Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

कानपुर पहुंचे सीएम योगी, पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

कानपुर पहुंचे सीएम योगी, पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शहर पहुंचे। यहां कृषि विश्वविद्यालय में हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा। वहां से मुख्यमंत्री अफसरों के साथ अटल घाट की ओर रवाना हुए। मुख्यमंत्री योगी कार्यक्रम की तैयारियों को फाइनल टच देने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री के आने की तैयारियों को लेकर भी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पूरी तरह से तैयार दिखाई दिए। गंगा का हाल देखने के लिए सीएम स्टीमर से दौरा कर सकते हैं, इसको लेकर भी अधिकारियों ने कमर कस रखी थी। 14 को आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) के कार्यों की हकीकत देखने 14 दिसंबर को कानपुर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में अटल घाट पर तैयारियों को अंतिम रूप दिय...
कानपुर के नौबस्ता में व्यक्ति की ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या

कानपुर के नौबस्ता में व्यक्ति की ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के नौबस्ता इलाके में एक व्यक्ति की ईंटों से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक इलेक्ट्रिशियन था और गुरुवार सुबह को उसका शव पड़ा मिला। बताते हैं कि मृतक के परिजन उसके रात तक घर नहीं लौटने को लेकर परेशान थे। सुबह परिवार वालों को जानकारी हुई। सूचना पाकर पुलिस फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मूल रूप से जालौन का रहने वाला था मृतक बताया जाता है कि मृतक मूल रूप से जालौन के मजगैन गांव का रहने वाले थे। राजकुमार वर्मा (40) उर्फ राजू नौबस्ता स्थित शंकराचार्य नगर में अपनी बड़ी बहन मुन्नी देवी के साथ किराए पर रहते थे। वह प्राइवेट इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे और बुधवार को रोज की तरह काम पर निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटे थे। परिवार के लोगों ने उनको काफी तलाशा, लेकिन कुछ पता नहीं...
कानपुर के बारातियों की बस फतेहपुर में हादसे का शिकार, 1 की मौत-कई गंभीर

कानपुर के बारातियों की बस फतेहपुर में हादसे का शिकार, 1 की मौत-कई गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/फतेहपुरः कानपुर देहात के पुखराया से आई बारातियों की बस फतेहपुर जिले के बिंदकी-खजुहा मार्ग पर हादसे का शिकार हो गई। हादसा बीती रात उस वक्त हुआ जब बस बारातियों को लेकर पुखराया (कानपुर देहात) वापस लौट रही थी। रास्ते में यह बस 40 बारातियों को लेकर ट्रैक्टर से टकरा कर खड्ड में जाकर पलट गई। हादसे में डेढ़ दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए। इनमें से 8 को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है। वहीं बस चालक की मौत हो गई है। पुखराया वापस लौट रहे थे बाराती बताया जाता है कि बिंदकी नगर के लंका केवटरा मोहल्ला के सुरेंद्र गोस्वामी की बेटी की बारात बुधवार को कानपुर देहात के पुखराया से आई थी। पुखराया के रहने वाले रामलखन गोस्वामी अपने बेटे सुलभ की बारात लेकर यहां आए थे। देर रात अगवानी और जयमाल कार्यक्रम के बाद करीब 40 बाराती बस में बैठकर वापस जाने के लिए निकले। बताते हैं कि इस दौरान ख...
काशी में नई पहल, देवी मंदिर में बलात्कारियों के प्रवेश पर रोक

काशी में नई पहल, देवी मंदिर में बलात्कारियों के प्रवेश पर रोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/वाराणसीः धर्म की नगरी काशी में एक सामाजिक संस्था ने नई पहल की है। अब बलात्कारियों के लिए देवी मंदिरों के द्वार बंद कर दिए गए हैं। इसके लिए वाकयदा पोस्टर लगाकर बलात्कारियों को सचेत किया गया है। बुधवार को वाराणसी में कालिका गली में कालरात्रि मंदिर में यह नई पहल शुरू की गई है। खास बात यह है कि दुष्कर्मियों के साथ ही बहू-बेटियों का सम्मान न करने वाले और बेटियों के जन्म पर दुखी होने वाले लोगों का भी प्रवेश मंदिर में निषेध यानि प्रतिबंधित किया गया है। इस पहल की लोगों से खूब सराहना मिल रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे प्रयासों से लोगों की मानसिकता बदलेगी। पोस्टर लगाकर किया सचेत मंदिर के मुख्य द्वार पर बाकयदा प्रवेश निषेध वाले पोस्टर भी चिपकाए गए हैं। मुख्य द्वार समेत गर्भगृह में भी यह पोस्टर चिपकाए गए हैं। बताया जाता है कि मंदिर में पोस्टरों में साफ लिखा है कि बेटियों का स...
बांदा जेल को सुधार कार्यक्रमों के लिए ‘तिनका-तिनका’ अवार्ड

बांदा जेल को सुधार कार्यक्रमों के लिए ‘तिनका-तिनका’ अवार्ड

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जेल में निरुद्ध बंदियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ते हुए सही दिशा के ले जाने को सुधार कार्यक्रमों चल रहे हैं। महिला बंदी संध्या सिंह द्वारा जेल में रहकर स्वरोजगार की दिशा में जो काम किया गया है, उसने दूसरों को भी प्रेरित किया है। बताते हैं कि महिला बंदी ने कपड़े का झोला बनाने का काम करने के साथ ही जेल में रहते हुए लेखन का काम किया। उनकी लेखनी से प्रेरित होकर समाजसेवी डा वर्तिका नंदा की संस्था ने बांदा जेल को तिनका-तिनका नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया है। बताते चलें कि बांदा जेल में बंदियों के सुधार और उनके सामाजित जीवन को लेकर लगातार कार्यक्रम चलते रहते हैं। बंदियों के सुधार में बेहतर काम का परिणाम बताया जाता है कि पुरुष बंदियों द्वारा कुछ अच्छे काम शुरू किए गए हैं। बंदियों के सुधार की दिशा में कार्य ने संस्था को प्रभावित किया। इसकी जानकारी जिलाधिकारी हीरालाल ने प...
गोरखपुर की बेटी ऐनम बनीं IPS, सीएम योगी ने बताया मुस्लिम लड़कियों का रोल मॉडल

गोरखपुर की बेटी ऐनम बनीं IPS, सीएम योगी ने बताया मुस्लिम लड़कियों का रोल मॉडल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर की बेटी ऐमन जमाल का चयन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में होने पर उनको शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार को ऐमन जमाल से गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात भी की। सीएम ने उनको शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐमन अपने समाज विशेषकर मुस्लिम लड़कियों के लिए एक रोल मॉडल हैं। सीएम योगी ने ऐमन के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। चाचा के साथ मिलने पहुंचीं ऐनम एमएसआई इंटर कॉलेज के प्रबंधक एवं अपने चाचा राशिद कमाल सामानी के साथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचीं ऐमन जमाल सीएम योगी से मुलाकात के बाद काफी खुश और उत्साहित नजर आईं। सीेएम योगी ने उनको शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। मां शिक्षिका और पिता हैं कारोबारी बताते हैं के ऐनम जमान गोरखपुर के कारोबारी हसन जमाल की बेटी हैं। उनकी मां अफरोज बानो प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका हैं। ऐमन जमाल ने...
बांदा में गुस्साए परिजनों ने सड़क पर रखा शव तो पहुंची पुलिस, यह था मामला..

बांदा में गुस्साए परिजनों ने सड़क पर रखा शव तो पहुंची पुलिस, यह था मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मवई बाईपास के पास डंपर और ईंधन टैंकर की आमने-सामने हुई तेज टक्कर में टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। बताते हैं कि टैंकर इंधन लेकर कानपुर से बांदा आ रहा था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। परिजनों ने बुधवार शाम को टैंकर मालिक के खिलाफ आक्रोश जताते हुए शव को मवई के पास सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिजनों को समझाकर किसी तरह शांत किया। साथ ही भरोसा दिलाया कि उनको पर्याप्त मुआवजा दिलाया जाएगा। तब कहीं जाकर परिवार के लोग माने और शव को लेकर घर के लिए रवाना हुए। परिजनों का कहना था कि टैंकर में जिस पेट्रोल पंप का ईंधन आ रहा था उसके मालिक ने अमानवीयता दिखाते हुए टैंक को कब्जे में ले लिया। वहीं अपने चालक के परिजनों की मदद के नाम पर कुछ नहीं कहा-सुना। बाद में सीओ सिटी ने फोर्स के साथ मौके पर...
बांदा में कांग्रेसियों ने जलाईं नागरिक संशोधन बिल की प्रतियां

बांदा में कांग्रेसियों ने जलाईं नागरिक संशोधन बिल की प्रतियां

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुधवार को कांग्रेसियों ने नागरिक संशोधन बिल पास होने और देश के तमाम हिस्से में हो रहे आंदोलन के मद्देनजर नागरिक संशोधन बिल की प्रतियों को अशोक लाट तिराहे पर जलाकर अपना गुस्सा जाहिर किया। साथ ही जमकर नारेबाजी भी की। केंद्र और प्रदेश सरकार पर देश को बांटने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अगुवाई में बुधवार को कांग्रेसियों ने स्वतंत्रा स्मारक अशोक लाट तिराहे पर विरोध-प्रदर्शन किया। कहा, बिल देश को बांटने वाला कुछ देर के लिए धरना देकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधेयक की प्रतीकात्मक प्रतियां आग के हवाले कर अपना रोष जताया। जिलाध्यक्ष कहा कि सरकार की नीति गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अर्थव्यवस्था से ध्यान भटकाने के लिए यह हो रहा है। धरना-प्रदर्शन में प्रद्युम्न दुबे लालू, मोहम्मद इदरीश, सविता सिंह, ...
बांदा में जहर खाने से 75 साल के वृद्ध की मौत, युवती समेत तीन..

बांदा में जहर खाने से 75 साल के वृद्ध की मौत, युवती समेत तीन..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः नरैनी कोतवाली क्षेत्र के कृष्ण नगर मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि नरैनी कस्बे के कृष्ण नगर मोहल्ला निवासी चांद खान (75) ने सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। छानबीन में जुटी पुलिस घर में उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों को शक हुआ तो उनका नाती नफीस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी लेकर पहुंचे। वहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने चांद खा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के नाती नफीस ने बताया कि उनको बीमारी थी। इस कारण परेशान रहते थे। पुलिस का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ...
विधानसभा घेरने लखनऊ पहुंचे भाकियू नेता-कार्यकर्ता, गन्ने की जलाई होली

विधानसभा घेरने लखनऊ पहुंचे भाकियू नेता-कार्यकर्ता, गन्ने की जलाई होली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज बुधवार तड़के सुबह करीब 4 बजे विधानसभा घेरने पहुंचे भाकियू नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। ये लोग गन्ना मूल्य न बढ़ाए जाने पर विरोध जताने पहुंचे थे। इन नेताओं की मंशा विधानसभा घेरने की थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते भाकियू नेता व कार्यकर्ता वहां तक नहीं पहुंच सके। पुलिस ने रात में ही बैरिकेडिंग लगाकर सड़कों को बंद कर दिया। पुलिस ने पानी की बौछार मारकर भाकियू कार्यकर्ताओं को वहां से हटाया। बाद में बसों से लेकर जाकर दूर छोड़ा। बसों से ले गई पुलिस ने दूर छोड़ा बाद में भाकियू के मंडल अध्यक्ष हरिनाम वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने देवा रोड जाम किया। बाद में वहां पर गन्ना और पराली जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा। बताया जाता है कि भाकियू के लगभग 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को रात में ही बसों से हजरतगंज से इको गार्डेन भेज दिया ग...