Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

Lucknow : सदन से सपा MLA निकाले गए, Facebook पर Live कर रहे थे कार्यवाही

Lucknow News : SP MLAs doing FB Live were thrown out of House

समरनीति न्यूज, लखनऊ : सदन में विधायकों के मर्यादा से जाने का मामला कोई नया नहीं है। ऐसे ही एक मामले में आज समाजवादी पार्टी के विधायक को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बाहर निकाल दिया। दरअसल सदन की कार्यवाही का फेसबुक लाइव कवरेज करने वाले सपा विधायक अतुल प्रधान का मामला विधानसभा अध्यक्ष तक पहुंचा।

सदन से लाइव कर रहे थे कार्यवाही

इसके बाद विधायक को करीब 1 घंटे 15 मिनट के लिए सदन से बाहर निकाल दिया गया। आज मंगलवार को सपा विधायक रामपुर में उप चुनाव में पुलिस बर्बरता का आरोप लगाते हुए हंगामा कर रहे थे। इसी बीच सपा विधायक अतुल प्रधान ने मोबाइल निकालकर हंगामे का फेसबुर लाइव शुरू कर दिया। मार्शल ने विधानसभा अध्यक्ष को इसकी जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष महाना ने नाराजगी जताते हुए विधायक को बाहर कर दिया। मामले को लेकर सदन में काफी गहमागहमी छाई रही।

ये भी पढ़ें : पढ़िए ! नगर निकाय की आरक्षण सूची, पूरे प्रदेश के जिलों की सीटें किस कोटे में जानिए..

ये भी पढ़ें : ‘समरनीति न्यूज’ आफिस पहुंचे CMS, स्वास्थ्य सेवाओं पर दीं खास जानकारियां, हेल्थ ATM से लेकर योगा क्लास..

ये भी पढ़ें : UP By Election 2022 : मैनपुरी में 54.37, रामपुर में 33.94 और खतौली में 54.46% वोटिंग