Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

UP Byelection Update 2022 : यूपी के 3 जिलों में उपचुनाव जारी, मैनपुरी-रामपुर और खतौली में जबरदस्त टक्कर

UP : Voting for by-elections in 3 districts, competition will be fierce
प्रतिकात्मक फोटो।

आशा सिंह, लखनऊ :  UP Byelection Update 2022 उत्तर प्रदेश में आज यानी 5 दिसबंर को तीन सीटों पर उप चुनाव हो रहा है। प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट के अलावा खतौली और रामपुर विधानसभाओं के लिए उपचुनाव की वोटिंग जारी है। सुबह 7 बजे शुरू होकर मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदाता पहचानपत्र के अलावा वोटर के लिए 12 पहचान कार्ड मान्य किए गए हैं। हालांकि, सुबह 9 बजे तक मतदान की स्पीड काफी धीमी रही। सबसे कम रफ्तार यूपी के रामपुर में विधानसभा सीट के लिए हो रहे मतदान में देखी गई है।

पहचान पत्र के लिए यह भी मान्य

इनमें आधार कार्ड, मनरेगा कार्ड, बैंकों और डाकघरों की फोटो युक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड, एनपीआर के तहत जारी स्मार्टकार्ड, पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज और केंद्र व राज्य सरकार के लिमिटेड फर्मों के फोटो वाले सेवा पहचान पत्र इसके लिए मान्य होंगे।

24.43 लाख मतदाता करेंगे वोटिंग

जानकारी के अनुसार इन उपचुनाव में 24.43 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बताते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में 6 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। वहीं पश्चिमी यूपी की खतौली विधानसभा सीट के उपचुनाव में 14 और रामपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में 10 प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

केंद्रीय सुरक्षा बल की सुरक्षा में रहेंगी ईवीएम

उप निर्वाचन के लिए इन सीटों की वोटिंग के लिए प्रदेशभर में 3062 मतदेय स्थल और 1945 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं चुनाव आयोग ने 3 सामान्य प्रेक्षक, 3 प्रेक्षक, 3 पुलिस प्रेक्षक तैनात किए गए हैं। 288 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 48 जोनल मजिस्ट्रेट, 636 माइक्रो ऑब्जर्वर की ड्यूटी लगाई गई है। इतना ही नहीं मतदेय स्थलों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था भी होगी। वहीं ईवीएम के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है।

ये भी पढ़ें : Lucknow : उप चुनाव की बड़ी खबर, मैदान में नहीं उतरेगी कांग्रेस  

ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे : दो कारों की टक्कर में चार लोगों की मौत, दो रेफर