Wednesday, August 26सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

हमीरपुरः बसपा उम्मीदवार दिलीप सिंह को भारी पड़ा ठसक दिखाना, आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

हमीरपुरः बसपा उम्मीदवार दिलीप सिंह को भारी पड़ा ठसक दिखाना, आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः किसी समय में बाबू सिंह कुश्वाह के बेहद करीबी और राइट हैंड रहे और अब बसपा के टिकट पर हमीरपुर से लोकसभा-2019 में अपनी किस्मत आजमा रहे दिलीप सिंह चुनाव आयोग की कार्रवाई के लपेटे में आ गए हैं। दिलीप सिंह के खिलाफ हमीरपुर में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। लग्जरी गाड़ी से जिला निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर तक जा पहुंचे  दरअसल, बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी दिलीप सिंह ठसक दिखाते हुए अपनी लग्जरी गाड़ी से डीएम दफ्तर तक नामांकन कराने पहुंचे थे हद तो तब पार हो गई जब कई चेकपोस्ट पार करते हुए गाड़ी से ही बसपा उम्मीदवार जिलाधिकारी कार्यालय तक जा पहुंचे। इस मामले को आयोग ने गंभीरता से लिया है। नामांकन के दौरान वहां सुरक्षा के लिए बनाई गईं दो बेरिकेडिंग और चेक पोस्ट बैरियर में लगे अधिकारियों और पुलिस कर्मियों से भी मामले को लेकर पूछतांछ की जा रही है। ये भी पढ़ेंः...
प्रियंका का मोदी पर तगड़ा हमला, कहा- विदेश घूमने में गुजार दिए 5 साल, कभी 5 मिनट भी बनारस के गरीब से नहीं मिले

प्रियंका का मोदी पर तगड़ा हमला, कहा- विदेश घूमने में गुजार दिए 5 साल, कभी 5 मिनट भी बनारस के गरीब से नहीं मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः अपनी पार्टी की प्रत्याशी के समर्थन में रोड-शो करने गाजियाबाद पहुंचीं प्रियंका गांधी ने पहले सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा और बेहद तगड़ा हमला बोला। अपने 11 मिनट के संबोधन में प्रियंका ने स्थानीय मुद्दों से भाषण की शुरुआत करते हुए पहले अपनी प्रत्याशी डाली शर्मा को युवा, शिक्षित और ईमानदार छवि वाला बताते हुए उनके कार्यों के आधार पर वोट देने की अपील की। इसके बाद प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर सीधा हमला किया। कहा कि पांच साल तक मोदी जी ने कुछ नहीं किया, बल्कि उन्होंने पांच साल विदेशों में घूमने में गुजार दिए। सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण  प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी ने जापान और चीन से लेकर अफ्रीका और अमेरिका जाकर वहां के लोगों को गले लगाया। कहा कि मोदी जी को पिछले ...
बांदा में सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापिका की सुसाइड मामले में पति समेत 6 पर मुकदमा

बांदा में सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापिका की सुसाइड मामले में पति समेत 6 पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में सरकारी स्कूल में महिला प्रधानाध्यापिका द्वारा सुसाइड के मामले में पुलिस ने मृतका के पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेजहत्या का मामला दर्ज किया है। यह मुकदमा शिक्षिका की मां हसीना निवासी बरुआ सागर ने दर्ज कराया है। बताते चलें कि प्रमहुआ ब्लाक के छिबांव गांव में 28 मार्च को प्रभारी महिला प्रधानाध्यापिका शबनम नाजमी (29) ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। मृतक शिक्षिका की मां की तहरीर पर मुकदमा  इस मामले में मृतका की मां हसीना (बरुआ सागर) ने गुरुवार को आरोपी पति अनिकेत कुशवाहा (बरुआ सागर) समेत उसके माता-पिता, मामा, बहन और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रधानाध्यापिका की मां हसीना का कहना है कि उसकी बेटी शबनम ने धर्मांतरण के बाद प्रयागराज के आर्य समाज मंदिर में अनिकेत कुशवाह से शादी कर ली थी। संबंधित मुख्य खबरः बड़ी खबरः बांदा में महिला प्रधानाध्यापिका ने स्कूल के ...
बांदा में विधवा महिला से दूसरी महिला के सामने गैंगरेप, कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ मुकदमा

बांदा में विधवा महिला से दूसरी महिला के सामने गैंगरेप, कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ मुकदमा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। महिला ने इन मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल हैं। महिला की रिपोर्ट पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कोर्ट के आदेश पर हुआ मुकदमा  बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला का आरोप है कि कुछ लोग उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। उनके पति की मौत हो चुकी है और वह पूरी तरह से बेसहारा हैं। कब्जा करने की नियत से आरोपी उसे लगातार धमकियां देते आ रहे हैं। महिला का आरोप है कि बीती 19 जनवरी 2019 की शाम को दो आरोपी चंद्रगहना निवासी एक व्यक्ति व कोटराखांभा मऊ निवासी दूसरा व्यक्ति उसकी जमीन पर बेरीकेडिंग करने लगे। ये भी पढ़ेंः बांदा में हत्या और आत्महत्या में उलझी एक पलंग पर म...
बांदा में बड़ी वारदातः खेत पर महिला किसान की संघर्ष के बाद हत्या, दुष्कर्म की भी आशंका..

बांदा में बड़ी वारदातः खेत पर महिला किसान की संघर्ष के बाद हत्या, दुष्कर्म की भी आशंका..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक बड़ी वारदात हो गई है। एक महिला किसान की खेत से लौटते वक्त हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं शव की स्थिति देखकर लग रहा है कि हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया है। इतना ही नहीं महिला के शरीर की चोटें बता रही हैं कि उसने हत्यारों का जबरदस्त ढंग से विरोध किया है, उनसे लोहा लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मृतका की हालत देखकर लग रहा है कि हत्या गला दबाकर की गई है। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने मौके पर पहुंचकर खुद स्थिति का जायजा लिया। साथ ही थाना पुलिस को जल्द से जल्द हत्या के खुलासे के आदेश दिए हैं। चारा काटने गई थी महिला फिर नहीं लौटी  बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के सराय जदीद गांव निवासी राजकुमार की पत्नी राजाबाई (56) बुधवार को मवेशियों के लिए चारा काटने खेत गई थीं लेकिन इसके बाद देर शाम तक घर नहीं ल...
बांदाः ट्रेन में साधू की संदिग्ध हालात में मौत, यात्रियों ने शव देखकर दी जीआरपी को सूचना..

बांदाः ट्रेन में साधू की संदिग्ध हालात में मौत, यात्रियों ने शव देखकर दी जीआरपी को सूचना..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बांदाः गुरुवार को हुई एक सनसनीखेज घटनाक्रम में कानपुर-मानिकपुर पैसेंजर ट्रेन से जीआरपी ने एक साधू का शव बरामद किया है। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है। शव को देखने के बाद यात्रियों ने जीआरपी को सूचना दी थी। ट्रेन जब बांदा स्टेशन पहुंची तो जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। शुरू में मृतक की पहचान का काफी प्रयास किया गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। बाद में तलाशी के दौरान वृद्ध का मतदाता पहचान पत्र जीआरपी को मिला। पास में मिले पहचान पत्र से हुई शिनाख्त   जीआरपी थानाध्यक्ष रामबरन सिंह का कहना है कि फोटो पहचान पत्र में रामऔतार पुत्र बदलू, निवासी खंडेह जिला हमीरपुर लिखा है। उन्होंने बताया कि मृतक के पास मिले पते पर घटना की जानकारी भेजी जा रही है। इसी तरह एक अन्य घटना में अतर्रा स्वास्थ केंद्र पर दवाई लेने पहुंचे एक 40 वर्षीय व्यक्ति की अचानक वहीं मौत हो गई। सूच...
बांदा में हत्या और आत्महत्या में उलझी     एक पलंग पर मिले प्रेमी युगल की मौत, डाक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम

बांदा में हत्या और आत्महत्या में उलझी एक पलंग पर मिले प्रेमी युगल की मौत, डाक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बुधवार को हुई सनसनीखेज घटना में एक ही पलंग पर मृत मिले प्रेमी-प्रेमिका के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की जांच की सुईं घूम चुकी है। मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ गया है। इतना ही नहीं लड़के के ताऊ ने दोनों की हत्या का आरोप भी लगा दिया है। उधर, पुलिस ने मामले में सतर्कता बरतते हुए दोनों शवों का दो डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने के साथ ही लड़की स्लाइड भी बनवाई है, यानि अगर लड़की के साथ कोई गलत काम तो नहीं हुआ। इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि दोनों की हत्या कर दी गई हो। बहरहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है। दूसरे दिन भी इलाके में रही दहशत और चर्चा  बताते चलें कि बुधवार सुबह जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के सबादा गांव के मजरा जगुवा डेरा निवासी हंसराज निषाद (19) पुत्र राजू निषाद और उसके पड़ोस में रहने वाली रेनू निषाद (1...
दुस्साहसः महिला सिपाही पर बदमाशों ने फेंका तेजाब, गंभीर हालत में रेफर

दुस्साहसः महिला सिपाही पर बदमाशों ने फेंका तेजाब, गंभीर हालत में रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी में महिलाओं और युवतियों पर तेजाब फेंकना कोई नई बात नहीं है लेकिन गुरुवार को कुछ बदमाशों ने दुस्साहस दिखाते हुए यूपी की महिला सिपाही पर तेजाब फेंक दिया। यह दुस्साहसिक वारदात उस वक्त हुई जब महिला सिपाही सुबह लगभग 4 बजे अपनी ड्यूटी पर जा रही थी। उसी वक्त कार में सवार चार बदमाशों ने उसपर तेजाब से हमला किया। महिला सिपाही बुरी तरह से झुलस गई है और उसे आगरा रेफर कर दिया गया है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पूरे इलाके में फैली सनसनी   बताया जाता है कि वोपुरा गांव के पास एक कालोनी में किराये के मकान में रहने वाली महिला सिपाही नीलम सुबह करीब 4 बजे श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ड्यूटी करने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में कार सवार चार युवकों ने कार से उतरकर उसे घेर लिया। इससे पहले कि महिला सिपाही कुछ समझ पाती चारों ने उसके उपर तेजाब फेंक दिया। इससे महिला सिपाही बुरी तरह...
65 लाख अवैध वसूली मामले में बाराबंकी के एसपी डा. सतीश कुमार निलंबित..

65 लाख अवैध वसूली मामले में बाराबंकी के एसपी डा. सतीश कुमार निलंबित..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सरकार ने 65 लाख वसूली के मामले में बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार को सस्पेंड कर दिया है। यह कदम चुनाव आयोग की अनुमति मिलने के बाद उठाया गया है। बताते चलें कि बाराबंकी साइबर क्राइम सेल के प्रभारी अनूप यादव द्वारा हुई वसूली में एसपी कार्यालय की भूमिका संदिग्ध मिली थी। इसीलिए एसपी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।बताते हैं कि अब सरकार द्वारा बाराबंकी में नए पुलिस अधीक्षक की तैनाती करने के लिए तीन नामों का एक पैनल भेजा गया है। इसी क्रम में शाम तक नए एसपी की तैनाती हो जाएगी। पैसा भी वसूला और जेल भी भेज दिया  बताया जाता है कि विश्वास ट्रेडिंग कंपनी के शंकर गायन ने राजधानी लखनऊ स्थित हजरतगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शंकर गायन का आरोप था कि क्राइम सेल के प्रभारी अनूप व उसके साथियों ने उनसे 65 लाख की अवैध वसूली की है। उसका आरोप था कि क्राइम सेल प्रभारी ने वादी...
भावनात्मक रिश्ते वाले वायनाड से राहुल ने भरा नामांकन, प्रियंका भी रहीं साथ, समर्थन में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

भावनात्मक रिश्ते वाले वायनाड से राहुल ने भरा नामांकन, प्रियंका भी रहीं साथ, समर्थन में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल के वायनाड लोकसभा सीट से आज नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। राहुल गांधी ने पर्चा दाखिल करने के बाद प्रियंका गांधी के साथ रोड शो भी किया, जिसको देखने के लिए वायनाड की सड़कों पर जन सैलाब उमड़ा पड़ा। राहुल गांधी इस बार अमेठी के साथ वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं। वायनाड उनके लिए नई जगह है लेकिन अमेठी से वह 2004 से चुनाव लड़ते और जीतते आ रहे हैं। वायनाड में राहुल का मुकाबला एनडीए के तुषार वेल्लापल्ली से है। वायनाड को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। वायनाड से भावनात्मक लगाव है गांधी परिवार का  राहुल वायनाड ऐसे ही नहीं गए हैं बल्कि 'गांधी परिवार' का यहां से भावनात्मक रिश्ता रहा है। राहुल गांधी के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से लेकर दादी इंदिरा गांधी तक का यहां से गहरा लग...