Tuesday, May 14सही समय पर सच्ची खबर...

विवाद शांत कराने पहुंची पुलिस, पथराव में दरोगा-सिपाही घायल

समरनीति न्यूज, आगरा : जिले में आज दो पक्षों के बीच आपसी विवाद के बाद बवाल हो गया। हालात संभालने पहुंची पुलिस को देखते ही भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान दो पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए। घटना जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के नगला बेर गांव की है। वहां पुलिस पर हमले होने का मामला प्रकाश में आया है।

घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल में कराया गया भर्ती 

बताया जाता है कि दो पक्षों के बीच हो रहे आपसी विवाद के दौरान पुलिस पहुंची तो दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। विवाद आपसी कहासुनी के बाद शुरू हुआ। मामला बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने डायल 100 को बवाल की सूचना दी। जानकारी होने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

ये भी पढ़ेंः जब रोते हुए सिपाही बोला, कर लूंगा आत्महत्या – वीडियो वायरल

इसी के बाद पथराव शुरू हो गया। पथराव में पथराव में सब इंस्पेक्टर नेम सिंह और सिपाही सतीश घायल हो गए। दोनों पुलिसकर्मियों को घायल हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है।