पहले सोते पति की प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या, फिर घर में ही दफना दी लाश..
समरनीति न्यूज, बांदाः अवैध संबंधों से पनपे कथित प्रेम में इंसान किस हद तक गिरता चला जाता है इसका एहसास तक उसे नहीं होता है। मानवीय संवेदनाओं को हिला देने वाला एक ऐसा ही मामला चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहां एक महिला ने कथित रूप से प्यार में पागल होकर पहले प्रेमी संग मिलकर पति को सोते समय बेरहमी से मार डाला। फिर घर के उसी कमरे में गड्ढा खोदकर लाश दफन कर दी। लगभग एक महीने तक उसी घर में रहती रही। प्रेमी से मिलती भी रही।
रिश्तों के कत्ल की रोंगटे खड़े करने वाली वारदात ने सभी को झंकझोरा
बाद में योजनाबद्ध तरीके से पहले प्रेमी को मुंबई भेजा और फिर खुद भी पहले मायके और फिर वहां से प्रेमी के पास जा पहुंची। लेकिन एक सुराग ने दोनों की सारी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अब दोनों जेल की हवा खाएंगे।
बताते चलें कि थाना पहाड़ी क्षे...