समरनी न्यूज, बांदा : बांदा में पुलिस की पीआरबी गाड़ी चिल्ला थाना क्षेत्र में बुधवार को अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। सवार होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं होमगार्ड का बेटा और सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि पीआरबी होमगार्ड चला रहा था।
चिल्ला थाना क्षेत्र में हुई घटना
जानकारी के अनुसार यूपी-112 की पीआरबी-795 में तैनात पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव का होमगार्ड रामनरेश चंदेल (50) अपने साथी सिपाही जालौन के कुठौंद के खरका पिपरी के दीपक कुमार (30) के साथ पपरेंदा गांव से चिल्ला की ओर जा रहे थे।
ये भी पढ़ें : बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले-हम राष्ट्र के लिए लड़ रहे, वो कुर्सी के लिए
बताते हैं कि गाड़ी होमगार्ड चला रहा था। पपरेंदा गांव के पास होमगार्ड का बेटा राजा (25) मिल गया। उसे पिता ने गाड़ी में बैठा लिया। बताया जा रहा है कि तीनों अतरहट गांव के पास पहुंचे, तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खंती में पलट गई।
सिपाही-होमगार्ड का बेटा घायल
होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। सिपाही और होमगार्ड का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों को चिल्ला थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह, यूपी डायल-112 प्रभारी इंस्पेक्टर उमेश कुमार सिंह ने एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घायलों का हालचाल जाना। अपर एसपी ने बताया कि हादसे में होमगार्ड की मौत हुई है। सिपाही घायल है। परिजनों को जानकारी पहुंचाई गई है।
ये भी पढ़ें : Banda : महिला सिपाही ने पति के खिलाफ कराई FIR, मारपीट-अभद्र मैसेज का..