Wednesday, November 4सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

लाॅकडाउनः बांदा में बैंक मैनेजर को शराब की तलब ने पहुंचाया हवालात

लाॅकडाउनः बांदा में बैंक मैनेजर को शराब की तलब ने पहुंचाया हवालात

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में लाॅकडाउन के बीच पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक राष्ट्रीय बैंक के शाखा प्रबंधक की कार की डिग्गी से शराब की पेटी मिली है। पुलिस ने उनसे शराब के बारे में पूरी जानकारी मांगी। पुलिस का कहना है कि कार सवार ने अपना परिचय पुलिस को बैंक प्रबंधक, तिंदवारी के रूप में दिया। साथ ही गुजारिश भी की कि यह शराब की बोतलें वह अपने एक सीनियर के लिए लेकर जा रहे थे। हालांकि, लाॅकडाउन शराब की खरीद को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद थाने से आरोपी को मुचलके पर छोड़ा है। पकड़ा गया शख्स फतेहपुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि उसने खुद को तिंदवारी में स्थित एक राष्ट्रीय बैंक का शाखा प्रबंधक बताया है। पुलिस ने मुकदमा लिखकर की कार्रवाई बताते हैं कि पुलिस ने जब इस शख्स से शराब खरीद की रसीद दिखाने को कहा तो नहीं दिखा सके। कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बता...
बांदाः DIG दीपक कुमार ने महोबा में खुद घर-घर जाकर बांटी गरीबों को अनाज की पोटली

बांदाः DIG दीपक कुमार ने महोबा में खुद घर-घर जाकर बांटी गरीबों को अनाज की पोटली

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदाः कोरोना संकट के चलते लाॅकडाउन के बीच पुलिस उप महानिरीक्षक दीपक कुमार लगातार बुंदेलखंड के सभी जिलों में खुद जा-जाकर सतर्कता का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में आज डीआईजी दीपक कुमार ने महोबा जिले का दौरा किया। इतना नहीं वहां बने कम्यूनिटी किचन का निरीक्षण किया। उन्होंने किचन की व्यवस्थाओं के बारे में वहां व्यवस्था संभालने वालों से जानकारी की। साथ ही साफ-सफाई के निर्देश दिए। कहा कि सफाई का पूरा ध्यान रखें, किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीआईजी को अचानक अपने बीच देखकर लोग भी काफी अचंभित नजर आए। कोरोना से बचाव के टिप्स भी दिए उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर हम सभी की जिम्मेदारी बढ़ गई है। अब हमें अपने साथ-साथ दूसरों का भी ख्याल रखना है। ऐसा कोई काम नहीं करना है जो किसी दूसरे के लिए या खुद के लिए हानिकारक बन जाए। ऐसा कुछ न करें जो कोरोना जैस...
लाॅकडाउनः भाजपा महिला नेता की करतूत, हवा में झोंके फायर, फिर लिखा कोरोना को भगाने को..

लाॅकडाउनः भाजपा महिला नेता की करतूत, हवा में झोंके फायर, फिर लिखा कोरोना को भगाने को..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः शायद ही कोई ऐसा नेता होगा जिसके सिर पर सत्ता का नशा न चढ़ता हो। फिर चाहे पुरुष नेता हों या महिला। अब भाजपा की बलरामपुर जिले की महिला मोर्चा अध्यक्षा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार रात सभी जनमानस से रात 9 बजे से 9 मिनट के लिए लाइट बंद करके एकता की अलख जगाने की अपील की थी, लेकिन बलरामपुर जिले की महिला मोर्चा की अध्यक्षा मंजू तिवारी चार कदम आगे निकल गईं। लाइट बंद करने बाद दोबारा जलीं तो उन्होंने हवा में ताबड़तोड़ फायर झोंक डाले। वह भी पति के लाइसेंसी रिवाल्वर से। कैप्शन में लिखा कोरोना भगाने को.. कैप्शन लिखा, कोरोना को भगाने के लिए...। हर्ष फायरिंग जुर्म है, पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी ने माना है कि उनसे गलती हो गई है जिसे वह स्वीकारती हैं। उधर, पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गय...
सीतापुर में 8 कोरोना पाॅजिटिव जमाती मिले, 7 बांग्लादेशी-1 महाराष्ट्र का

सीतापुर में 8 कोरोना पाॅजिटिव जमाती मिले, 7 बांग्लादेशी-1 महाराष्ट्र का

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः देश में कोरोना से जंग के बीच विलेन बनकर उभरे दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से निकले तब्लीगी जमाती पूरे देश में फैलकर कोरोना फैला रहे हैं। अब राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले में आठ कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने से हड़कंप मच गया है। ये आठों तब्लीगी जमाती हैं जिनमें से 7 बांग्लादेशी हैं और 1 महाराष्ट्र का रहने वाला है। इन सभी को मस्जिद से निकालकर जांच के लिए भेजा गया था। जांच में इनके कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने दी जानकारी सीतापुर के जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने बताया है कि हाल ही में सूचना मिली थी कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से तब्लीगी जमात के 42 लोगों के बारे में जानकारी मिली थी कि वे सभी सीतापुर पहुंचे हैं। ये भी पढ़ेंः कोरोना लाॅक डाउनः बहू ने दूधमुंहे को गोद में लेकर सास को दी मुखाग्नि   इनकी तलाश की गई तो पता चल...
बाॅलीवुड की दो खास खबरेंः सिंगर कनिका कपूर डिस्चार्ज, अब शजा मोरानी पाॅजिटिव

बाॅलीवुड की दो खास खबरेंः सिंगर कनिका कपूर डिस्चार्ज, अब शजा मोरानी पाॅजिटिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुरः बाॅलीवुड से दो खास खबरें सामने आ रही हैं। जहां बाॅलीवुड सिंगर करिना कपूर की कोरोना वायरस की छठी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं फिल्म प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी अब कोरोना वायरस से पाॅजिटिव हो गई हैं। अब उनका पूरा परिवार क्वारंनटाइन हो गया है। खुद करीम मोरानी ने मीडिया को यह जानकारी दी। शजा के प्रोड्यूसर पिता ने खुद बताया बताते हैं कि शजा इस दौरान किसी के संपर्क में नहीं आई हैं, न ही उनकी कोई ट्रैवल्स हिस्ट्री ही मिली है। फिर वह कैसे कोरोना पाॅजिटिव हुईं, इसे लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है। हालांकि, शजा के बीते दिनों श्रीलंका जाने की बात भी सामने आ रही है। उधर, लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई की ओर से जानकारी दी गई है कि पांचवी और छठवीं रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद कनिका कपूर को डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब उनको 14 दिन घ...
बांदा में दूसरे कोरोना पाॅजिटिव का 22 सदस्यीय परिवार क्वारंटाइन, शिव गांव सील

बांदा में दूसरे कोरोना पाॅजिटिव का 22 सदस्यीय परिवार क्वारंटाइन, शिव गांव सील

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में मिले दूसरे कोरोना वायरस के पाॅजिटिव मरीज के परीवार को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है। बताते हैं कि इसके परिवार में कुल 22 सदस्य हैं। उसके पैतृक शिव गांव को भी सील कर दिया गया है। गांव को सेनेटाइज किया जा रहा है। पहले कोरोना पाॅजिटिव मरीज के शहर के गुलरनाका मोहल्ले में भी प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। बताते चलें कि पहला कोरोना पाॅजिटिव शहर के गूलरनाका मुहल्ला निवासी साजिद अली और दूसरा कोरोना पाॅजिटिव बिसंडा थाना क्षेत्र के शिव गांव निवासी अनवर अली हैं। दोनों ही दिल्ली की निजामुद्दीन मरजक से लौटे थे वापस यह दोनों निजामुद्दीन के मरकज में तब्लीगी जमात में शामिल होकर लौटे थे। कई-कई दिन अपने घरों में रहने के बावजूद प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं दी। क्वा बाद में प्रशासन ने दोनों को पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया था। अब प्रशासन ने पाॅजिटिव मरीज अनवर के पर...
Lockdown में ज्यादा Bold Sunny Leone, हाॅट फोटो शेयर कर लिखा…

Lockdown में ज्यादा Bold Sunny Leone, हाॅट फोटो शेयर कर लिखा…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बॉलीवुड बोल्डनेस और अपने हाट लुक से अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) लाक डाउन में भी सुर्खियों बटोर रही हैं। कोरोना वायरस से बचने के लिए 21 दिन के लाक डाउन में सभी अपने-अपने घरों में बंद हैं, लेकिन बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए फैंस के टच में हैं। फैंस के लिए शेयर की हाॅट फोटोज इसी तरह एक्ट्रेस सनी लियोनी इंस्टाग्राम और ट्वीटर के जरिए अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ हाट शेयर करती रहती हैं। उन्होंने लाॅक डाउन के बीच अपने फैंस के लिए ऐसा कुछ शेयर किया है। सन्नी की इंस्टा पर जबरदस्त बोल्ड फोटो सभी के दिलों की धड़कने बढ़ गई हैं। देखकर सभी के होश भी ठिकाने नहीं रहे हैं। अपने इंस्टाग्राम एकाउंट और ट्विटर अकाउंट पर सन्नी ने जबरदस्त बोल्ड फोटोज शेयर करके फैंस का दिल धड़का दिया है। बिकनी पहने सन्नी बहुत हाट नजर आ रही हैं। फोटो के कैप्शन ...
बांदाः PM मोदी की अपील से दीपों की रोशनी से जगमगाया शहर

बांदाः PM मोदी की अपील से दीपों की रोशनी से जगमगाया शहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिलेभर में कोरोना के खिलाफ युद्ध में बीती 3 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई खास अपील जबरदस्त ढंग से रंग लाई। पूरा बांदा दीपक और मोमबत्तियों की रोशनी में नहाया नजर आया। बांदा में पीएम मोदी की 9 बजते ही लोगों ने अपने-अपने घरों की लाइटें बंद कर दीं। छोटी दिपावली जैसा नजर आया नजारा इतना ही नहीं घर की चौखट से लेकर दीवारों पर दीपक जलाए। लोगों ने दीपक जलाकर बांदा व देश और पूरी दुनिया में कोरोना के खात्मे के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शहर के बाल विशेषज्ञ डाक्टर जे विक्रम ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का पालन करते हुए परिवार के साथ दीपक जलाए। ईश्वर से बांदा और देश के लिए प्रार्थना की घर की लाइटें 9 मिनट के लिए बंद करा दीं। साथ ही सपरिवार ईश्वर से बांदा और देश की सकुशलता के लिए प्रार्थना की। इसी तरह इंदिरानगर में भी दीपक सिंह और श्वेता सिंह ने अपने परिवार ...
कोरोना लाॅक डाउनः बहू ने दूधमुंहे को गोद में लेकर सास को दी मुखाग्नि

कोरोना लाॅक डाउनः बहू ने दूधमुंहे को गोद में लेकर सास को दी मुखाग्नि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के देवरिया जिले से कोरोना लाॅकडाउन के बीच आपसी रिश्तों की एक मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। एक बहू ने तीन बेटों के फर्ज को बखूबी अंजाम देते हुए दूधमुंहे को गोद में लेकर सास की चिता को मुखाग्नि दी। जी हां..। वजह थी कि सास के तीनों बेटे लाॅकडाउन की वजह से दूसरे प्रदेशों में फंसे हुए थे। ऐसे में सास का जब देहांत हुआ तो उनकी बहू और दूधमुंहा पोता उनके साथ थे। बहू द्वारा मुखाग्नि देकर बेटों की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया गया। जिस किसी ने यह वाक्या देखा, उसकी आंखें नम हुए बिना नहीं रहीं। रोजी-रोटी के लिए बाहर हैं तीनों बेटे, लाॅकडाउन में फंसे बताते हैं कि देवरिया जिले के सलेमपुर कस्बे की रहने वालीं सुमित्रा देवी की शुक्रवार को अचानक मृत्यु बीमारी के चलते मृत्यु हो गई। वह बुजुर्ग थीं और उनके तीन बेटे हैं, लेकि अंतिम समय में कोई उनके पास नहीं थ...
अच्छी खबरः बाॅलीवुड सिंगर कनिका कपूर की 5वीं जांच रिपोर्ट निगेटिव

अच्छी खबरः बाॅलीवुड सिंगर कनिका कपूर की 5वीं जांच रिपोर्ट निगेटिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः अपनी घोर लापरवाही और करतूत से लखनऊ, दिल्ली, नोएडा और कानपुर में कोरोना संकट खड़ा करने वालीं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को लेकर एक राहत भरी खबर आई है। कोरोना वायरस से संक्रमित इस अभिनेत्री की लगातार चार रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद 5वीं जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। ऐसे में तय है कि संजय गांधी पीजीआई, लखनऊ से उनको जल्द ही छुट्टी दे दी जाए। लगातार चार रिपोर्ट आ चुकी हैं कोरोना पाॅजिटिव शनिवार को पीजीआई की ओर से एक बयान भी जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि सिंगर कनिका कपूर की जांच रिपोर्ट नेगेटिव है। हालांकि, कनिका की एक जांच रिपोर्ट और आनी है, जिसके बाद तय होगा कि वह कोरोना मुक्त हैं। लंदन से लौटकर कई शहरों में की थीं पार्टियां बताते चलें कि 9 मार्च को लंदन से लौटीं बालीवुड सिंगर कनिका कपूर ने दिल्ली से लेकर लखनऊ-कानपुर में पार्टियां की थीं। बाद में 20 मार्च को उनके को...