Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

बांदा में इस वायरल वीडियो से हड़कंप, अधिकारी बोले-जांच के बाद एक्शन

बांदा में इस वायरल वीडियो से हड़कंप, अधिकारी बोले-जांच के बाद एक्शन

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में रोडवेज बस स्टैंड पर सरकारी बस के अंदर बैठकर कथित रूप से नशेबाजी कर रहे रोडवेजकर्मियों की हरकतों ने अधिकारियों के होश उड़ा दिए हैं। इस संबंध में वायरल हुए एक वीडियो से पूरे महकमे में खलबली मच गई है। वहीं आम आदमी भी रोडवेज कर्मियों की इस हरकत की निंदा कर रहा है। कहा जा रहा है कि वीडियो में रोडवेज कर्मी बस में बैठकर गांजा पी रहे हैं। अधिकारी बोले, जांच के बाद कार्रवाई गांजा पीने वाला व्यक्ति रोडवेज का चालक बताया जा रहा है। हालांकि, रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि यह चालक है या कोई दूसरा कर्मचारी, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में दिख रहे दोनों शख्स की पहचान की जा रही है। परिवहन विभाग के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गौतम कुमार का कहना है कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे में बस चलाना प्रतिबंधित है। ऐस...
बांदा : किशोरों से कुकर्म में हॉस्टल वार्डन को 20 साल जेल, पढ़िए ! पूरी खबर..

बांदा : किशोरों से कुकर्म में हॉस्टल वार्डन को 20 साल जेल, पढ़िए ! पूरी खबर..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक कालेज के हॉस्टल में रहने वाले दो किशोरों के साथ कुकर्म करने वाले वार्डन को अदालत ने 20 साल कैद और 29 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर 6 महीने की अतिरिक्त सजा होगी। जानकारी देते हुए विशेष अभियोजक रामसुफल सिंह व कमल सिंह गौतम ने कहा कि अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले छात्र के पिता ने 24 अप्रैल 2017 को एफआईआर कराई थी कि उनका बेटा और उसका दोस्त स्कूल के हॉस्टल में रहते थे। अन्य धाराओं में भी सुनाई गईं सजाएं हॉस्टल वार्डन रामरतन उर्फ बाबा अंकल निवासी खम्हौरा ने उनको धमकाकर दोनों के साथ कुकर्म किया। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट लिखी थी। विवेचना में हॉस्टल वार्डन दोषी मिला। ये भी पढ़ें : बांदा में अस्पताल के टायलेट में महिला मरीज से हुआ था दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने चंद घंटों में दरिंदा पकड़ा  इसका आरोप पत्र न्यायालय...
UP : दिनदहाड़े कालेज के सामने BBA छात्र की गोली मारकर हत्या, परिवार में कोहराम

UP : दिनदहाड़े कालेज के सामने BBA छात्र की गोली मारकर हत्या, परिवार में कोहराम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बिजनौर : बिजनौर में आज दिनदहाड़े एक बीबीए छात्र की कालेज के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक का भाई दो साल से हत्याकांड में बंद मृतक का भाई दो साल से रचित हत्याकांड में जेल में बंद है। बताया जाता है कि नूरपुर रोड पर स्थित कृष्णा कालेज के बीबीए छात्र की कालेज के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक छात्र का नाम झालू निवासी (20) शामिक पुत्र सरवर अली बताया जा रहा है। कालेज के सामने दिनदहाड़े वारदात से हड़कंप बताते हैं कि कालेज के सामने ही कुछ बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। बदमाश हेलमेट लगाकर कालेज के सामने पहुंचे। फिर कालेज से निकलकर एक छात्रा के साथ हल्दौर की ओर जा रहे रहे शामिक को बदमाशों ने गोली मार दी। गोल...
चांदी के फरसे से नसीमुद्दीन सिद्दीकी का स्वागत, कांग्रेसी गदगद

चांदी के फरसे से नसीमुद्दीन सिद्दीकी का स्वागत, कांग्रेसी गदगद

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी को कांग्रेस पार्टी ने प्रांतीय अध्यक्ष बनाया है। इसके बाद आज उनका बांदा में पहली बार आगमन हुआ। प्रथम बार बांदा आगमन पर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने चांदी का फरसा देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू और अन्य पार्टी नेता भी मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर सिद्दीकी का स्वागत किया। सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि नसीमुद्दीन को यह पद देकर कांग्रेस पार्टी ने बुंदलेखंड का मान बढ़ाया है। ये भी पढ़ें : बांदा : कांग्रेसियों ने रानी लक्ष्मीबाई व स्व. इंदिरा गांधी की धूमधाम से मनाई जयंती  ...
UP : बेटिकट महिला कबड्डी टीम, जुर्माना रुपए 500- इन अफसरों से मांगा गया स्पष्टीकरण..

UP : बेटिकट महिला कबड्डी टीम, जुर्माना रुपए 500- इन अफसरों से मांगा गया स्पष्टीकरण..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आगरा गईं महिला खिलाड़ियों की टीम ट्रेन में बिना टिकट पकड़ी गई। हालांकि, इसमें उनकी गलती नहीं थी। सबकुछ खेल विभाग की अव्यवस्था की वजह से हुआ। इसका जिम्मेदार, अधिकारियों का नकारापन था, जिन्होंने महिला खिलाड़ियों को बिना टिकट ही ट्रेन में चलता किया। बाद में उन्हें पकड़े जाने पर झांसी में 500 रुपए जुर्माना देना पड़ा। खिलाड़ियों ने लौटकर की शिकायत पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से जुड़ा है। खिलाड़ियों ने वापस आकर पूरे मामले की शिकायत मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से की। आयुक्त आरपी सिंह ने क्रीड़ाधिकारी को तलब करते हुए फटकारा। साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया है। आगरा में थी खेल प्रतियोगिता बताया जाता है कि आगरा में 5 से 7 नवंबर तक राज्यस्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन था। इसमें हिस्सा लेने के लिए महिला खिलाड़ियों को ट्...
तबादले की खबर : अयोध्या मंडलायुक्त समेत 6 IAS अफसरों के ट्रांसफर

तबादले की खबर : अयोध्या मंडलायुक्त समेत 6 IAS अफसरों के ट्रांसफर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने आज मंगलवार को 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें अयोध्या, अलीगढ़ और बस्ती के मंडलायुक्त भी शामिल हैं। वहीं आईएएस अखंड प्रताप सिंह को गृह विभाग के विशेष सचिव पद का दायित्व सौंपा गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। बताते चलें कि नगर निकाय चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादले का सिलसिला जारी है। आईएएस गौरव दयाल को अयोध्या का दायित्व आईएएस गौरव दयाल को अयोध्या मंडल का नया आयुक्त बनाया गया है। वहीं योगेश्वर राम मिश्र को बस्ती मंडल का दायित्व सौंपा गया है। यह है तबादला सूची इसी तरह नवदीप रिणवा को अलीगढ़ मंडल का आयुक्त बनाकर भेजा गया है। वहीं आईएएस डा. मुथु कुमार स्वामी बी को विंध्याचल मंडल, मिर्जापुर का प्रभारी आयुक्त बनाया गया है। आईएएस जगदीश को उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्ला...
अस्पताल के टायलेट में महिला मरीज से हुआ था दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने चंद घंटों में दरिंदा पकड़ा

अस्पताल के टायलेट में महिला मरीज से हुआ था दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने चंद घंटों में दरिंदा पकड़ा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिला अस्पताल के शौचालय में युवती के अर्द्धनग्न हालत में बेहोश मिलने की उलझी गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने अभियुक्त को धर दबोचा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटैज के सहारे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में कामयाब हो सकी। इस काम में कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला और एसओजी सब इंस्पेक्टर मयंक चंदेल की खास भूमिका रही। SP अभिनंदन ने कहा, जल्द सजा दिलाने की होगी कोशिश यह घिनौना काम करने वाला अभियुक्त अस्पताल का ही एक सफाई कर्मचारी निकला। पुलिस उसे जेल भेज रही है। एसपी अभिनंदन का कहना है कि अभियुक्त को जल्द से जल्द सख्त सजा हो, पुलिस इसके लिए पूरी कोशिश करेगी। महिला मरीज को रात में बेड से उठाकर बाथरूम में ले गया पुलिस के अनुसार बीती 18 नवंबर को आरपीएफ बांदा...
प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से कट लगाओ : दरिंदे ने प्रेमिका की ली क्रूर परीक्षा, फिर वीडियो बनाकर पिता को भेजा

प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से कट लगाओ : दरिंदे ने प्रेमिका की ली क्रूर परीक्षा, फिर वीडियो बनाकर पिता को भेजा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाके में एक साइको दरिंदे किस्म के युवक के कारनामे ने मानवता को झकझोरकर रख दिया है। दरिंदे युवक ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। पहले नर्स युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया। फिर लिव इन में भी रहा। उसके कुछ प्राइवेट वीडियो बनाए और फिर मनमानी करने लगा। बाद में युवती ने शादी को कहा तो कटने लगा और मनमानी भी करता रहा। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ जेल भेजे जाने की सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राइवेट वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल युवती ने शादी की जिद्द की तो दरिंदे ने उसकी परीक्षा लेने के नाम पर ब्लेड से प्राइवेट पार्ट पर कट लगाते हुए अपना नाम लिखने की बात कही। नहीं तो उसके वीडियो वायरल करने की धमकी दी। मजबूर होकर युवती ने ऐसा किया भी। वीडियो काॅल रिकार्ड कर पिता को भेजी, रिपोर्ट पुलिस ने बताया कि साइको युवक ने ...
AparnaYadav : कहीं बीजेपी अपर्णा से किनारा तो नहीं कर रही..

AparnaYadav : कहीं बीजेपी अपर्णा से किनारा तो नहीं कर रही..

Uncategorized
प्रेम कुमार, ब्यूरो (लखनऊ) : अपर्णा यादव की राजनीतिक महत्वाकांक्षा कहीं ना कहीं उनपर भारी पड़ती दिख रही है। अपर्णा ने बीजेपी ज्वाइन करने के बाद कहा था कि हमारे लिए राष्ट्र सबसे पहले है, मैं राष्ट्र की आराधना करने निकली हूं लेकिन बीजेपी जानती है कि पार्टी के लिए अपर्णा कितना महत्वपूर्ण हैं। इसीलिए चुनाव प्रचार के लिए तैयार की गई सूची में अपर्णा यादव का नाम कहीं नहीं है। एक समय मैनपुरी से चुनाव लड़ाने की चर्चा चल पड़ी थी कि मुकाबला बड़ी बहू और छोटी बहू में होगा। लेकिन बीजेपी छोटी बहू पर दांव लगाने को तैयार नहीं हुई। मैनपुरी में हो-हल्ले के बावजूद अपर्णा पर दांव नहीं राजनीति विज्ञान में स्नातक और इंगलैंड से अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में मास्टर डिग्रीधारी अपर्णा का बीजेपी के प्रति अतिशय प्रेम की वजह पारिवारिक घटनाक्रम रहा। 2017 का विधानसभा चुनाव ज्यों ही खत्म हुआ और बीजेपी सत्तासीन हुई अपर्ण...
UP में बड़ा हादसा, SUV गाड़ी पलटने से 5 लोगों की मौत, 7 घायल

UP में बड़ा हादसा, SUV गाड़ी पलटने से 5 लोगों की मौत, 7 घायल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखीमपुर खीरी : Lakhimpur Kheeri Accident News आज तड़के सुबह लखीमपुर खीरी के पलिया में हुए भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक एसयूवी सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी। इस हादसे में 7 लोग घायल भी हो गए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पलिया के पास हुआ हादसा बताया जा रहा है कि पलिया तहसील इलाके में भीरा रोड पर सड़क किनारे एक एसयूपी गाड़ी पलट गई। इसमें करीब 12 लोग सवार थे। इनमें से 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 7 लोग घायल हो गए। घटना के बारे में कार सवाल सुक्खनपुर निवासी राजू पाल का कहना है कि वह शाहजहांपुर से टैक्सी कार पर बैठे थे। पलिया से आगे सड़क कटी हुई थी। इसके बाद गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। राजू का कहना है कि उनके परिचित एक विनय नामक व्यक्ति समेत 5 ल...