
समरनीति न्यूज, बांदा : एक पिता अपनी बेटी का तिलक चढ़ाने गए थे, जिस समय वह बेटी का तिलक चढ़ा रहे थे, ठीक उसी समय मौका पाकर बेटी घर से प्रेमी संग रफूचक्कर हो गई। अपने दामाद का तिलक चढ़ाकर लौटे पिता को घर आकर इसकी जानकारी हुई। बेटी घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी। फिर नहीं लौटी। बाद में जिस लड़के पर उन्हें संदेह था, उसके घर जाकर जानकारी की। पता चला वह युवक भी गायब है। इससे साफ हो गया कि बेटी युवक के रफूचक्कर हो गई।
चर्चा है कि काफी समय से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
बताते हैं कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने एक बार शादी न करने की बात भी कही थी। अब पीड़ित पिता की रिपोर्ट पर पुलिस लड़के और लड़की की तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़ें : बांदा में दुष्कर्म आरोपी की DNA जांच, छात्रा का भी मेडिकल परीक्षण करा रही पुलिस
बताया जाता है कि पीड़ित पिता की ओर से चित्रकूट के रहने वाले युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पीड़ित युवती के पिता कालिंजर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं।
आज 27 नवंबर को आनी थी लड़की की बारात
वह 20 नवंबर को बेटी का तिलक लेकर महोबा जिला गए थे। इसी बीच बेटी रफूचक्कर हो गई। चित्रकूट के भरतकूप के रहने वाले युवक के घर जाने पर इसका पता चला। खास बात यह है कि आज 27 नवंबर को लड़की बारात आनी तय थी। उधर, कालिंजर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश प्रजापति का कहना है कि तहरीर के आधार युवक के खिलाफ बहला-फुसला कर युवती के अपहरण का मुकदमा लिखा गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें : अंबानी नहीं टाटा की Bisleri, कंपनी मालिक ने भावुक कर देने वाली बताई वजह