Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

शादी के नाम पर राजस्थानी से 1 लाख की ठगी, 4 लड़कियां और फिर मोबाइल स्विच आफ..

Bride unconscious due to cold on Jaimal, then after 3 hours wedding rituals complete
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक चौंकाने वाला शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने 3 युवतियों की सहायता से राजस्थान के एक व्यक्ति को शादी के नाम पर करीब 1 लाख का चूना लगा दिया। पीड़ित ने थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब पुलिस लड़कियों समेत आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरोपियों में एक नामजद अभियुक्त समेत तीन लड़कियां भी शामिल हैं। बताया जाता है कि राजस्थान के पिलानी झुंझुनू के रहने वाले अंगद का पुरवा निवासी समिश कुमार ने अतर्रा कोतवाली पुलिस में रिपोर्ट लिखाई है। उनका आरोप है कि उन्होंने आनलाइन साइट पर शादी के लिए अपना बायोडाटा मैरिज ब्यूरो में डाला था।

3 लड़कियों समेत 9 की पुलिस को तलाश

10 दिन पहले उनके पास बांदा के अतर्रा क्षेत्र से एक फोन काल पहुंची। वहां उनको लड़की से शादी का प्रस्ताव भेजा गया। फोन पर लड़की के गरीब होने के कारण उन्हीं से शादी का पूरा खर्च उठाने को कहा गया। बताचीत होने पर वह 12 नवंबर को बांदा रेलवे स्टेशन पहुंचे।

ये भी पढ़ें : Lucknow : बांदा के ARM और दो बाबू सस्पेंड, चौंकाने वाला है पूरा मामला..

वहां स्टेशन के पास एक लाज में लड़की दिखाई गई। फिर कोर्ट मैरिज के कागज बनवाने के नाम पर 10,000 रुपए लिए। बाद में कहा कि उस लड़की ने शादी से मना कर दिया। फिर विलेश नाम के अभियुक्त ने एक दूसरी लड़की से शादी का प्रस्ताव रखा। इस तरह उन्हें तीन लड़कियां दिखाई गईं।

राजस्थान से शादी करने पहुंचा था पीड़ित

इस दौरान 5 अन्य लोग भी मौजूद रहे। एक लड़की पसंद आने पर उन्होंने लड़की वालों को 1 लाख रुपए कैश दिए। कुछ दिन बाद शादी की बात भी तय हो गई। कुछ दिन बाद काल करने पर उन लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मोबाइल स्विच आफ जाने लगा। उधर, मामले में अतर्रा कोतवाली प्रभारी राजेश मिश्रा का कहना है कि पीड़ित समिश कुमार की तहरीर पर विमलेश वर्मा व 3 अज्ञात लड़कियों समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखाया गया है।

ये भी पढ़ें : बांदा : विवाद के बाद शव मिलने से हड़कंप, हत्या का आरोप