Sunday, May 19सही समय पर सच्ची खबर...

UP ByPoll Update : मैनपुरी-रामपुर और खतौली में सुबह 9 बजे तक बेहद सुस्त रफ्तार, मतदान प्रतिशत..

UP ByPoll 2022: 5.2% in Mainpuri, 3.97% in Rampur and 6.9% in Khatauli till 9 am

समरनीति न्यूज, लखनऊ : मैनपुरी और रामपुर के साथ-साथ खतौली सीटों पर उप चुनाव के लिए मतदान जारी है। तीनों सीटों पर इस समय वोटिंग हो रही है। शाम 6 बजे तक होने वाले मतदान में आज सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत ठंड के मौसम में ठंडा नजर आ रहा है। सबसे ज्यादा सुस्ती रामपुर विधानसभा सीट पर चल रही वोटिंग में देखी जा रही है। मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसरा देखा जा रहा है। हालांकि, संभावना है कि जैसे-जैसे दिन बढ़ता जाएगा, वोटरों की संख्या भी बढ़ती जाएगी।

रामपुर में सबसे बुरा हाल

सुबह 9 बजे तक तीनों ही सीटों पर मतदान का जो प्रतिशत दर्ज किया गया। उसमें तीनों ही सीटों पर 10 प्रतिशत का आंकड़ा पार नहीं हो सका। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में पहले 2 घंटे में यानि 9 बजे तक 5.2% मतदान दर्ज किया गया है। वहीं रामपुर में वोटिंग स्पीड सबसे ज्यादा धीमी है। सुबह 9 बजे तक 3.97% मतदान ही दर्ज किया गया है। इसी तरह खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 6.9% मतदान हुआ।

ये भी पढ़ें : ये नहीं सुधरेंगे : फिर बेलगाम आजम, भांड से भांडगिरी तक बयानबाजी पर 48 घंटे में दो मुकदमें

ये भी पढ़ें : OMG-2 : ट्रेन में गले में सरिया घुसने से मौत पर 15 हजार मुआवजा, मेनका गांधी की पहल पर..