Saturday, October 17सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

22 जिलों के डीएम समेत 64 IAS अफसरों के तबादले, अमरोहा-बिजनौर, मुजफ्फरनगर-देवीपाटन में भी बदलाव

22 जिलों के डीएम समेत 64 IAS अफसरों के तबादले, अमरोहा-बिजनौर, मुजफ्फरनगर-देवीपाटन में भी बदलाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः शुक्रवार रात सरकार ने चुनावों से पहले भारी प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस दौरान 64 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इनमें 22 जिलों के जिलाधिकारियों समेत सचिव स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। हांलाकि सूत्रों की मानें तो अभी कई और जिलों के जिलाधिकारियों के तबादले हो सकते हैं। नए तबादलों को लेकर देर शाम तक सुगबुगाहट होती रही। इन 64 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले राजेश कुमार त्यागी विशेष सचिव गृह और कारागार.  मनोज कुमार सम्भागीय खाद्य नियंत्रक मुरादाबाद बने. रवि शंकर विशेष सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य बने. अरविंद कुमार चौरसिया प्रबंध निदेशक पीसीएफ बने. संजय कुमार खत्री विशेष सचिव गृह तथा कारागार बने. प्रदीप कुमार विशेष सचिव निर्यात प्रोत्साहन विभाग बने. विवेक मिशन निदेशक कौशल विकास लखनऊ. माला श्रीवास्तव विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन. महेंद्र बहादु...
मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ कर्मियों ने उठाई आवाज, ज्ञापन सौंपकर दी हड़ताल की चेतावनी

मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ कर्मियों ने उठाई आवाज, ज्ञापन सौंपकर दी हड़ताल की चेतावनी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज,बांदाः संविदा स्वास्थकर्मी अपनी एक दिवसीय मांगों को लेकर आगामी 28 अक्टूबर को धरना देंगे। इन मांगों को लेकर स्वास्थ कर्मचारियों ने आज मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इन लोगों को शिकायत है कि विभागीय प्रमुख सचिव ने आउटसोर्सिंग नियमावली लागू करने तथा समान कार्य का समान वेतन दिए जाने का आश्वासन दिया था। इसको पूरे 3 माह हो चुके हैं लेकिन अबतक कोई आदेश निर्गत नहीं हुआ है।  वेतन बढ़ोत्तरी व छुट्टियों को लेकर हैं मांगें   संविदाकर्मियों ने कहा है कि वे लोग अपनी मांगों को लेकर आंदोलन को तैयार हैं। किसी भी समय हड़ताल पर जा सकते हैं। विभिन्न अवकाश तथा न्यूनतम वेतन 18000 करने समेत पांच सूत्रीय मांग पत्र पर उचित आदेश जारी करने की मांग की है।  ये हैं कर्मचरियों की मांगें सभी कर्मचारी विभागीय संविदा पर समायोजित किए जाएं। ठेका व्यवस्था समाप्त हो। समान कार्य व समान वेतन स...
लखनऊ में प्रियंका गांधी ने 3 दिन में इतने घंटे की सिर्फ कार्यकर्ताओं से बात, फीडबैक लेकर दिल्ली रवाना  

लखनऊ में प्रियंका गांधी ने 3 दिन में इतने घंटे की सिर्फ कार्यकर्ताओं से बात, फीडबैक लेकर दिल्ली रवाना  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः बीते 3 दिनों से लखनऊ में रुकीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार सुबह दिल्ली रवाना हो गईं। इस दौरान शुक्रवार को भी वह सुबह 5 बजे तक कार्यकर्ताओं से मिलकर उनके बातचीत करती रहीं। अपने काम को लेकर प्रियंका की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते 3 दिन में उन्होंने 45 घंटे कार्यकर्ताओं से बातचीत में गुजारे। 12 को पहुची प्रियंका जयपुर से लखनऊ बताते हैं कि यहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली रवाना होने से पहले प्रदेश के नेताओं को कार्यकर्ताओं के मन की बातें लगातार सुनने की सलाह दी। कहा कि अपनी बातें सुने जाने पर कार्यकर्ता ज्यादा गंभीरता से काम करते हैं। ये भी पढ़ेंःसोशलमीडिया की दुनिया में प्रियंका गांधी की इंट्री, @priyankagandhi के नाम से बनाया अकाउंट बताते चलें कि प्रियंका 12 फरवरी को जयपुर से लखनऊ पहुंची थीं और इसके बाद से लगातार यही...
आजम का बयान, कहा- ‘जांच एजेंसियां कर रहीं ममता-बाड्रा के खिलाफ राजनीतिक काम, इसलिए सफल हुए आतंकी, मोदी लें जिम्मेदारी     

आजम का बयान, कहा- ‘जांच एजेंसियां कर रहीं ममता-बाड्रा के खिलाफ राजनीतिक काम, इसलिए सफल हुए आतंकी, मोदी लें जिम्मेदारी  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद/रामपुरः अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले सपा नेता आजम खान ने पुलवामा अटैक पर चौंकाने वाला बयान देकर सबको हैरान कर दिया है। आजम ने पुलवामा अटैक पर सीधे कहा कि ये तो होना ही था। कहा है कि इस वक्त देश की सभी जांच एजेंसियों से राजनीतिक काम लिया जा रहा है। आजम ने कहा कि पुलवामा हमले को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जांच एजेंसियां तो विपक्षी दलों के पीछें पड़ी हैं, ऐसे में हमला होना ही था। प्रधानमंत्री मोदी पर उठाए सवाल   आजम ने हमले का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाए और कहा कि 'देश की सभी जांच एजेंसियों से राजनीतिक काम लिया जा रहा है। आजम खान ने यह भी कहा है कि सभी जांच एजेंसियों ने केवल ममता बनर्जी, रॉबर्ट वाड्रा और अखिलेश यादव पर ध्यान केंद्रित कर रखा है और भाजपा सरकार की ओर से उनको यह आदेश मिले हैं। ऐसे में जम्मू-कश्मी...
बांदा में पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, जवानों को श्रद्धांजलि दी

बांदा में पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, जवानों को श्रद्धांजलि दी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में जवानों की शहादत को लेकर बांदा के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। नई कार्यकारिणी ने बैठक करते हुए हमले की निंदा की और जवानों को कैंडल मार्च के साथ श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही शनिवार को इस घटना के विरोध में सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। सैंकड़ों अधिवक्ता रहे उपस्थित  बताया जाता है कि अधिवक्ताओं ने बार संघ अध्यक्ष सुबीर सिंह की अध्यक्षता में  बैठक करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले की घोर निंदा की। साथ ही इस आतंकी हमले में वीर जवानों की इस शहादत को कोटि-कोटि नमन किया। शहीदों के लिए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और इस बैठक में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानो के लिए एक शोकसभा भी आयोजित की। ये भी पढ़ेः बांदा में अधिवक्ताओं ने मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, नारे लगाकर उठाई आवाज शोकसभा में सभी अधिवक्ता...
कुख्यात अनिल दुजाना की कोर्ट में सगाई, जज के सामने कटघरे से मंगेतर को पहनाई अंगूठी और हार

कुख्यात अनिल दुजाना की कोर्ट में सगाई, जज के सामने कटघरे से मंगेतर को पहनाई अंगूठी और हार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: कुछ दिन पहले तक बुंदेलखंड की बांदा जेल में बंद रहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपराधों का पर्याय गैंगस्टर अनिल दुजाना ने अदालत में सगाई की। बताते हैं कि सगाई की यह रस्म सूरजपुर कोर्ट में जज के सामने हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। बताते चलें कि हर तरह के अपराध में शामिल रहने वाला अनिल दुजाना एक बड़ा अपराधी है। अदालत की इजाजत पर सगाई  इसके कारनामों की वजह से इसे अलग-अलग जेलों में रखा जाता है। इसपर जेल से भी आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के आरोप लगते रहे हैं। यही वजह है कि अक्सर कई बार जेल अधिकारी इसे अपने यहां रखने से इंकार कर देते हैं। हाल ही में इसपर गैंगस्टर लगाया गया है। जेल में बंद अनिल दुजाना ने कटघरे में खड़े होकर अपनी होने वाली पत्नी को सगाई की अंगूठी और हार पहनाकर रस्म पूरी की। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः शिक्षिका को गंदे-धमकियां भरे मैसेज भ...
पुलवामा अटैकः बांदा में शहीदों को श्रद्धांजली देने को उमड़ा जनसैलाब, बुंदेलियों ने पाकिस्तान को ललकारा

पुलवामा अटैकः बांदा में शहीदों को श्रद्धांजली देने को उमड़ा जनसैलाब, बुंदेलियों ने पाकिस्तान को ललकारा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूजए बांदाः दक्षिण कश्मीर में आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों की शहादत पर बुंदेलियों ने आज अश्रपूर्ण नेत्रों से उनको श्रद्धांजलि दी। बांदा शहर में जगह-जगह सभी वर्गों के लोगों ने अलग.अलग ढंग से शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही पाकिस्तान और आतंकियों को ललकारा। स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में अधिवक्ता संघ निवर्तमान अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ने शुक्रवार को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक अनशन पर बैठकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्ग भी निकाले गए  इस दौरान उनके साथ पूर्व अध्यक्ष आनंद सिन्हा, आदित्य सिंह, उमाशंकर पांडेय, मोहम्मद हनीफ खां, दिलीप गुप्ता, दिलीप तिवारी, चारूचंद्र खरे, निखिल सक्सेना, रोहन सिन्हा, दिनेश त्रिवेदी, नीतू गुप्ता, सचिन अग्निहोत्री, मन्नी यादव, कुलदीप श्रीवास्तव, दिलीप सिन्हा, प्रवीण शास्त्री आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः पुलवामा अटैकः...
बांदा में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत

बांदा में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति नीति न्यूज, बांदाः जिले में दो किसानों की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। दोनों ही घटनाएं उस वक्त हुईं जब दोनों किसान अपने-अपने खेतों पर फसलों की रखवाली कर रहे थे। सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खेत में फसल की रखवाली करते वक्त घटना   बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के बड़ोखर ब्लाक के ग्राम लुकतरा निवासी कृपाली प्रजापति पुत्र मलखान ग्राम लोकतरा खेत में फसल की रखवाली कर रहे थे। बारिश होने पर पेड़ के नीचे बैठ गए। इसी दौरान तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली उपर गिर गई। बताते हैं कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ये भी पढ़ेंः हमीरपुर-कर्ज में डूबे किसान की मौत, कर्ज के सदमे में तोड़ा दम इसकी जानकारी दातादीन यादव ने पीड़ित परिजनों को दी। जानकारी होने पर परिजन वहां पहुंचे। बताया जाता है कि मृतक के तीन बेटियां हैं। घर की माली हालत बेहद खर...
बांदा में हेलीकाप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा तो हजारों की भीड़ ने दी विदाई..

बांदा में हेलीकाप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा तो हजारों की भीड़ ने दी विदाई..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के अतर्रा कस्बे में आज एक वैवाहिक समारोह काफी चर्चा में रहा। दुल्हन की विदाई को देखने के लिए घराती और बाराती ही नहीं, बल्कि पूरा कस्बा एकजुट हो गया। खास बात यह रही कि दुल्हन को बिदा कराने के लिए दूल्हा हेलीकाप्टर लेकर पहुंचा था। बस फिर क्या था, लोग देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। चित्रकूट का रहने वाला है दूल्हा, दुल्हन अतर्रा की  बताया जाता है कि बुधवार को चित्रकूट जिले के पहाड़ी कस्बे के रहने वाले मोती लाल पांडेय के पुत्र प्रशांत की शादी अतर्रा लोधूथोक इलाके के बजरंगनगर निवासी राजकुमार की बेटी किरण के साथ हुई। हिंदू रीति-रिवाजों के साथ पूरा वैवाहिक समारोह संपन्न हुआ। ये भी पढ़ेंः अनोखा क्रिकेटः धोती-कुर्ता पहने खिलाड़ियों ने लगाए चौके-छक्के और संस्कृत में अंपायरों ने दी कमेंट्री गुरुवार को दुल्हन को विदा होना था। इसके लिए दूल्हा हेलीकाप्टर लेकर पहुंचा थ...
धूमधाम के साथ महिला कालेज में शिविर का समापन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

धूमधाम के साथ महिला कालेज में शिविर का समापन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां बांदा में स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का बड़ी ही धूमधाम के साथ समापन हुआ। शिविर समापन पर छात्राओं ने आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित फर्स्ट एड बाक्स और लैंगिक संवेदीकरण भाषण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहीं छात्राएं की गईं पुरस्कृत इसमें विजयी हुईं छात्राओं को प्राचार्य ने पुरस्कृत भी किया। हरदौल तलैया में राजकीय महिला महाविद्यालय के 7 दिवसीय विशेष शिविर गुरुवार को समाप्त हो गया। ये भी पढ़ेंः बीएचयू छात्राओं ने लगाए प्रोफेसर पर अश्लील बातें और फब्तियां कसने के आरोप.. समापन की शुरुआत महाविद्यालय प्राचार्य डा.बालकृष्ण पांडेय और चित्रकूटधाम मंडल स्वास्थ्य सलाहकार डा तरन्नुम सिद्दीकी ने संयुक्त रूप से...