UP : फरार सपा विधायक की बहन से रातभर पूछताछ, पुलिस ने छोड़ा तो, लेकिन क्लीन चिट नहीं
समरनीति न्यूज, कानपुर : आगजनी और प्लाट पर कब्जे के विवाद में फरार कानपुर के सपा विधायक इरफान सोलंकी की बहन उज्मा सोलंकी कोलंबी से पुलिस ने रातभर पूछताछ की। सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने उज्मा को छोड़ तो दिया, लेकिन उन्हें क्लीनचिट नहीं दी है। यानी बात साफ है कि उज्मा को पुलिस दोबारा पूछताछ के लिए पकड़ सकती है।
प्लाट विवाद में फरार हैं सपा विधायक इरफान सोलंकी और भाई
बताते चलें कि सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी आगजनी और प्लाट विवाद के मामले में फरार हैं। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में ग्वालटोली थाने में एक मुकदमा लिखा था। इसमें फरारी के दौरान फर्जी आधार कार्ड के जरिए विधायक और उसके भाई की यात्राओं और होटलों में ठहरने की बातें सामने आई थीं।
https://www.samarneetinews.com/akhilesh-yadavs-counterattack-on-cm-yogi-said-those-who-themselves-did-not-study-physics-are-teaching-p...


