समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आज तीन सीटों पर उपचुनाव चल रहा है। इसी बीच चुनाव आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव के महापौर और अध्यक्षों के आरक्षण की सूची जारी की है। सूची की खासियत यह है कि इस बार महिलाओं को प्रमुखता मिली है। ऐसे में साफ है महिलाओं के हाथ में नगर निकायों की कमान रहने वाली है।
आज जारी हुई सूची में यूपी में 17 नगर निगमों, 200 नगर पालिका परिषद और 545 नगर पंचायतों के लिए आरक्षण की घोषणा जारी की गई है। इसके साथ ही कई दावेदारों की दावेदारी अब खत्म हो गई है।
इनमें 17 नगर निगम में 8 सामान्य वर्ग के लिए, दो पिछड़ा वर्ग के लिए और अनुसूचित जाति के लिए 2 व अनुसूचित जाति की महिला के लिए 1 सीट आरक्षित की रखी गई है।
उम्मीद की जा रही है अब जल्द ही चुनाव की तारीखों की घोषणा हो जाएगी। बताते चलें कि आरक्षण सूची का काफी लोगों को इंतजार था। सभी अपनी-अपनी उम्मीदवारी को लेकर सपने सजाए हुए हैं। अब ऐसे लोग शांत नजर आ रहे हैं। समझ रहे हैं कि उनकी दावेदारी का कोई मतलब नहीं रहा है। हालांकि, कुछ अपनी पत्नियों को मैदान में उतार सकते हैं।
ये भी पढ़ें : UP Byelection : हौंसला- 90 साल के महक सिंह साइकिल से पहुंचे वोट डालने