Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

Lucknow : यूपी में चित्रकूट-पीलीभीत के SP समेत 6 IPS के तबादले

Lucknow : यूपी में चित्रकूट-पीलीभीत के SP समेत 6 IPS के तबादले

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : 6 IPS Officer Transfer उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को 6 आईपीएस (IPS) अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें पीलीभीत और चित्रकूट के पुलिस अधीक्षकों को बदल दिया गया है। इसके अलावा 6 अन्य आईपीएस को भी इधर से उधर किया गया है। तबादलों की सूची में आईपीएस अतुल शर्मा एसपी चित्रकूट को पीलीभीत का नया एसपी नियुक्त किया गया है। इसी तरह आईपीएस वृंदा शुक्ला को चित्रकूट का नया एसपी बना दिया गया है। आईपीएस आकाश कुलहरी अबतक डीआईजी फायर सर्विस के पद पर तैनात थे। उनको अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर प्रयागराज बनाया गया है। आईपीएस जुगल किशोर डीआईजी टेलीकॉम से डीआईजी फायर सर्विस बना दिए गए हैं। आईपीएस दिनेश कुमार पी को एसपी पीलीभीत से डीसीपी गाजियाबाद के पद पर नियुक्ति दी गई है। आईपीएस अष्टभुजा प्रसाद सिंह एसपी जीआरपी प्रयागराज नियुक्त किए गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से चार्ज लेने के ...
Fraud : 8 जगह इंटरव्यू-ज्वाइनिंग लैटर मांगने पर चंपत, सवा लाख ठगने की रिपोर्ट

Fraud : 8 जगह इंटरव्यू-ज्वाइनिंग लैटर मांगने पर चंपत, सवा लाख ठगने की रिपोर्ट

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर एक बेरोजगार युवक से 1 लाख 20 हजार रुपए की ठगी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर बांदा के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं। आरोपी के खिलाफ गिरवां थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के बंडे गांव के रहने वाले स्वर्ण सिंह ने पुलिस से शिकायत की है। उनका आरोप है कि अतर्रा थाना क्षेत्र के ओरहा निवासी आदित्य तिवारी ने उसे बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा दिया। पुलिस ने FIR कर शुरू की जांच फिर उससे 1.20 हजार रुपए ठग लिए। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने फोन-पे के जरिए रकम ट्रांसफर की थी। आरोपी ने बड़ी शातिराना अंदाज से 8 जगहों पर उसका फर्जी तरीके से साक्षात्कार कराया। फिर जल्द ही ज्वाइनिंग लैटर दिलाने की बात कहकर गायब हो गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब ज्वाइनिंग लैटर न आने पर उसने ...
लखीमपुर खीरी : मंत्री के बेटे आशीष समेत 13 पर आरोप तय, किसानों की हत्या का चलेगा मुकदमा

लखीमपुर खीरी : मंत्री के बेटे आशीष समेत 13 पर आरोप तय, किसानों की हत्या का चलेगा मुकदमा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखीमपुर खीरी : लखीमपुर खीरी के तिकुनिया इलाके में 3 अक्टूबर को हुई हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा समेत सभी 13 लोगों पर आरोप तय हो गए हैं। अब इनपर किसानों की हत्या का मुकदमा चलेगा। आशीष मिश्रा केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ का बेटा है। अब उसकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में 16 दिसंबर से ट्रायल शुरू हो जाएगा। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के दौरे का विरोध करते हुए किसानों ने प्रदर्शन किया था। 3 अक्टूबर 2021 को वहां हिंसा भड़क गई। 3 अक्टूबर को तिकुनिया में हुई थी किसानों की हत्या आरोप है कि केंद्रीय मंत्री टेनी का बेटा आशीष अपने साथियों के साथ वहां मौजूद था। आरोप है कि उसकी थार गाड़ी से कुचलकर किसानों की मौत हो गई थी।  हिंसा में 8 लोग मारे गए थे। ये भी पढ़ें : पढ़िए ! नगर निकाय की आरक्षण सूची, प...
बांदा में BJP MLA का रसोइया भी सुरक्षित नहीं, सरेआम गुंडों ने रोककर बकीं गालियां-धमकाया, फिर भागे..

बांदा में BJP MLA का रसोइया भी सुरक्षित नहीं, सरेआम गुंडों ने रोककर बकीं गालियां-धमकाया, फिर भागे..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में अराजकता और गुंडागर्दी किस कदर हावी है, इसका उदाहरण आज पाश इलाके डीएम कालोनी रोड पर देखने को मिला। बीजेपी के सदर विधायक के सेवादार नरैनी के रहने वाले पिंकू नाम के लड़के को कुछ गुंडों ने बेवजह विधायक आवास के सामने रोक लिया। फिर उसे गालियां देते हुए धमकिया देने लगे। जान से मारने की धमकी भी दी। उसका कहना है कि बाइक पर सवार ये गुंडे नशे में लग रहे थे। नशा किए हुए थे या नहीं, इसका पता नहीं चल सका है। लेकिन कुछ लोगों के आने पर भाग निकले। इनका दुस्साहस सिर चढ़कर बोल रहा था। पीड़ित पिंकू का कहना है कि वह विधायक आवास से कुछ सामान लेने निकला था। घटना ने बता दिया कि सदर विधायक के आवास और डीएम बंगले के पास यह हाल है तो बाकी शहर में गुंडों में कानून का कितना भय होगा। हूटर बजाने तक सीमित पुलिस ड्यूटी दरअसल, डीएम कालोनी रोड पर पुलिस की भूमिका गाड़ी की नीली बत्ती जलाने के ...
Lucknow : सदन से सपा MLA निकाले गए, Facebook पर Live कर रहे थे कार्यवाही

Lucknow : सदन से सपा MLA निकाले गए, Facebook पर Live कर रहे थे कार्यवाही

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सदन में विधायकों के मर्यादा से जाने का मामला कोई नया नहीं है। ऐसे ही एक मामले में आज समाजवादी पार्टी के विधायक को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बाहर निकाल दिया। दरअसल सदन की कार्यवाही का फेसबुक लाइव कवरेज करने वाले सपा विधायक अतुल प्रधान का मामला विधानसभा अध्यक्ष तक पहुंचा। सदन से लाइव कर रहे थे कार्यवाही इसके बाद विधायक को करीब 1 घंटे 15 मिनट के लिए सदन से बाहर निकाल दिया गया। आज मंगलवार को सपा विधायक रामपुर में उप चुनाव में पुलिस बर्बरता का आरोप लगाते हुए हंगामा कर रहे थे। इसी बीच सपा विधायक अतुल प्रधान ने मोबाइल निकालकर हंगामे का फेसबुर लाइव शुरू कर दिया। मार्शल ने विधानसभा अध्यक्ष को इसकी जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष महाना ने नाराजगी जताते हुए विधायक को बाहर कर दिया। मामले को लेकर सदन में काफी गहमागहमी छाई रही। ये भी पढ़ें : पढ़िए ! नगर निकाय की आरक्षण सू...
‘समरनीति न्यूज’ आफिस पहुंचे CMS, स्वास्थ्य सेवाओं पर दीं खास जानकारियां, हेल्थ ATM से लेकर योगा क्लास..

‘समरनीति न्यूज’ आफिस पहुंचे CMS, स्वास्थ्य सेवाओं पर दीं खास जानकारियां, हेल्थ ATM से लेकर योगा क्लास..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : डेंगू से जंग में प्लेटलेट्स बनाकर मरीजों की जान बचाना। इतना ही नहीं जिला अस्पताल के मरीजों के अलावा बांदा मेडिकल कालेज और कुछ प्राइवेट अस्पतालों में प्लेटलेट्स की सप्लाई। यह बड़ी उपलब्धि बांदा जिला अस्पताल ने हासिल की है। हालांकि, आमतौर पर जिला अस्पताल के नाम पर एक ऐसी जगह दिलो-दिमाग में आती है जहां मरीज और तिमारदार सुविधाओं से असहमत रहते हैं। इसी बीच जिला अस्पताल अब मरीजों के साथ-साथ उनके तीमारदारों को योगा की झप्पी के साथ-साथ फिजियोथेरेपी भी दे रहा है। यह सबकुछ कैसे हो रहा है। 'समरनीति न्यूज' आफिस में CMS डा. एसएन मिश्रा बने अतिथि हमने बांदा के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (chief medical superintendent) डा. संपूर्णानंद मिश्रा से व्यापाक रूप से बातचीत की। वह 'समरनीति न्यूज' कार्यालय में अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बातचीत में उन्होंने कई बड़ी बातें बताईं। सीएमएस डा....
पढ़िए ! नगर निकाय की आरक्षण सूची, पूरे प्रदेश के जिलों की सीटें किस कोटे में जानिए..

पढ़िए ! नगर निकाय की आरक्षण सूची, पूरे प्रदेश के जिलों की सीटें किस कोटे में जानिए..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आज तीन सीटों पर उपचुनाव चल रहा है। इसी बीच चुनाव आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव के महापौर और अध्यक्षों के आरक्षण की सूची जारी की है। सूची की खासियत यह है कि इस बार महिलाओं को प्रमुखता मिली है। ऐसे में साफ है महिलाओं के हाथ में नगर निकायों की कमान रहने वाली है। आज जारी हुई सूची में यूपी में 17 नगर निगमों, 200 नगर पालिका परिषद और 545 नगर पंचायतों के लिए आरक्षण की घोषणा जारी की गई है। इसके साथ ही कई दावेदारों की दावेदारी अब खत्म हो गई है। इनमें 17 नगर निगम में 8 सामान्य वर्ग के लिए, दो पिछड़ा वर्ग के लिए और अनुसूचित जाति के लिए 2 व अनुसूचित जाति की महिला के लिए 1 सीट आरक्षित की रखी गई है। उम्मीद की जा रही है अब जल्द ही चुनाव की तारीखों की घोषणा हो जाएगी। बताते चलें कि आरक्षण सूची का काफी लोगों को इंतजार था। सभी अपनी-अपनी उम्मीदवारी को ल...
UP By Election 2022 : मैनपुरी में 54.37, रामपुर में 33.94 और खतौली में 54.46% वोटिंग

UP By Election 2022 : मैनपुरी में 54.37, रामपुर में 33.94 और खतौली में 54.46% वोटिंग

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आज तीन सीटों पर हुए मतदान में शाम 6 बजे तक वोटिंग चलती रही। इस बीच 5 बजे तक मैनपुरी लोकसभा सीट पर 54.37% वोटिंग हुई। वहीं खतौली में 54.46% वोटिंग हुई। सबसे कम वोटिंग रामपुर विधानसभा सीट पर 33.94% पर हुई। इस बीच मैनपुरी और रामपुर में भाजपा और सपा के बीच गड़बड़ी करने के आरोप लगते रहे। शाम तक चुनाव संपन्न हो गया। हालांकि, रामपुर में इतनी कम वोटिंग को लेकर काफी चर्चा है। रामपुर में सबसे कम वोटिंग, मैदान में थे 10 प्रत्याशी जानकारी के अनुसार सभी तीन सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया। ठंड की वजह से सुबह मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। जैसे-जैसे धूप चढ़ती गई, वोटर भी घरों से निकलकर मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा की डिंपल यादव की टक्कर भाजपा के रघुराज शाक्‍य से मानी जा रही है। वहीं रामपुर विधानसभा सीट पर 10 प्रत्याशियों न...
हद कर दी : बेटी की शादी से पहले मां प्रेमी संग फुर्र, दहेज के जेवर भी ले गई साथ

हद कर दी : बेटी की शादी से पहले मां प्रेमी संग फुर्र, दहेज के जेवर भी ले गई साथ

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : एक महिला को प्यार का ऐसा भूत सवार हुआ कि वह लोकलाज और नाते-रिश्ते सबकुछ भूल गई। महिला सारी हदें पार करते हुए बेटी की शादी से ठीक पहले प्रेमी संग फरार हो गई। साथ में बेटी के दहेज के लिए रखे जेबर भी ले निकली। परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। अब शादी की तैयारी छोड़ परिवार के लोग महिला और उसके प्रेमी की तलाश में जुटे हैं। चर्चा है कि महिला के पास में रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम संबंध थे। दोनों ही अब फरार हैं। शादी की तैयारियां छोड़ मां की तलाश में जुटा परिवार मामला उत्तराखंड के हरिद्वार के कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के एक गांव का है। बताते हैं कि महिला के पति की एक साल पहले मौत हो गई थी। उसके एक बेटा और 3 बेटियां हैं। परिवार के बाकी लोग भी साथ रहते हैं। महिला की बड़ी बेटी की 14 दिसंबर को बारात आनी है। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही ...
UP Byelection : हौंसला- 90 साल के महक सिंह साइकिल से पहुंचे वोट डालने

UP Byelection : हौंसला- 90 साल के महक सिंह साइकिल से पहुंचे वोट डालने

Uncategorized
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : UP Byelection 2022 मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। वैसे तो चुनाव आरोप-प्रत्यारोप के बीच ही गुजर जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे सकारात्मक उदाहरण भी सामने आते हैं जो राष्ट्र और राष्ट्रहित के लिए कुछ करने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे ही हैं अपने बुजुर्ग दादा महक सिंह। खतौली विधानसभा क्षेत्र के सोंटा गांव के रहने वाले 90 साल के दादा महक सिंह आज साइकिल से वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे। उम्र के इस पड़ाव पर भी साइकिल चलाने का शौक रखते हैं। न चेहरे पर थकान, न उम्र का कोई दवाब आज जब वह मतदान केंद्र पहुंचे तो लोग उनको देखते रह गए। न चेहरे पर कोई थकान और न ही उम्र का कोई दवाब। सोंटा में पोलिंग बूथ पर महक सिंह ने पूरे उत्साह और जोश के साथ मतदान किया। वह बुजुर्ग हैं, साथ ही काफी समझदार भी हैं। सोंटा में मतदान करके बाहर आने के बाद उन्हें मीडिया कर्मियों ने काफी क...