Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

UP ByPoll Update : मैनपुरी-रामपुर और खतौली में सुबह 9 बजे तक बेहद सुस्त रफ्तार, मतदान प्रतिशत..

UP ByPoll Update : मैनपुरी-रामपुर और खतौली में सुबह 9 बजे तक बेहद सुस्त रफ्तार, मतदान प्रतिशत..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मैनपुरी और रामपुर के साथ-साथ खतौली सीटों पर उप चुनाव के लिए मतदान जारी है। तीनों सीटों पर इस समय वोटिंग हो रही है। शाम 6 बजे तक होने वाले मतदान में आज सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत ठंड के मौसम में ठंडा नजर आ रहा है। सबसे ज्यादा सुस्ती रामपुर विधानसभा सीट पर चल रही वोटिंग में देखी जा रही है। मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसरा देखा जा रहा है। हालांकि, संभावना है कि जैसे-जैसे दिन बढ़ता जाएगा, वोटरों की संख्या भी बढ़ती जाएगी। रामपुर में सबसे बुरा हाल सुबह 9 बजे तक तीनों ही सीटों पर मतदान का जो प्रतिशत दर्ज किया गया। उसमें तीनों ही सीटों पर 10 प्रतिशत का आंकड़ा पार नहीं हो सका। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में पहले 2 घंटे में यानि 9 बजे तक 5.2% मतदान दर्ज किया गया है। वहीं रामपुर में वोटिंग स्पीड सबसे ज्यादा धीमी है। सुबह 9 बजे तक 3.97% मतदान ही दर्ज किया गया है। इसी तरह...
UP Byelection Update 2022 : यूपी के 3 जिलों में उपचुनाव जारी, मैनपुरी-रामपुर और खतौली में जबरदस्त टक्कर

UP Byelection Update 2022 : यूपी के 3 जिलों में उपचुनाव जारी, मैनपुरी-रामपुर और खतौली में जबरदस्त टक्कर

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ :  UP Byelection Update 2022 उत्तर प्रदेश में आज यानी 5 दिसबंर को तीन सीटों पर उप चुनाव हो रहा है। प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट के अलावा खतौली और रामपुर विधानसभाओं के लिए उपचुनाव की वोटिंग जारी है। सुबह 7 बजे शुरू होकर मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदाता पहचानपत्र के अलावा वोटर के लिए 12 पहचान कार्ड मान्य किए गए हैं। हालांकि, सुबह 9 बजे तक मतदान की स्पीड काफी धीमी रही। सबसे कम रफ्तार यूपी के रामपुर में विधानसभा सीट के लिए हो रहे मतदान में देखी गई है। पहचान पत्र के लिए यह भी मान्य इनमें आधार कार्ड, मनरेगा कार्ड, बैंकों और डाकघरों की फोटो युक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड, एनपीआर के तहत जारी स्मार्टकार्ड, पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज और केंद्र व राज्य सरकार के लिमिटेड फर्मों के फोटो वाले सेवा पहचान पत्र इसके...
OMG-2 : ट्रेन में गले में सरिया घुसने से मौत पर 15 हजार मुआवजा, मेनका गांधी की पहल पर..

OMG-2 : ट्रेन में गले में सरिया घुसने से मौत पर 15 हजार मुआवजा, मेनका गांधी की पहल पर..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Accident in Neelanchal Express दो दिन पहले एक दिलदहला देने वाले घटनाक्रम में ट्रेन की सीट पर बैठे युवक की गले में सरिया घुसने से मौत हो गई थी। यह हादसा तेज रफ्तार चलती नीलांचल एक्सप्रेस में हुआ था। हादसा उस समय हुआ था जब ट्रेन अलीगढ़ के सोमना और डांबर रेलवे स्टेशनों के बीच से गुजर रही थी। हर कदम पर दिखी अधिकारियों की बेरुखी ट्रेन की खिड़की का शीशा तोड़ते हुए एक सरिया विंडो सीट पर बैठे यूपी के सुल्तानपुर जिले के गोपीनाथपुर के रहने वाले हरिकेश दुबे (Harikesh Dube) पुत्र संतराम के गले में आरपार घुस गया था। इससे पलभर में ही उनकी मौत हो गई थी। घटना से पूरी ट्रेन के यात्रियों में खलबली मच गई थी। मृतक हरिकेश के पिता संतराम दुबे का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही वह फौरन अपने परिवार के साथ शुक्रवार को अलीगढ़ पहुंचे थे। इतना सबकुछ होने के बावजूद अधिकारियों ने शनिवार त...
Banda : डीएम का एक्शन, लेखपाल सस्पेंड, DFO से स्पष्टीकरण

Banda : डीएम का एक्शन, लेखपाल सस्पेंड, DFO से स्पष्टीकरण

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : संपूर्ण समाधान दिवस में बांदा की जिलाधिकारी दीपा रंचन एक पीड़ित की शिकायत पर सख्त एक्शन लिया। पीड़ित की गुहार पर जिलाधिकारी ने लेखपाल को सस्पेंड करते हुए उसके खिलाफ तहसीलदार को जांच सौंपी है। वहीं बिना सूचना के गैरहाजिर जिला वनाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही सहकारी समिति के धान क्रय केंद्र में खरीद में गड़बड़ी की शिकायत पर केंद्र प्रभारी को हटाने के निर्देश दिए हैं। बिना बताए गायब रहे बांदा डीएफओ दरअसल, शनिवार को जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस नरैनी तहसील में हुआ। इसमें पड़मई गांव के रहने वाले शिवपाल ने जिलाधिकारी से शिकायत की है कि लेखपाल सुशील पटेल से जाति प्रमाणपत्र पर रिपोर्ट लगवाने गया था। लेखपाल ने उनका कालर पकड़कर अपशब्द कहे। डीएम ने एसडीएम रजत वर्मा को करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। तहसीलदार सत्य प्रकाश ने बताया है कि लेखपाल सुशील पटेल के खिलाफ नि...
Lucknow : यूपी में बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म, उर्जा मंत्री से मुलाकात के बाद फैसला

Lucknow : यूपी में बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म, उर्जा मंत्री से मुलाकात के बाद फैसला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में पिछले चार दिनों से चल रही बिजली कर्मियों की हड़ताल आज खत्म हो गई है। अपनी मांगों को लेकर बीते चार दिनों से बिजली कर्मी हड़ताल पर थे। आज राजधानी लखनऊ में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मिलने के बाद बिजली हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया गया। बताते चलें कि चार दिन से बिजली कर्मियों की हड़ताल से कई जिलों में विद्युत आपूर्ति पर बुरा असर पड़ रहा था। लोकल फाल्ट ठीक नहीं हो पा रहे थे। उर्जा मंत्री एके शर्मा ने कही यह बात उधर, ऊर्जा मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की जो भी मांगे हैं उनपर बातचीत करते हुए फैसला लिया जाएगा। साथ ही उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति ने फिलहाल कार्य बहिष्कार को समाप्त करने का फैसला लिया है। ये भी पढ़ें : बुर्का पहनकर तमंचा लिए घूम रहा था युवक, पुलिस ने ऐसे पकड़ा बताते चलें कि चा...
बुर्का पहनकर तमंचा लिए घूम रहा था युवक, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

बुर्का पहनकर तमंचा लिए घूम रहा था युवक, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, अमरोहा : बुर्का पहनकर बाजार में घूम रहे संदिग्ध युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। माना जा रहा है कि युवक किसी घटना को अंजाम देने के लिए निकला था। इसी बीच पुलिस को इसकी सूचना मिली। युवक बुर्का पहन तमंचा लगाकर घूम रहा था। आखिरकार पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसके बाद पुलिस उसे कोतवाली ले गई। वहां उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, युवक पुलिस को बता रहा है कि वह जेबकतरा है। मगर पुलिस मान रही है कि वह कोई बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर युवक बुर्के पहनकर किस बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। पूछताछ में जुटी है पुलिस हालांकि, अमरोहा कोतवाली पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी है। पुलिस पता लगा रही है कि युवक किस घटना को अंजाम देने की फिराक में था। ये भी पढ़ें : E-रिक्शा में गूंजी किलकारियां, Hospital गेट पर जन्म.. वहीं पकड़े गए युव...
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे : दो कारों की टक्कर में चार लोगों की मौत, दो रेफर

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे : दो कारों की टक्कर में चार लोगों की मौत, दो रेफर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, हमीरपुर : हमीरपुर जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। हादसा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर जखेड़ी गांव के पास दो कारों की तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। एक कार सवार फतेहपुर के हरिहरगंज के रहने वाले दीपक मिश्रा (24) का कहना है कि वह पड़ोसी आशीष कुमार (27) के साथ उनकी होने वाली भाभी पंचायत सचिव अंजू (25), अंजू की मां सत्या (60) को लेकर स्कार्पियों गाड़ी से मध्यप्रदेश के दतिया स्थित पीतांबरा मां के दर्शन करने गए थे। मरने वालों में एक महिला भी कार दीपक ही चला रहे रहे थे। इसी दौरान बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर जखेड़ी गांव के पास सामने से आ रही कार से उनकी टक्कर हो गई। कार में दो व्यक्ति सवार थे। ये भी पढ़ें : ये नहीं सुधरेंगे : फिर बेलगाम आजम, भांड से भांडगिरी तक बयानबाजी पर 48 घंटे में द...
ये नहीं सुधरेंगे : फिर बेलगाम आजम, भांड से भांडगिरी तक बयानबाजी पर 48 घंटे में दो मुकदमें

ये नहीं सुधरेंगे : फिर बेलगाम आजम, भांड से भांडगिरी तक बयानबाजी पर 48 घंटे में दो मुकदमें

Uncategorized
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : कुछ लोग कभी नहीं सुधरते। उन्हीं में एक हैं सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां। भड़काऊ और गैरजिम्मेदारा भाषणों के चलते अपनी विधायकी गवां चुके आजम अब भी नहीं सुधर रहे। वह आज भी अपनी जुबान पर काबू नहीं कर पा रहे। जी हां, पिछले 48 घंटे में भड़काऊ और विवादित भाषण मामले में आजम खान पर दो मुकदमें दर्ज हुए हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां के खिलाफ रामपुर उपचुनाव के प्रचार में भड़काऊ भाषण का मुकदमा दर्ज हुआ है। यह दूसरा मौका है जब आजम पर बीते 48 घंटे में मुकदमा हुआ है। यह है आजम खां के खिलाफ आरोपों का पूरा मामला रामपुर उप चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 1 दिसंबर को रामपुर पहुंचे थे। उन्होंने सपा प्रत्याशी आसिम राजा के समर्थन में किले के मैदान में एक चुनावी जनसभा की थी। इसमें आजम खां ने भी भाषण दिया था। पुलिस-प्रशासन के साथ-साथ आयोग...
UP : आज मेयर-अध्यक्ष पद का आरक्षण होगा जारी, पढ़िए कौन करेगा जारी..

UP : आज मेयर-अध्यक्ष पद का आरक्षण होगा जारी, पढ़िए कौन करेगा जारी..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Urban Body Election 2022 प्रदेश सरकार नगरीय निकाय चुनाव में मेयर और अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण आज शनिवार को जारी करेगी। इस दौरान प्रदेश के कुल 17 नगर निगम में मेयर पद के साथ-साथ 200 नगर पालिका परिषदों और 545 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण जारी होगा। यह आरक्षण नगर विकास मंत्री एके शर्मा द्वारा जारी किया जाएगा। बताते चलें कि बाकी 27 जिलों के नगरीय निकायों के वार्ड का आरक्षण शुक्रवार को जारी किया गया था। इनमें 9 नगर निगम भी शामिल रहे। ये भी पढ़ें : OMG : ट्रेन का शीशा तोड़कर सीट पर बैठे यात्री के गले में घुसा सरिया, पलभर में मौत  https://www.samarneetinews.com/nia-sharma-nia-sharmas-bold-avatar-in-front-of-mirror-such-reaction-from-fans/  ...
UP : सपा विधायक इरफान को आत्मसमर्पण के बाद कोर्ट ने भेजा जेल

UP : सपा विधायक इरफान को आत्मसमर्पण के बाद कोर्ट ने भेजा जेल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के जाजमऊ में आगजनी और रंगदारी मांगने एवं प्लाट पर कब्जा करने के मामले में फरार सपा विधायक इरफान सोलंकी ने आज सरेंडर कर दिया। साथ में विधायक के भाई ने भी सरेंडर किया है। शुक्रवार सुबह विधायक अपने भाई के साथ पुलिस कमिश्नर के आवास के बाहर पहुंचे। वहां दोनों ने सरेंडर कर दिया। फरार विधायक के साथ उनका परिवार, विधायक अमिताभ बाजपेई, विधायक हसन रूमी मौजूद रहे। कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल गए विधायक पुलिस ने विधायक को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस दौरान पुलिस ने विधायक से सवाल भी पूछे। विधायक ने कहा कि वह डर गए थे कि उनका करियर अब खत्म हो जाएगा। पड़ोसी महिला के प्लाट पर कब्जा और धमकाने का मामला बताते चलें कि विधायक और उनके भाई बीते करीब 30 दिन से लापता चल रहे थे। सरेंडर करते समय विधायक इरफान या उन...