Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

कन्नौज में बदमाशों का कहर, मां और बाप की नृशंस हत्याओं के बाद बेटी को उठा ले गए हैवान

समरनीति न्यूज, कन्नौजः बीती रात कन्नौज में बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। एक घर में घुसे बदमाशों ने घर के मालिक और उसकी पत्नी को मारापीटा और लूटपाट शुरू कर दी। बाद में उसकी 18 साल की बेटी को उठा ले गए। बेटी को बचाने आए पति की फावड़े से काटकर नृशंस हत्या कर दी। पति को बचाने आई पत्नी पर भी फावड़े से ताबड़तोड़ प्रहार किए।

वारदात को सफाई से दिया अंजाम, गांव वालों को सुबह हुई जानकारी 

महिला को मरणासन्न हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस सुबह मौके पर पहुंची और छानबीन में लगी है। फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में लगी है। उधर, कानपुर ले जाते समय महिला ऊषा ने भी दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ेंः सावधानः यूपी-बिहार में अगले 24 घंटे में तूफान की आशंका  

बताते हैं कि जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के गांव गौरियापुर में बीती रात बदमाशों ने एक घर पर धावा बोल दिया। यह घर रमेश दोहरे का था। घर में रमेश और उनकी पत्नी उषा के अलावा उनकी 18 साल की बेटी संगीता रहती थी।

इनका एक बेटा गुजरात में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। ऐसे में मां-पिता और बेटी घर में रहा करते थे। बीती रात किसी समय घर में घुसे बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध पर पति-पत्नी को मारापीटा। लूटापाट के बाद बदमाश रमेश की बेटी 18 साल की संगीता को उठाकर ले जाने लगे।

ये भी पढ़ेंः पुलिस अधीक्षक की गाड़ी देख भागे बदमाशों ने चलाईं गोलियां, खुद कप्तान ने संभाला मोर्चा  

इसपर पिता ने बदमाशों का पुरजोर विरोध किया। इसपर बदमाशों ने फावड़े से उसकी गर्दन काटकर ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी नृशंस ढंग से हत्या कर दी। पति को मरता देख बचाने आई पत्नी ऊषा पर भी बदमाशों ने फावड़े से कई प्रहार किए। वह मरणासन्न होकर गिर पड़ी।

पत्नी उषा की हालत गंभीर  

इसके बाद बदमाश संगीता को उठा ले गए। वारदात की जानकारी गांव के लोगों को सुबह हुई। ग्रामीणों ने घर में खून और शव पड़ा देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ेंः जब रोते हुए सिपाही बोला, कर लूंगा आत्महत्या – वीडियो वायरल  

उधर, घटना के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी कन्नौज केशव चंद्र गोस्वामी ने कहा है कि घटना के जल्द खुलासे का प्रयास किए जा रहे हैं। मामला हत्या और अपहरण का है। टीमें अपना काम कर रही हैं। उधर, वारदात से आसपास के इलाके में भी दहशत फैल गई है। इस दुस्साहसिक वारदात ने थाना पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।