बेरहम मां : तीन बच्चों पर केरोसिन डालकर लगाई आग, तीनों गंभीर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक बेरहम मां ने अपने तीन बच्चों पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। इनमें एक बेटा और दो बेटियां शामिल हैं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह आग को काबू में किया। तीनों झुलसे हुए बच्चों का इलाज गोरखपुर मेडिकल कालेज में चल रहा है।
चीख-पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने तीनों को बचाया
जानकारी के अनुसार कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी के पिपरा रज्जब गांव में छोटेलाल यादव का परिवार रहता है। बीती शाम करीब 5 बजे के आसपास आसपास के लोग घर से आई चीख-पुकार सुनकर दौड़े।
https://www.samarneetinews.com/mia-khalifa-will-be-first-wild-card-contestant-of-bigg-boss-know-reaction-of-porn-actress/
वहां जाकर देखा तो तीनों बच्चे आग से जूझ रहे थे। गांव के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाकर तीनों को बचाया। खेत पर काम कर रहे गृहस्वाम...
