Friday, May 15सही समय पर सच्ची खबर...

चित्रकूट

चित्रकूट में लक्ष्य के सापेक्ष 72 फीसदी ही गेहूं खरीद

चित्रकूट में लक्ष्य के सापेक्ष 72 फीसदी ही गेहूं खरीद

खेत किसान, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूटः  समय पर गेहूं खरीब न होने से जहां एक ओर किसानों के सामने भारी समस्या पैदा हो गई है। वहीं दूसरी ओर खुद सरकारी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। सरकार के तमाम दावों के बावजूद व्यवस्था की खामियों के चलते गेहूं की लक्ष्य के सापेक्ष अबतक मात्र 72 फीसद ही खरीद हो पाई है जबकि खरीद का समय समाप्त होने वाला है। जिला खाद्य विपणन कार्यालय की जानकारी के अनुसार पीसीएफ ने अबतक कुल 1 लाख 56 हजार 625 कुंटल गेहूं खरीदा है जो कुल लक्ष्य का 72 फीसद ही है। अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि लक्ष्य बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन दूसरी ओर किसानों का कहना है कि खरीद केंद्रों के नियमित रूप से न खुलने और कर्मचारियों की हीलाहवाली के चलते खरीद प्रभावित हुई है। कहा कि किसानों की समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं है।...
चित्रकूट में ग्राम पंचायत अधिकारियों और सचिवों ने रखा उपवास

चित्रकूट में ग्राम पंचायत अधिकारियों और सचिवों ने रखा उपवास

चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूटः  जिले के ग्राम पंचायत अधिकारियों और सचिवों ने प्रांतीय समन्वय समिति के आह्वान पर विकास भवन परिसर में बैठक करते हुए आगे की रणनीति पर चर्चा की। साथ ही सचिवों ने चेतावनी दी है कि उनके आंदोलन को सरकार हल्के में ले रही है। यह ठीक नहीं होगा। कहा कि आंदोलन के पांचवे दिन हमने उपवास किया है और चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही मांगों को नहीं माना गया तो जल्द ही सचिव कलमबंद हड़ताल करेंगे। इस दौरान सतीश पांडे, जय प्रकाश, सुरेंद्र नाथ, रामकृष्ण चंदेल और मोहनलाल आदि मौजूद रहे। क्या हैं सचिवों की मांगेः सचिवों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक एवं सीसीसी प्रमाणपत्र की जगह ओ लेवल डिप्लोमा की जाए। साथ ही उनको सातवें वेतनमान के सापेक्ष वेतन का भुगतान किया जाए। जो कि अभी नहीं हो रहा है। इसी तरह तीसरी मांग है कि सीधी भर्ती के सापेक्ष कम से कम 30 प्रतिशत पद प्रोन्नति से सृजित हों।...
चित्रकूट, महोबा, सीतापुर और कानपुर नगर समेत 11 डीआईओएस का तबादला

चित्रकूट, महोबा, सीतापुर और कानपुर नगर समेत 11 डीआईओएस का तबादला

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड, महोबा
लखनऊ ः  प्रदेश सरकार ने कानपुर नगर, चित्रकूट और सीतापुर समेत कुल 11 जिलों के डीआईओएस के कार्यक्षेत्रों में परिवर्तन करते हुए उनका तबादला कर दिया है। इस क्रम में नरेंद्र शर्मा को डीआईओएस सीतापुर, बलिराज राम को चित्रकूट, महेश कुमार गुप्ता को कानपुर नगर, राजकुमार यादव को बाराबंकी स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह  ब्रजेश मिश्रा को डीआईओएस जौनपुर, संगीता चौधरी को भदौही, दीपा तिवारी को हरदोई, महेंद्र कुमार को बलरामपुर, नजरूद्दीन अंसारी को संभल, राजू राणा को इटावा, मनोज अहिरवार को महोबा, का जिला विद्यालय निरीक्षक बनाकर भेजा गया है। बताया जाता है कि शिक्षा विभाग में अभी और तबादलों की तैयारी चल रही है। खासकर एक ही जगह पर जमे अधिकारियों को इधर से उधर किया जाएगा।...