Thursday, September 10सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बांदा : CM Yogi पर अभद्र टिप्पणी, सोशल मीडिया पर मामला वायरल, एक्शन में पुलिस

बांदा : CM Yogi पर अभद्र टिप्पणी, सोशल मीडिया पर मामला वायरल, एक्शन में पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक सिरफिरे युवक ने बांदा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर डाली। भारत रत्न नाम की इस फेसबुक आईडी से सिरफिरे युवक ने मुख्यमंत्री योगी को लेकर आपत्तिजनक बात लिखी है। ट्वीटर पर बांदा भाजयुमो के सोशल मीडिया प्रभारी ब्राह्मण कृष्णा अवस्थी ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। ये भी पढ़ें : बांदा निकाय : भाजपा के लिए चुनौतियों से भरी है राह, 2017 जैसे समीकरण  साथ ही आईजी बांदा और यूपी पुलिस को भी स्क्रीन शाट टैग किया है। बांदा पुलिस ने मामले में कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि साइबर सेल को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, अभी कोई गिरफ्तारी होने की जानकारी नहीं है। उधर, मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी का स्क्रीन शाट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लेकर भाजपा खेमे में काफी नाराजगी भी है। ...
बांदा निकाय : भाजपा के लिए चुनौतियों से भरी है राह, 2017 जैसे समीकरण

बांदा निकाय : भाजपा के लिए चुनौतियों से भरी है राह, 2017 जैसे समीकरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण में बांदा में भी मतदान होना है। यहां भाजपा की राह काफी चुनौतियों भरी है। कहीं न कहीं भगवा खेमे में दबा हुआ असंतोष और कई जातीय समीकरणों के चलते विपक्षी कड़ी टक्कर देते दिखाई दे रहै हैं। एक बार फिर 2017 वाले समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं। 2017 में जीते थे सपा के मोहन साहू व 2012 मालती गुप्ता की हुई थी जमानत जब्त दरअसल, 2017 में भाजपा को बांदा नगर पालिका के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। सपा के मोहन साहू ने 3 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज कराई थी। भाजपा के शिवपूजन गुप्ता दूसरे नंबर पर रहे थे। इसी तरह 2012 में भाजपा मात्र 237 वोटों से चुनाव जीती थी। हालांकि उस समय बीजेपी की मौजूदा प्रत्याशी मालती गुप्ता निर्दलीय चुनाव लड़ी थीं। तब उनकी जमानत जब्त हो गई थी। उनको मात्र 5421 ही वोट मिले थे। बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच हुई...
कांग्रेस प्रत्याशी आदिशक्ति के पति राजेश दीक्षित बैठक कर बना रहे रणनीति

कांग्रेस प्रत्याशी आदिशक्ति के पति राजेश दीक्षित बैठक कर बना रहे रणनीति

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कांग्रेस प्रत्याशी आदि शक्ति दीक्षित ने अपने पति पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति बना रहे हैं। विचार कर रहे हैं कि किस तरह ज्यादा से ज्यादा वोटरों को घरों से वोट डालने के लिए निकाला जाए। कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर जारी है। बताते चलें कि बीते दो बार के निकाय चुनाव में कांग्रेस गेम चेंजर साबित हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी आदिशक्ति ब्राह्मण चेहरा हैं और ब्राह्मण वोटरों में अच्छी पकड़ रखती हैं। ये भी पढ़ें : बांदा : CM Yogi पर अभद्र टिप्पणी, सोशल मीडिया पर मामला वायरल, एक्शन में पुलिस   ...
Video : कानपुर में कुछ देर पहले लूट एंड शूट की वारदात से हड़कंप, थाने के पास व्यापारी को गोली मारकर लाखों की लूट

Video : कानपुर में कुछ देर पहले लूट एंड शूट की वारदात से हड़कंप, थाने के पास व्यापारी को गोली मारकर लाखों की लूट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुर : यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण से चंद घंटों पहले कानपुर में थाने के पास आज रात लूट एंड शूट की वारदात ने दहशत फैला दी। कानपुर में जब चुनावी तैयारियों के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है। इसी बीच बदमाशों ने लूट की इस वारदात को एक व्यापारी को गोली मारकर अंजाम दिया। फिल्मी स्टाइल में हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। अस्पताल में व्यापारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मौके पर पहुंचे चकेरी थाने के पास अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने लोहा व्यापारी संजय गौड़ को लूट लिया। बदमाशों ने लोहा व्यापारी से 7 लाख रुपए लूट लिए। विरोध करने पर व्यापारी को गोली मार दी। गोली लगते ही वह खून से लतपत होकर नीचे गिर पड़े। आसपास के लोग उन्हें गंभीर हालत में उठाकर पास के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस को...
यूपी में आज उप चुनाव, रामपुर-मिर्जापुर में चल रहा मतदान

यूपी में आज उप चुनाव, रामपुर-मिर्जापुर में चल रहा मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, मुरादाबादा : उत्तर प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। इनमें से रामपुर की स्वार विधानसभा सीट है। जहां सुबह से वोटिंग हो रही है। वहीं दूसरी मिर्जापुर के छानबे विधानसभा सीट है। दोनों ही मतदान केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर कड़ी व्यवस्था है। बताते चलें कि सपा नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम की विधायकी रद्द होने के बाद स्वार सीट खाली हुई है। स्वार से 6 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला अब इस सीट पर उप चुनाव के लिए 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। सपा से अनुराधा चौहान तो अपना दल से एस से शफीक अहमद अंसारी चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह पीस पार्टी से डा. नाजिया सिद्दीकी प्रत्याशी हैं। तीन निर्दलीय प्रत्याशी हैं। इनमें मुहम्मद इरफान, मुहम्मद आरिफ, शिव प्रसाद शामिल हैं। मतदान के दौरान भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। सुरक्षा के काफी सख्त इंतजाम किए ग...
यूपी निकाय चुनाव : दूसरे चरण का प्रचार थमा, अब 11 मई को 38 जिलों में मतदान

यूपी निकाय चुनाव : दूसरे चरण का प्रचार थमा, अब 11 मई को 38 जिलों में मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी नगर निकाय चुनाव में दूसरे चरण का प्रचार आज मंगलवार शाम 6 बजे थम गया। सभी राजनीतिक दलों प्रचार के आखिरी दिन अपनी पूरी ताकत झोंक डाली है। इसके साथ ही चुनाव प्रेक्षकों ने भी जिलों में जाकर कमान संभाल ली है। बताते चलें कि यूपी में नगर निकाय चुनाव का दूसरे चरण 11 मई को है। यह चुनाव 7 नगर निगमों, 590 नगर निगम वार्डों पर होगा। इतने मतदाता डालेंगे वोट साथ ही 95 अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, 2551 सदस्य नगर पालिका परिषद वार्ड, 268 अध्यक्ष नगर पंचायत एवं 3495 सदस्य नगर पंचायत पद के लिए मतदान होगा। इस तरह कुल 370 निकायों एवं 6636 वार्डों में 7006 पदों पर यह निर्वाचन होना है। इस चरण में 1,92,32,004 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड : क्या निकाय चुनाव भी सीएम योगी के भरोसे..?   इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,02,16,992 और महिला मतदाताओं की सं...
जरा सी बात पर 10वीं की छात्रा अभिलाषा ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

जरा सी बात पर 10वीं की छात्रा अभिलाषा ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जरा सी बात पर 10वीं की छात्रा ने फांसी लगा ली। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना बांदा जिले के तिंदवारी की है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की बेंदा चौकी के बेंदा मजरा मुड़िया देव की रहने वाले अभिलाषा पुत्री शिवकरन निषाद 10वीं की छात्रा है। 15 साल की छात्रा अभिलाषा 15 साल की अभिलाषा को उसकी मां कुसमा देवी ने बिना बताए 50 रुपए लेने पर डांट दिया था। झुब्ध होकर देर छात्रा ने रात दुप्पटे से फांसी लगा ली। छात्रा का शव घर के पीछे नीम के पेड़ से लटकता मिला। ये भी पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव : दूसरे चरण का प्रचार थमा, अब 11 मई को 38 जिलों में मतदान परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। छात्रा मुड़िया देव में एक स्कूल में 10वीं की छात्र...
बांदा में सीएम योगी, बोले- आज विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा बुंदेलखंड

बांदा में सीएम योगी, बोले- आज विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा बुंदेलखंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण में बांदा में भी मतदान होना है। प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंगलवार को बांदा पहुंचे। यहां शहर के जीआईसी कालेज के मैदान में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। इससे पहले महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर महाराणा प्रताप चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जीआईसी मैदान में जनसभा को किया संबोधित जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के लिए दो चीजें बहुत जरूरी हैं। एक विकास और दूसरा माफियाराज पर नियंत्रण। सीएम योगी ने कहा कि बुंदेलखंड आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ये भी पढ़ें : भाजपा नेता की बेटी ने खुद को गोली से उड़ाया, पढ़िए ! पूरी खबर.. यहां बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे फर्राटें भर रहा है। सीएम योगी ने अपने संबोधन की शुरू...
बांदा : सपा प्रत्याशी गीता ने पति मोहन साहू के साथ प्रचार के अंतिम दिन किया रोडशो

बांदा : सपा प्रत्याशी गीता ने पति मोहन साहू के साथ प्रचार के अंतिम दिन किया रोडशो

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन बांदा नगर पालिका से सपा प्रत्याशी गीता साहू ने अपनी पूरी ताकत झोंकी। उन्होंने अपने पति मोहन साहू के साथ बड़ा रोडशो निकाला। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सपा प्रत्याशी और उनके पति ने जनता से समर्थन मांगा। वोट देकर जिताने की अपील की। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में युवा और समर्थक मौजूद रहे। दरअसल, आज शहर निकाय चुनाव को लेकर काफी सरगर्मियां रहीं। एक और सीएम योगी जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। वही दूसरी ओर सपा प्रत्याशी मोहन साहू अपने पत्नी के लिए वोट मांगते हुए रोडशो करते दिखे। ये भी पढ़ें : यूपी में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ टैक्स फ्री, 12 को देखेंगे सीएम योगी..  ...
यूपी में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ टैक्स फ्री, 12 को देखेंगे सीएम योगी..

यूपी में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ टैक्स फ्री, 12 को देखेंगे सीएम योगी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : The Kerala Story यूपी में फिल्म 'द केरल स्टोरी' को टैक्स फ्री कर दिया गया है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद ट्वीट कर दी। मुख्यमंत्री योगी 12 मई को पूरी कैबिनेट के साथ यह फिल्म देखने वाले हैं। हिंदू युवतियों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण पर बनी है फिल्म दरअसल, यह फिल्म हिंदू युवतियों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण कराने की कहानी है। फिल्म डायरेक्टर सुदिप्तो सेन के निर्देशन में बनी 'द केरल स्टोरी' शालिनी, नीमा और गीतांजलि नाम की तीन लड़कियों की कहानी पर बनी हुई है। ये लड़कियां नर्स बनने का सपना लेकर घर से दूर एक कालेज में पढ़ने जाती हैं। इसके बाद कहानी नया मोड़ लेती है। ये भी पढ़ें : भाजपा नेता की बेटी ने खुद को गोली से उड़ाया, पढ़िए ! पूरी खबर.. ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड : क्या निकाय चुनाव भी सीएम योगी के भरोसे..? https://samarneetinews.com/will-bo...