Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : हादसे में स्वास्थ्यकर्मी की मौत, एक्सप्रेस-वे पर एक्सीडेंट

road accident
प्रत्कात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हादसा हो गया। किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक से जा रहे स्वास्थ्यकर्मी की जान चली गई। वह बबेरू स्वास्थ केंद्र से काम करके लौट रहे थे। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। फिर परिवार के लोगों को शव सौंपा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शहर के धीरजनगर में रहते थे परिवार के साथ

जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र के जसईपुर के रहने वाले ब्रजेश यादव (35) पुत्र धनीराम यादव बांदा शहर के धीरजनगर में रहते थे। वह बबेरू स्वास्थ्य केंद्र में तैनात थे।

बांदा में NCC कैडे्स ने रक्तदान जागरुकता रैली निकाली

देर रात ड्यूटी करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर दोहा के पास वह हादसे का शिकार हो गए। हादसे इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके बड़े भाई दिनेश सिंह ने बताया कि परिवार में पत्नी ममता और 8 साल का बेटा आदित्य है। देहात कोतवाली प्रभारी सैफ अहमद का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : बांदा : विवाद के बाद शव मिलने से हड़कंप, हत्या का आरोप