OMG : ट्रेन का शीशा तोड़कर सीट पर बैठे यात्री के गले में घुसा सरिया, पलभर में मौत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Accident in Neelanchal Express दिल्ली से कानपुर जा रही नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन में एक बड़ा ही चौंकाने वाला हादसा हुआ। इसमें एक यात्री की जान चली गई। हादसे को जिसने भी देखा और सुना वह स्तब्ध (Shocked) रह गया। दरअसल, इस ट्रेन की विंडो सीट पर बैठकर यात्रा कर रहे युवक के गले में अचानक शीशा तोड़कर एक सरिया गले के आरपार घुस गया। सोमना और डांबर रेलवे स्टेशन के बीच हुई इस घटना से पलभर में यात्री की मौत हो गई।
घटना से ट्रेन के यात्रियों में मची खलबली
ट्रेन में खलबली मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था घटना कैसे हुई इसका किसी को जरा भी अंदाजा नहीं हो सका। कोई सोच भी नहीं सकता कि ऐसी घटना भी हो सकती है। अबतक ट्रेन में कभी ऐसी घटना सुनी तक नहीं गई है।
सबकुछ इतनी अचानक हुआ कि आसपास बैठे लोग भी समझ नहीं पाए कि आखिर यह हुआ क्या। हादसे से ट्रेन के पूरे डिब्बे में हड़कंप मचा रहा।...


