Sunday, May 19सही समय पर सच्ची खबर...

बांदाः निजी क्षेत्र में आरक्षण का पुरजोर विरोध करेगा राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन – राष्ट्रीय अध्यक्ष

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की की बैठक में मौजूद सदस्य

समरनीति न्यूज, बांदाः राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की कार्यकर्ता बैठक बालिका विद्यालय में संपन्न हुई। इसमें मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता रहे। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह देश की रक्षा के लिए सैनिकों का योगदान होता है, उसी तरह देश की अर्थव्यवस्था में व्यापारियों व उद्योगपतियों का बड़ा योगदान होता है।

व्यापारी नेताओं ने 10 फीसद उप कर का भी किया विरोध 

कहा कि जब जीएसटी लागू की जा रही थी भारत सरकार ने कहा था कि वन इंडिया, वन टैक्स के तहत सभी प्रकार के कर, उपकर (सेस), जीएसटी में ही शामिल हैं। कहा कि अभी जीएसटी परिषद की बैठक में केरल में आई त्रासदी व राहत के लिए 10% उपकर लगाने के लिए सात सदस्य मंत्री समूह का गठन किया गया है।

ये भी पढ़ेंः व्यापारी का अपहरण, प्रधानाचार्य की हत्या से कानून व्यवस्था ध्वस्त – नसीमुद्दीन

उन्होंने कहा कि कैरला आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों पर उपकर नहीं थोपा जाना चाहिए। अब देशभर के व्यापारियों को बिल बुक /इनवॉइस में बदलाव करना पड़ेगा। इतना ही नहीं जीएसटी के सॉफ्टवेयर जीएसटीएन पोर्टल पर बदलाव करना पड़ेगा।

इससे व्यापारियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। क्यों कि जीएसटीएन पोर्टल में पहले से ही त्रुटियां हैं। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन प्रस्तावित उपकर लगाने का विरोध करता है।

ये भी पढ़ेंः थानाध्यक्ष ने कानून मंत्री व डिप्टी सीएम पर की तल्ख टिप्पणी, निलंबित

सरकार से अनुरोध करेगा कि अलग से उपकर ना लगा कर पेट्रोलियम पदार्थों से आ रहे राजस्व से केरल की आपदा के राहत के लिए भरपाई करें। आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि निजी क्षेत्र में आरक्षण का राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन पुरजोर विरोध करता है।

संगठन पुनर्गठन कर नए लोगों को जिम्मेदारी सौंपी 

इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पुरवार ने नगर जिला संगठन को प्रभावी और गतिशील बनाने की दृष्टि से पुनर्गठन का प्रस्ताव रखा। इसका सर्व सम्मत से प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही आम सहमति से निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़ेंः बदमाशों को भारी पड़ा दुस्साहस, भीड़ ने एक को किया अधमरा

जिला अध्यक्ष नरेश चंद्र गुप्त, जिला प्रभारी डॉ मनीष गुप्त, जिला कार्यकारी अध्यक्ष पप्पू शिवहरे, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय ओमर, जिला महामंत्री विनोद द्विवेदी, जिला संगठन मंत्री जय कुमार, जिला मंत्री पुरुषोत्तम गुप्ता, श्याम बाबू शिवहरे तथा युवा जिला अध्यक्ष प्रियांशु गुप्ता को बनाया गया।

युवा जिलाध्यक्ष प्रियांशु गुप्ता।

वहीं युवा जिला प्रभारी अनुराग गोयल को तथा नगर अध्यक्ष मुकेश गुप्ता,  नगर प्रभारी अरविंद गुप्ता पप्पू, युवा नगर अध्यक्ष संदीप गुप्ता, युवा नगर महामंत्री नासिर वारसी तथा चित्रकूट धाम मंडल के उपाध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता को सर्व सम्मत से मनोनीत किया गया।

ये भी पढ़ेंः व्यापार मंडल ने दी आंदोलन की चेतावनी, 60 घंटे बाद भी व्यापारी का सुराग नहीं

बैठक की अध्यक्षता श्री संदीप अग्रवाल गुड्डा राष्ट्रीय महामंत्री ने की। साथ ही नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी। बैठक में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष अशोक ओमर सर्राफ, मंडल महामंत्री अनिल गुप्ता छोटे संगठन मंत्री संजीव सिंह बबलू नत्थू राम गुप्ता विश्वप्रकाश विश्वकर्मा सौरभ जैन आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।