Friday, August 21सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

30 पुलिस अधीक्षकों के तबादले, कानपुर-बांदा भी बदले

30 पुलिस अधीक्षकों के तबादले, कानपुर-बांदा भी बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश सरकार ने सूबे के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। इस दौरान 30 पुलिस अधीक्षकों को इधर से उधर करते हुए कानपुर, रामपुर, बुंदेलखंड और अमरोह समेत मेरठ के पुलिस कप्तानों को भी हटाया गया है। इनमें से कुछ को साइड कर दिया गया है जबकि कुछ को नए जिलों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। काफी बड़े पैमाने पर हुआ पुलिस महकमे में बदलाव  बांदा की एसपी शालिनी को मिर्जापुर का कप्तान बनाया गया है जबकि बांदा के कमान एसटीएफ के आईपीएस अधिकारी को सौंपी गई है। इसी तरह जालौन में भी एसपी को बदला गया है। आइये देखते हैं पूरी सूची। ये भी पढ़ेंः  …तो इन भाजपा विधायक पर बेटे-पिता समेत दर्ज होगा मुकदमा  ये भी पढ़ेंः …तो इन भाजपा विधायक पर बेटे-पिता समेत दर्ज होगा मुकदमा  ...
भदोही के भाजपा विधायक पर बेटे-पिता समेत दर्ज होगा मुकदमा

भदोही के भाजपा विधायक पर बेटे-पिता समेत दर्ज होगा मुकदमा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, भदोही : जिले में भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी के खिलाफ अदालत ने फर्जी अनुबंध तैयार कर सरकार से अनुदान लेने के मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। यह आदेश एक व्यक्ति की याचिका पर दिए गए हैं। बताते हैं कि मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट की अदालत ने सोमवार को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। इस मामले में विधायक के पिता, बेटे और भाई समेत कुल छह आरोपी बनाए गए हैं। पड़ोसी द्वारा दाखिल याचिका पर अदालत ने दिए मुकदमे के आदेश  दरअसल, विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी पर उनके पड़ोसी कृष्णानंद तिवारी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने जमीन का फर्जी अनुबंध तैयार कर कन्या विद्यालय के लिए यूपी सरकार से 20 लाख का फर्जी अनुदान लिया है। आरोप है कि यह जमीन विधायक के नाम थी ही नहीं। फिर भी उसे अपना दिखाया गया। मामला पुराना है लेकिन अब इसपर कार्रवाई हो सकती है। पिता और बेटे समेत छह को बनाया गया आरो...
पेट्रोल 80 तो डीजल 70 पार, गृहणियां- चालक सभी परेशान

पेट्रोल 80 तो डीजल 70 पार, गृहणियां- चालक सभी परेशान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें इस वक्त हर किसी के लिए परेशानी का सबब बनी हैं। रोज बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम लोगों की जेबें ढीली कर रहे हैं। हर वर्ग पेट्रोल-डीजल की इन बढ़ती कीमतों से परेशान हैं क्योंकि रोजमर्रा की चीजों पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। गृहणियां और वाहन चालक से लेकर हर कोई परेशान है। कुछ जिलों में पेट्रोल 80 के पार और डीजल हुआ 70 के पार  सभी को कहीं न कहीं इसके चलते महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। सभी उपभोक्ता इन बढ़ती कीमतों से खासे परेशान हैं। हांलाकि 27 अगस्त से पेट्रोल-डीजल के कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ये भी पढ़ेंः मुकेश मेश्राम समेत यूपी में 9 बड़े आईएएस अफसरों के तबादले… बताते चलें कि राजधानी में पेट्रोल के दाम 78.41 रुपए और डीजल 69.61 रुपए प्रति लीटर है लेकिन आसपास के कुछ जिलों में पेट्रोल 80 रुपए और डीजल 70 रुपए के पार चला गया ...
स्टेट कराटे चैंपियनशिप में सुविज्ञ तिवारी ने जीता गोल्ड मैडल

स्टेट कराटे चैंपियनशिप में सुविज्ञ तिवारी ने जीता गोल्ड मैडल

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, खेलकूद, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसीः कानपुर के सीलिंग हाउस इंटर कालेज में 12वीं के छात्र सुविज्ञ तिवारी ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीतकर एक बड़ा मुकाम हांसिल किया। यह कराटे चैंपियनशिप 24 से 25 अगस्त के बीच झांसी में आयोजित हुई। इसमें प्रदेशभर से आए छात्रों ने हिस्सा लिया। इन सबके बीच तगड़ा मुकाबला हुआ। सीलिंग हाउस इंटर कालेज में 12वीं का छात्र है सुविज्ञ, स्टेट कराटे चैंपियनशिप में सबको हराया  इसमें सुविज्ञ ने सभी को पछाड़ते हुए गोल्ड मैडल जीत लिया। ऐसा करके उन्होंने न सिर्फ अपने स्कूल का नाम रोशन किया। बल्कि अपने परिवार और कानपुर का नाम भी रोशन किया। बताते चलें कि गोल्ड मैडल जीतने वाले सुविज्ञ तिवारी जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी के बेटे हैं। कालेज से लेकर परिवार तक खुशी का माहौल   उनकी इस जीत से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं स्कूल के टीचर और साथी भी सुव...
जिला अस्पताल में बिना टेंडर खरीद-फरोख्त से घोटाले की ‘बू’ !

जिला अस्पताल में बिना टेंडर खरीद-फरोख्त से घोटाले की ‘बू’ !

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः केंद्र सरकार हो या प्रदेश की सरकार स्वास्थ्य विभाग में गरीब मरीजों को सुविधा मुहैया कराने के लिए करोड़ों के बजट को प्रतिवर्ष आवंटित करती हैं ताकि मरीजों को सरकारी अस्पतालों में घर जैसी सुविधाएं मुहैया हो सकें। उनका ठीक तरीके से इलाज किया जा सके। लेकिन सीतापुर जिला अस्पताल की हालत बद से बदतर बनी हुई है। बिना टेंडर के हो रही सामान की खरीद-फरोख्त  सूत्रों की माने तो यहां सरकारी कोष में बजट तो करोड़ों का अलॉट किया गया है लेकिन बताया जा रहा है कि अफसरों और ठेकेदारों की मिलीभगत से बगैर टेंडर कराए ही लाखों की खरीद की जा रही है। बताते हैं कि वित्तीय वर्ष 2017-2018 को गुजरे 5 महीने हो जाने के बाद भी अबतक जिला अस्पताल सीतापुर में कंटीजेंसी अनुरक्षण रिपेयरिंग वर्क, साइकिल, मोटर साइकिल स्टैंड और मरीजों के खाने व उनकी दवा उपलब्ध कराने के लिए टेंडर नहीं कराया गया है। ये ...
ऐतिहासिक नगरी कालिंजर में धूमधाम से कजरी मेले का आगाज

ऐतिहासिक नगरी कालिंजर में धूमधाम से कजरी मेले का आगाज

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां कालिंजर कस्बे में कजरी मेला का शुभारंभ बड़ी ही धूमधाम के साथ हुआ। आज करीब 12 बजे से  झाकियां निकलना शुरू हो गया। पूरे नगर भ्रमण के बाद अथैया दाई मंदिर में 4 बजे कजली उठाकर बेला तालाब के लिए महिलाएं निकलीं। सभी महिलाएं कजली को सिर पर उठाकर आल्हा, ऊदल, सय्यद चाचा, बौना चोर, प्रथ्वी राज, मल्हना का डोला, शंकर जी पर बनीं तमाम आकर्षक झांकियों के साथ-साथ साथ बेला तालाब पहुंचीं। वहां पर मेले का शुभारंभ सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा ने किया। उनके साथ नरैनी के विधायक राजकरन कबीर भी मौजूद रहे। वहां पर कजली खोटी गई।  इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को कजली देकर और गले लगाकर शुभकामनाएं दीं। साथ ही पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। इस मौके पर पहुंचे राजकरन कबीर, विधायक नरैनी ने कहा कि इस मेले को शासन से हर संभव मदद की जाएगी। ये भी पढ़ेंः कानपुर-बुंदेलखंड के हजारों युवाओं के लिए ...
मां की ‘एक बात’ से क्षुब्ध हो कर युवक ने लगाया मौत को गले

मां की ‘एक बात’ से क्षुब्ध हो कर युवक ने लगाया मौत को गले

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शराब और गांजे के लती बन चुके एक युवक को अपनी मां की डांट में कही एक बात इतनी नागवार गुजरी कि उसने मौत को गले लगा लिया। अब पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है। परिवार वालों का कहना है कि युवक कुछ दिनों से नशे की गिरफ्त में आ गया था और खुद का अच्छा-बुरा नहीं सोच पा रहा था। घटना बांदा के तिंदवारी कस्बे की है। गेहूं पिसवाने भेजने पर शराब पीकर लौटा, मां ने डांटा तो स्कूल में जाकर फांसी लगा ली  बताया जाता है कि कस्बे के विकास नगर में रहने वाला शिवचंद्र शुक्ला (25) का 25 वर्षीय पुत्र विजय उर्फ सोनू को सोमवार की रात उसकी मां ने गेहूं पिसवाने के लिए चक्की भेजा था लेकिन वह समय पर नहीं लौटा। रात में नशा करके घर आया तो पता चला कि उसने गेहूं बेचकर शराब खरीदकर पी ली।  खाना बनाने के परेशान मां ...
फतेहपुर में रक्षा बंधन मनाकर लौट रहे मामा-भांजे की हादसे में दर्दनाक मौत

फतेहपुर में रक्षा बंधन मनाकर लौट रहे मामा-भांजे की हादसे में दर्दनाक मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः अपनी ससुराल में रक्षा बंधन मनाने गए युवक की हादसे में मामा समेत आज दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जिले के  हुसेनगंज थाना क्षेत्र में छिवलहा गैस एजेंसी के सामने हुआ। वहां एक अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवार मामा-भांजे को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। हुसेनगंज क्षेत्र में हादसा, बोलेरो का टायर फटने से बाइक में टकराई  बताते हैं कि तारापुल धर्मपुर सहिली गांव निवासी अनुज सिंह (28) बाइक पर मामा सुधीर सिंह (36) को बैठाकर ससुराल नौगांव से वापस ननिहाल पतारा मवई जा रहा था। सोमवार शाम लगभग 3 बजे बाइक सवार मामा-भांजे छिवलहा रोड स्थित गैस एजेंसी के पास पहुंचे। ये भी पढ़ेंः पीएम रिपोर्ट ने घुमा दी वारदात की थ्योरी, हादसा निकला हत्या तभी हथगाम कस्बे ...
दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात से फैली दहशत..

दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात से फैली दहशत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के संदना थाना क्षेत्र में सरोजसा गांव में एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हत्यारे मौके से हवा में तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की है। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये हैं। गांव वालों से जानकारी के बाद पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि सरोसा गांव का रहने वाला मुन्ना पुत्र जगन घर के बाहर मौजूद था। इसी बीच उसका किसी बात को लेकर गांव के ही शुख्खा पुत्र खुर्रम से विवाद हो गया। आरोप है कि शुख्खा ने मौके पर ही तमंचे से मुन्ना पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए मुन्ना गांव के गलियारे में दौड़ पड़ा। लेकिन आरोपी ने शुख्खा ने उसे दौड़ाकर बड़े ही दुर्दांत तरीके से गोलीकर मारकर हत्या कर दी। गांव वालों का दबी जुबान कहना ह...
मरीज दिखाने की जल्दबाजी में डाक्टर की पिटाई, ओपीडी ठप

मरीज दिखाने की जल्दबाजी में डाक्टर की पिटाई, ओपीडी ठप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, वीडियो, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः बिसवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों से मरीजों के तीमारदारों ने मारपीट कर दी। बताते हैं मारपीट करने वाला शख्स अपने पिता को दिखाने बिसवां अस्पताल पहुंचा था। लंबी लाइन को लेकर युवक की डाक्टरों से कुछ कहा सुनी हुई थी। इसके बाद युवक ने डाक्टरों से अभद्रता कर दी। सीतापुर के बिसबां स्वास्थ्य केंद्र पर जल्दी मरीज दिखाने को लेकर तीमारदार ने की मारपीट  मारपीट से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह युवक को डाक्टरों से अलग किया। इसके बाद युवक वहां से चला गया। आक्रोशित डाक्टरों ने कामकाज बंद कर दिया। डाक्टरों का कहना था कि काम करते समय युवक ने उनके साथ गुंडागर्दी करते हुए मारपीट की। साथ ही गालियां देते हुए अभद्रता भी की। लखनऊ का ठेकेदार और गुर्गे थे उन्नाव में युवक को सरेराह पीटकर उठा ले जाने वाले गुंडे, पुलिस ने ऐसा दिया तगड़ा सबक कि.. डाक्टरों ने न...