Wednesday, August 26सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बांदाः मोबाइल पर बात करती थी पत्नी, शक्की मिजाज पति ने ढहाए सितम तो दे डाली जान

बांदाः मोबाइल पर बात करती थी पत्नी, शक्की मिजाज पति ने ढहाए सितम तो दे डाली जान

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मोबाइल पर बात कर रही पत्नी को पति की डांट इतनी नगवार गुजरी कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद पूरा परिवार स्तब्ध रह गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हांलाकि पुलिस अभी घटना में संदिग्ध परिस्थितियों से इंकार नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। देर रात पति ने देेखा पत्नी का शव   दूसरी ओर मायके पक्ष के लोगों ने भी विवाहिता की हत्या करके फांसी पर शव लटकाने का आरोप लगाया है। मायके वालों का कहना है कि पति शक्की था और विवाहिता के चरित्र पर शक करता था। बताया जाता है कि बांदा के मटौंध क्षेत्र के मरौली गांव की रहने वाली माया (22) का शव रविवार देर रात कमरे के भीतर छत की बल्ली के सहारे लटका मिला। पति भी वहीं ...
वृंदावन में बांदा के युवक की संदिग्ध हालात में मौत, आश्रम में लटका मिला शव

वृंदावन में बांदा के युवक की संदिग्ध हालात में मौत, आश्रम में लटका मिला शव

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, आगराः घर से तीर्थनगरी वृंदावन धार्मिक आयोजन के लिए गए युवक की वहां एक आश्रम में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के हड़कंप मच गया और आनन-फानन में सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृंदावन पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दे दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। धार्मिक आयोजनों को लेकर था युवक का वहां आना-जाना  बताया जाता है कि वृंदावन में कोतवाली क्षेत्र के जुगलघाट इलाके में केश कात्यायनी सिद्धपीठ स्थित है। वहां बुंदेलखंड के बांदा जिले के गिरवां निवासी 19 वर्षीय श्याम कसेरिया ने कथित रूप से बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आश्रम के प्रबंधक आनंद सिद्धी को सुबह उस वक्त जानकारी हुई जब वह रोज की तरह उठकर कमरे से बाहर आए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। ये भी पढ़ेंः बुंदेली सियासतः बा...
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने फिर बहाल की जम्मू-कश्मीर के 400 से ज्यादा नेताओं की सुरक्षा

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने फिर बहाल की जम्मू-कश्मीर के 400 से ज्यादा नेताओं की सुरक्षा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः बीते दिनों पुलवामा हमले के बाद हटाई गई जम्मू-कश्मीर के 400 से ज्यादा नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था फिर से बहाल कर दी गई है। यह फैसला जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने लिया है। राज्यपाल मलिक ने कहा है कि हम किसी की भी सुरक्षा को खतरे में नहीं डालना चाहते हैं। बताते चलें कि पुलवामा हमले के बाद गृहमंत्रालय के आदेश पर मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने विवादित फ़ैसले के तहत 900 से ज़्यादा नेताओं की सुरक्षा हटा दी थी। पहले भी सुरक्षा हटाने के फैसले पर जताई थी नाराजगी  हालांकि राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने उस वक्त भी गृह मंत्रालय के इस फैसले पर नाराजगी जताई थी। बाद में इस मामले में जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों ने निर्वाचन आयोग से शिकायत भी की थी। शिकायत में कहा गया था कि चुनाव के दौरान इस फैसले से मुख्यधारा के नेताओं की जान को खतरा और बढ़ गया है। ये भी पढ़ेंः जम्मू-कश...
अनिल अंबामी को फायदा पहुंचाने वाले सुप्रीमकोर्ट के दो कर्मचारी गिरफ्तार

अनिल अंबामी को फायदा पहुंचाने वाले सुप्रीमकोर्ट के दो कर्मचारी गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश के बड़े कारोबारी अनिल अंबानी को राफेल विमान सौदे में फायदा पहुंचाने के आरोप राहुल गांधी पूरा विपक्ष, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाते रहे हैं लेकिन अब नया मामला सामने आया है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सोमवार को सुप्रीमकोर्ट के दो पूर्व कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने सुप्रीमकोर्ट में काम करते हुए उद्योगपति अनिल अंबामी को लिखा-पढ़ी में खेल करके फायदा पहुंचाया था। हांलाकि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन ने दोनों को पहले ही बर्खास्त कर दिया था। चीफ जस्टिस ने पहले ही कर दिया था बर्खास्त  बताते चलें कि सुप्रीमकोर्ट में तैनात पूर्व असिस्टेंट रजिस्ट्रार मानव शर्मा और तपन कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना का मामला दर्ज हुआ था। दोनों ने कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करते हुए अनिल अंबानी को व्यक्तिगत पेशी से फर्जी ढंग छूट दे दी थी। मामले के खुल...
बुंदेलखंड में इस बार बीजेपी के लिए आसान नहीं राह, प्रियंका की आमद और गठबंधन ने बिगाड़ा खेल..

बुंदेलखंड में इस बार बीजेपी के लिए आसान नहीं राह, प्रियंका की आमद और गठबंधन ने बिगाड़ा खेल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, हमीरपुर
प्रीति सिंह, पॅालिटिकल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी भले ही उत्तर प्रदेश में 74 पार का नारा बुलंद कर रही हो लेकिन उसके लिए यह राह आसान नहीं है। खासकर यूपी वाले बुुंदेलखंड में तो बीजेपी की राह 2014 जितनी आसान कतई नहीं दिखाई दे रही है। दरअसल, सपा-बसपा गठबंधन ने बीजेपी का सारा समीकरण बिगाड़ दिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल और बुंदेलखंड में गठबंधन और कांग्रेस कड़ी चुनौती दे रही है। गठबंधन और कांग्रेस की चुनौती कम नहीं  बुंदेलखंड के परिप्रेक्ष्य में बात करें तो 2014 में चारों सीटों पर कब्जा करने वाली बीजेपी के लिए इस चुनाव में गठबंधन कड़ी चुनौती पेश कर रही है, तो वहीं कांग्रेस लड़ाई को त्रिकोणीय बना रही है। 2014 के चुनाव में मोदी लहर में बुंदेलखंड के 4 लोकसभा सीटों पर बीजेपी को कुल 19,19,551 वोट मिले थे, जबकि सपा और बसपा (दोनों को मिलाकर) को 18,21,027 मत मिले थे। यानी भाजपा को सपा-...
बुंदेली सियासतः बांदा में तीनों बड़े दलों का दल-बदलुओं पर दांव, कुछ ऐसे बन रहे समीकरण..

बुंदेली सियासतः बांदा में तीनों बड़े दलों का दल-बदलुओं पर दांव, कुछ ऐसे बन रहे समीकरण..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
मनोज सिंह शुमाली, पॉलिटिकल डेस्कः यह कोरा इत्तेफाक नहीं है बल्कि वोटों के जातीय समीकरण के सहारे जीत की नैय्या पार लगाने की कवायद है कि तीनों बड़े दलों ने बाहर से आए दल-बदलुओं पर दांव खेला है। फिर चाहे कांग्रेस हो, भाजपा हो, या फिर सपा-बसपा गठबंधन। एक और खास बात यह है कि बांदा लोकसभा सीटों से जिन तीन प्रत्याशियों को उतारा गया है वे तीनों कभी न कभी सपा के पूर्व सांसद रहे हैं। श्यामाचरण गुप्त और आरके सिंह पटेल बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट से सपा सांसद रह चुके हैं तो बालकुमार पटेल मिर्जापुर सीट से सपा सांसद रह चुके हैं। ऐसे में तीनों ही दलों में कहीं न कहीं ''बाहरी और घर का'', वाला फेक्टर काम करेगा। श्यामाचरण ने फिर लौटकर नहीं देखा, अब क्या जनता.. थोड़ा विस्तार से बात करें तो सपा-गठबंधन के उम्मीदवार श्यामाचरण गुप्त हैं। उनकी पहचान राजनेता कम और व्यवसाई के रूप में ज्यादा है। चर्चा है कि श्यामाचर...
बुुंदेली सियासतः दिल्ली बीजेपी दफ्तर में धरने पर बांदा के सासंद भैरो प्रसाद मिश्रा, टिकट कटने से आहत

बुुंदेली सियासतः दिल्ली बीजेपी दफ्तर में धरने पर बांदा के सासंद भैरो प्रसाद मिश्रा, टिकट कटने से आहत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट से टिकट कटने के बाद मौजूदा सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा दिल्ली में धरने पर बैठ गए हैं। वहां भाजपा के लोग भैरो बाबा को मनाने में जुटे हैं लेकिन उनका कहना है कि पार्टी के वे लोग आकर उनको संतुष्ट करें, उनकी बात सुने जिन्होंने इतना काम करने के बावजूद उनका टिकट काटा है। दिल्ली में शनिवार देर शाम तक सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा धरने पर डटे हुए हैं। बुंदेलखंड में सियासत गर्म  वहीं पार्टी के लोग उनसे मिल रहे हैं। सोशलमीडिया पर इसके वीडियो और फोटो खूब वायरल हो रहे हैं। बताते चलेें कि बुंदेलखंड की चारों सीटों पर बीजेपी का कब्जा है और भैरो प्रसाद मिश्रा को पूरी उम्मीद थी कि इस बार दोबारा उनको टिकट मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पार्टी ने उनका टिकट काट दिया, जिसकी उनको कतई उम्मीद नहीं थी। पार्टी ने बसपा से आए आरके सिंह पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया ...
क्रिश्चियन मिशेल ने अदालत से कहा, मैंने ईडी के सामने नहीं लिया किसी का नाम

क्रिश्चियन मिशेल ने अदालत से कहा, मैंने ईडी के सामने नहीं लिया किसी का नाम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल ने दिल्ली अदालत को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पूछताछ के दौरान उन्होंने किसी का भी नाम नहीं लिया है। मिशेल ने सवाल उठाते हुए कहा कि ईडी ने पूरक आरोपपत्र की प्रति उनके साथ साझा करने से पहले ही इसका ब्यौरा मीडिया में लीक कर दिया। मीङ्क्षडया में कहा जा रहा है कि उन्होंने नाम लिया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक मिशेल की याचिका पर विशेष जज अरविंद कुमार ने ईडी को नोटिस जारी कर शनिवार तक जवाब मांगा है। ईडी आज अपना जवाब कोर्ट में देगी। 2013 में हुआ था अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकाप्टर घोटाला  मिशेल के वकील अल्जो के जोसेफ ने अदालत को बताया, 'ईडी ने मिशेल से लोगों के कुछ संभावित इनिशियल देने को कहा था और उसने वही किया। उन्होंने (मिशेल) ने ईडी के समक्ष अपने बयान में कि...
भाजपा की 18वीं सूचीः बांदा से आर.के.सिंह पटेल और झांसी से अनुराग शर्मा को टिकट

भाजपा की 18वीं सूचीः बांदा से आर.के.सिंह पटेल और झांसी से अनुराग शर्मा को टिकट

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः भाजपा ने अपनी 18वीं सूची जारी करते हुए यूपी, मध्यप्रदेश, हरियाणा और उड़ीसा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और झारखंड के 24 उम्मीदवार पर पत्ते खोल दिए हैं। इनमें सबसे लंबे से प्रतिक्षित एवं बुंदेलखंड की महत्वपूर्ण लोकसभा सीटें, बांदा और झांसी के उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा कर दी है। इन दोनों सीटों को लेकर पिछले कई दिनों से चुनावी रणनीतिकारों की निगाहें लगी हुईं थीं। मौजूदा सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा का टिकट कटा  बांदा से मौजूदा सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा का टिकट कट गया है। इस बार भाजपा ने बांदा से जहां आर.के.सिंह पटेल को टिकट दिया है। वहीं झांसी से अनुराग शर्मा भाजपा के उम्मीदवार होंगे। इस सूची में हरियाणा के आठ उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा कर दी गई है। वहीं राजस्थान और यूपी के 4-4, तथा मध्य प्रदेश और झारखंड से 3-3 और ओडिशा-प. बंगाल से 1-1 उम्मीदवारों के नामों ...
कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा का मोदी-शाह पर हमला, कहा-वन मैन शो और टू मैन आर्मी बना दी बीजेपी

कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा का मोदी-शाह पर हमला, कहा-वन मैन शो और टू मैन आर्मी बना दी बीजेपी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः मशहूर अभिनेता व भारतीय जनता पार्टी के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आज दिल्ली में औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारी मन से बीजेपी को छोड़ रहा है। आज बीजेपी का स्थापना दिवस है और इसी दिन बीजेपी को छोड़ रहा हूं।  पत्रकारों से बातचीत में उनकी जबान फिसल गई। उन्होंने कांग्रेसी नेता शक्ति सिंह गोहिल को बीजेपी नेता कहा। आडवाणी को लेकर बीजेपी पर बोला हमला   उन्होंने कहा कि शक्ति सिंह गोहिल बीजेपी की रीढ़ हैं। फिर उन्हें एहसास हुआ कि कुछ गलत बोल गए हैं तो कहा कि कांग्रेस में अभी नया हूं। इस मौके पर उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी का भी जिक्र करते हुए कहा पार्टी के फिलोस्पर की...