Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा पुलिस को उस हैवान की तलाश, जिसने गोवंश से की दरिंदगी..

Brutality : Cow's mouth blown off by explosive, FIR against unknown anarchic elements

समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के राजकीय इंटर कालेज मैदान में अन्ना गोवंश का मुंह विस्फोट से बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा है। मामले में अराजक तत्वों पर शक है। मामले में पुलिस ने अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ मुकादमा लिखा है। सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, इलाज के दौरान घायल गोवंश की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि अराजक तत्वों की तलाश में इलाके के सीसीटीवी फुटैज भी खंगाले जा रहे हैं।

अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ FIR

बताया जाता है कि गोवंश जीआईसी मैदान में टहल रहा था। बांद में गंभीर हालत में पड़ा मिला। इस मामले में आवास विकास कालोनी के रहने वाले महेश प्रजापति ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट लिखाई है।

ये भी पढ़ें : Lucknow : बांदा के ARM और दो बाबू सस्पेंड, चौंकाने वाला है पूरा मामला..

तहरीर में लिखा है कि मैदान में मंच के पास गोवंश घायल हालत में मिली। उसका निचला जबड़ा फटा और खून से लथपथ दिखाई दिया। आशंका है कि अराजक तत्वों ने उसके मुंह से विस्फोटक बांधा है। उधर, कोतवाली इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : बांदा में शादी के नाम पर राजस्थानी से 1 लाख की ठगी, 4 लड़कियां और फिर मोबाइल स्विच आफ..