Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

ओवरलोड बसों पर ताबड़तोड़ एक्शन, कई ट्रक भी सीज

ओवरलोड बसों पर ताबड़तोड़ एक्शन, कई ट्रक भी सीज

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : प्राइवेट बस संचालकों की मनमानी अक्सर यात्रियों की जान की दुश्मनी बनती रहती है। इसके बावजूद बस संचालक सुधरने को तैयार नहीं। ऐसे ही बस संचालकों पर लगाम कसने के लिए बांदा एआरटीओ शंकरजी सिंह ने कार्रवाई की है। एआरटीओ ने मानक से ज्यादा सवारियां बैठाने पर 4 बसों का चालान किया है। 4 बसें और 12 ट्रक हुए सीज साथ ही बालू की ओवरलोडिंग मिलने पर 12 ट्रकों को सीज कर दिया है। एआरटीओ श्री सिंह ने बताया है कि चेकिंग के दौरान करीब 50 ट्रकों की जांच की गई। इनमें से 12 ट्रक ओवरलोड मिले। इनको सीज कर दिया गया है। ये भी पढ़ें : अंबानी नहीं टाटा की Bisleri, कंपनी मालिक ने भावुक कर देने वाली बताई वजह सीज ट्रकों को कोतवाली नगर, भूरागढ़ चौकी और कुरसेजा चौकी पुलिस के सिपुर्द कर दिया गया है। एआरटीओ की कार्रवाई से ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों और उनके संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। बताते च...
बांदा पुलिस को उस हैवान की तलाश, जिसने गोवंश से की दरिंदगी..

बांदा पुलिस को उस हैवान की तलाश, जिसने गोवंश से की दरिंदगी..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के राजकीय इंटर कालेज मैदान में अन्ना गोवंश का मुंह विस्फोट से बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा है। मामले में अराजक तत्वों पर शक है। मामले में पुलिस ने अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ मुकादमा लिखा है। सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, इलाज के दौरान घायल गोवंश की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि अराजक तत्वों की तलाश में इलाके के सीसीटीवी फुटैज भी खंगाले जा रहे हैं। अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ FIR बताया जाता है कि गोवंश जीआईसी मैदान में टहल रहा था। बांद में गंभीर हालत में पड़ा मिला। इस मामले में आवास विकास कालोनी के रहने वाले महेश प्रजापति ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट लिखाई है। ये भी पढ़ें : Lucknow : बांदा के ARM और दो बाबू सस्पेंड, चौंकाने वाला है पूरा मामला.. तहरीर में लिखा ह...
Actress सृष्टि रोड़े के बिकिनी बोल्ड अवतार पर दिल लुटा रहे फैंस

Actress सृष्टि रोड़े के बिकिनी बोल्ड अवतार पर दिल लुटा रहे फैंस

Uncategorized
मनोरंजन डेस्क : टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े (Srishty Rode) ने अपनी एक्टिंग से देशभर के दर्शकों के दिलों में अलग ही जगह बनाई है। यही वजह है कि आज सृष्टि किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में पड़ोसन का रोल निभा रहीं एक्ट्रेस सृष्टि फिलहाल किसी बड़े प्रोजेक्ट को लेकर भले ही सुर्खियों में न हों। लेकिन अपने बोल्ड अवतार (Boldavtar) को लेकर काफी समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। जी हां, सृष्टि रो़ड़े (Srishty Rode Bikini Photos) की बोल्ड अवतार वाली हाॅट फोटोज तेजी से इंटरनेट पर वायरल होती हैं। फिलहाल सृष्टि अपनी लेटेस्ट पूल में बिकिनी पहनने वाली फोटोज को लेकर चर्चाओं में छाई हैं। सृष्टि की फोटोज ने इंटरनेट पर आग सी लगा दी है। उनके फैंस फोटोज के दिवाने हुए जा रहे हैं। इन फोटोज में सृष्टि सेंसुअस पोज देती दिखाई दे रही हैं। सृष्टि की लेटेस्ट फोटोज न...
UP : सगे भाइयों की हत्या से थर्राया इलाका, लालच ने बनाया इंसान को हैवान..

UP : सगे भाइयों की हत्या से थर्राया इलाका, लालच ने बनाया इंसान को हैवान..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, सीतापुर : जमीन के लालच में एक व्यक्ति ने अपने बेटों के साथ मिलकर अपने दो सगे भाइयों को मौत के घाट उतार दिया। डबल मर्डर की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं शवों को छोड़कर आरोपी वहां से फरार हो गए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। डबल मर्डर की यह वारदात सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र में हुई है। जमीन और पेड़ों के विवाद में अपनों का बहाया खून बताया जाता है कि रामकोट के बीहटगौर के रहने वाले मुन्नर और मनीष पुत्रगण रामसनेही का अपने ही सगे भाई सुनील से पेड़ों की बिक्री को लेकर विवाद चल रहा था। आज शुक्रवार को पेड़ों की कटान हो रही थी। जानकारी के अनुसार तभी सुनील अपने बेटे मोनू, दीपू और गौतम के साथ खेत पर पहुंचा। ये भी पढ़ें : UP : दिनदहाड़े कालेज के सामने BBA छात्र की गोली मारकर हत्या, परिवार ...
शादी के नाम पर राजस्थानी से 1 लाख की ठगी, 4 लड़कियां और फिर मोबाइल स्विच आफ..

शादी के नाम पर राजस्थानी से 1 लाख की ठगी, 4 लड़कियां और फिर मोबाइल स्विच आफ..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक चौंकाने वाला शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने 3 युवतियों की सहायता से राजस्थान के एक व्यक्ति को शादी के नाम पर करीब 1 लाख का चूना लगा दिया। पीड़ित ने थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब पुलिस लड़कियों समेत आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरोपियों में एक नामजद अभियुक्त समेत तीन लड़कियां भी शामिल हैं। बताया जाता है कि राजस्थान के पिलानी झुंझुनू के रहने वाले अंगद का पुरवा निवासी समिश कुमार ने अतर्रा कोतवाली पुलिस में रिपोर्ट लिखाई है। उनका आरोप है कि उन्होंने आनलाइन साइट पर शादी के लिए अपना बायोडाटा मैरिज ब्यूरो में डाला था। 3 लड़कियों समेत 9 की पुलिस को तलाश 10 दिन पहले उनके पास बांदा के अतर्रा क्षेत्र से एक फोन काल पहुंची। वहां उनको लड़की से शादी का प्रस्ताव भेजा गया। फोन पर लड़की के गरीब होने के कारण उन्हीं से शादी का पूरा खर्...
Lucknow : बांदा के ARM और दो बाबू सस्पेंड, चौंकाने वाला है पूरा मामला..

Lucknow : बांदा के ARM और दो बाबू सस्पेंड, चौंकाने वाला है पूरा मामला..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बांदा के एआरएम और दो बाबुओं को निलंबित कर दिया गया है। मामला बेहद चौंकाने वाला है। दरअसल, यह कार्रवाई शासन ने यातायात निरीक्षण टीम के साथ हुई अभद्रता के मामले में लापरवाही और गैरजिम्मेदारी पर की गई है। शासन ने परिवहन निगम बांदा के एआरएम गौतम कुमार को सस्पेंड कर दिया है। दो बाबुओं को भी निलंबित किया गया है। इतना ही नहीं चित्रकूटधाम मंडल के प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार शर्मा को भी सख्त चेतावनी दी गई है। बांदा-चित्रकूट रोड पर चेकिंग टीम से अभद्रता का मामला परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि 21 नवंबर को प्रयागराज क्षेत्र के यातायात निरीक्षक अरविंद मिश्रा की टीम रोडवेज बसों की चेकिंग कर रही थी। यह चेकिंग कर्वी-बांदा मार्ग पर बेड़ी पुलिया के पास चल रही थी। इसी दौरान रोडवेज बस में 16 में से 8 यात्री बि...
अंबानी नहीं टाटा की Bisleri, कंपनी मालिक ने भावुक कर देने वाली बताई वजह

अंबानी नहीं टाटा की Bisleri, कंपनी मालिक ने भावुक कर देने वाली बताई वजह

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : भारत की सबसे प्रसिद्ध पैकेज्ड वाटर कंपनी बिसलेरी (Bisleri) बिकने जा रही है। बिसलेरी कंपनी को 7000 करोड़ रुपए में टाटा समूह ( Tata Group) खरीद रहा है। कंपनियां बिकती रहती हैं, लेकिन यहां बेहद खास और रौचक बात यह है कि यह कंपनी पैसों के लिए नहीं, बल्कि भावनाओं के लिए बिक रही है। कंपनी मालिक ने इसको बेचने की बेहद भावुक करने देने वाली वजह बताई है। खरीद की कतार में थे रिलायंस-नेस्ले भी आप यह भी जान लीजिए, कि टाटा से पहले बिसलेरी (Bisleri) को खरीदने के लिए कतार में अंबानी की रिलायंस और नेस्ले जैसी कंपनियां भी थीं, लेकिन बिसलेरी के मालिक ने टाटा को ही बिसलेरी Bisleri बेचने का फैसला लिया। इसकी वजह पैसा तो बिल्कुल नहीं है, बल्कि उनका मानवीय संवेदनाओं से भरा एक बेहद भावनात्मक और दिल को छू लेने वाला नजरिया है। रमेश ने 1969 में शुरू किया यह सफर जी हां, कंपनी के मालिक रमेश...
Lucknow : डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार, करोड़ों के गबन का मामला

Lucknow : डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार, करोड़ों के गबन का मामला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति पर काम कर रही है। करीब ढाई करोड़ के गबन के मामले में वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर मुन्नी लाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बुधवार देर रात डिप्टी कमिश्नर मुन्नी लाल को लखनऊ स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया। दिनभर इसकी चर्चाएं होती रहीं। बताते चलें कि भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। बिजनौर में तैनाती के दौरान की थी गड़बड़ी वर्तमान में मुन्नी लखनऊ वाणिज्य कर मुख्यालय में हाईकोर्ट का कामकाज देख रहे थे। बताया जा रहा है कि मुन्नी लाल ने बिजनौर में वर्ष 2005 में तैनाती के समय राज्य जीएसटी में गड़बड़ी की थी। इतना ही नहीं आर्थिक अपराध अनुसंधा...
बांदा : विवाद के बाद शव मिलने से हड़कंप, हत्या का आरोप

बांदा : विवाद के बाद शव मिलने से हड़कंप, हत्या का आरोप

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : तिंदवारी थाना क्षेत्र के पिपरगवां गांव में एक किसान का शव आज पुलिया के नीचे पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक का नाम मंधीर सिंह (45) पुत्र स्व. इंद्रपाल सिंह है। गांव के लोगों से सूचना पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पुलिया से बाहर निकलवाकर छानबीन की। लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। किसान मंधीर सिंह के सिर में गहरी चोट के निशान हैं। परिवार के लोगों ने मंधीर की हत्या का आरोप लगाया है। उनके बड़े भाई गुलाब सिंह का कहना है कि बुधवार रात मंधीर का दो लोगों से विवाद हो गया था। मामले में दो लोगों के खिलाफ तहरीर भी दी गई है। मृतक छह भाइयों में सबसे छोटा बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मृतक शराब पीने का लती था। घटना की सूचना पाकर मौके पर सीओ सदर गवेन्द्र पाल सिंह भी पहुंचे। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिया से गिरकर मौत होन...
बांदा : पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू समेत दो के खिलाफ मुकदमा

बांदा : पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू समेत दो के खिलाफ मुकदमा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मोहन साहू समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। पूर्व पालिकाध्यक्ष साहू समेत दोनों लोगों पर फर्जी तरीके से भवन कर निर्धारण रजिस्टर में नामांतरण का आरोप लगा है। नगर पालिका के एक गृहकर लिपिक की तहरीर पर बांदा कोतवाली पुलिस ने यह एफआईआर की है। पालिका के लिपिक ने लगाए गंभीर आरोप बताया जाता है कि नगर पालिका परिषद गृह कर लिपिक विनोद कुमार (मर्दन नाका, छिपटहरी) ने कोतवाली में तहरीर दी है। लिपिक ने आरोप लगाया है कि बिजलीखेड़ा के रहने वाले अरविंद सिंह ने शिकायत की थी कि शांतिनगर स्थित उसके मकान का गृह कर दूसरे के नाम दर्ज हो गया है। मामले की जांच में शिकायत सही मिली। ये भी पढ़ें : बांदा : किशोरों से कुकर्म में हॉस्टल वार्डन को 20 साल जेल, पढ़िए ! पूरी खबर..   पीड़ित ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की...