Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

महिलाओं को आत्मनिर्भरता के लिए रोजगारपरक प्रशिक्षण जरूरी

समरनीति न्यूज, बांदाः महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने के लिए, स्वावलंबी बनने के लिए रोजगारपरक प्रशिक्षण लेना चाहिए। तभी वे खुद को आत्मनिर्भर बना सकेंगी। ये बातें युग निर्माण संस्था के सचिव बाबूलाल गुप्ता ने कहीं। संस्था द्वारा प्रशिक्षण के बाद रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए गए।

प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रमाणपत्र बांटे 

महिलाओं और युवतियों को आज प्रमाणपत्र बांटे गए। इस दौरान मुख्य अतिथि रजत सेठ ने सभी को शुभकामनाएं दीं। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान बेहतर स्थान बनाने वाली प्रशिक्षुओं को पुरस्कार भी दिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर सरोज गुप्ता भी मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ेंः बांदा में दीपों की जगमगाती रोशनी में गरबा और डांडिया की मची धूम

मुख्य अतिथि रजत सेठ का स्वागत सचिव बाबूलाल गुप्ता ने स्मृति चिह्न भेंट करते हुए किया। कार्यक्रम में रत्नेश गुप्ता, मोना, सविता, मीनाक्षी, मधु, दिव्यांशी गुप्ता, सीमा अनुरागी, सरिता प्रजापति, तस्कीन रफीक, सायमा, प्रीति गुप्ता, प्रियंका यादव, आंचल अग्रवाल, स्मृति नामदेव, संस्कृति नामदेव, अंशिका धुरिया, मनीषा राजपूत, शेजल सिंह गौर, आकांक्षा ताम्रकार आदि युवतियां मौजूद रहीं।