Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

चांदी के फरसे से नसीमुद्दीन सिद्दीकी का स्वागत, कांग्रेसी गदगद

Naseemuddin Siddiqui welcomed on arrival in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी को कांग्रेस पार्टी ने प्रांतीय अध्यक्ष बनाया है। इसके बाद आज उनका बांदा में पहली बार आगमन हुआ। प्रथम बार बांदा आगमन पर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने चांदी का फरसा देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू और अन्य पार्टी नेता भी मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर सिद्दीकी का स्वागत किया। सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि नसीमुद्दीन को यह पद देकर कांग्रेस पार्टी ने बुंदलेखंड का मान बढ़ाया है।

ये भी पढ़ें : बांदा : कांग्रेसियों ने रानी लक्ष्मीबाई व स्व. इंदिरा गांधी की धूमधाम से मनाई जयंती