाजीपुर राजकीय होम्योपैथिक कॉलेज की एक छात्रा ही हॉस्टल की दूसरी छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाकर अपने एक सीनियर छात्र को भेज रही थी। इस पूरे मामले के खुलासे से हड़कंप मच गया है। आरोपी छात्र मो. आमिर और छात्रा मंतशा काजमी को कालेज से 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया है। वहीं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शुरू की मामले में जांच, दोनों आरोपियों के फोन जब्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने दोनों के मोबाइल कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पूरे प्रकरण को एडीजी ने बेहद गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कराई है। साथ ही एसपी ओमवीर सिंह से पूरे मामले पर जानकारी ली है। ये भी पढ़ें : छात्रा ने पीटी टीचर की काली करतूत खोली, ट्यूशन में र...
CM Yogi के हमशक्ल सपा प्रचारक सुरेश ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, अखिलेश यादव की अपील..

CM Yogi के हमशक्ल सपा प्रचारक सुरेश ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, अखिलेश यादव की अपील..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ के हमशक्ल और समाजपार्टी के प्रचारक रहे सुरेश ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी पत्नी का आरोप है कि पति की पीट-पीटकर हत्या की गई है। सुरेश पहली बार तब चर्चा में आए थे जब 2019 के चुनाव में यूपी में अखिलेश यादव के साथ उनकी कई फोटोज वायरल हुई थीं। पत्नी ने लगाए पिटाई से मौत के आरोप उधर, मृतक की पत्नी ने उन्नाव पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार सुरेश ठाकुर उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के चौपाई गांव के रहने वाले थे। अखिलेश यादव ने सरकार से की यह अपील उनकी पत्नी सरिता वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि 28 जुलाई को गांव के दबंग किस्म के कुछ लोगों ने उनके पति से मारपीट की। इसी से उनकी मौत हो गई है। सरिता वर्मा ने पुलिस पर आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया है। उधर, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीटर पर सुरेश ठाकु...