बांदा में दूसरे कोरोना पाॅजिटिव का 22 सदस्यीय परिवार क्वारंटाइन, शिव गांव सील
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में मिले दूसरे कोरोना वायरस के पाॅजिटिव मरीज के परीवार को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है। बताते हैं कि इसके परिवार में कुल 22 सदस्य हैं। उसके पैतृक शिव गांव को भी सील कर दिया गया है। गांव को सेनेटाइज किया जा रहा है। पहले कोरोना पाॅजिटिव मरीज के शहर के गुलरनाका मोहल्ले में भी प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। बताते चलें कि पहला कोरोना पाॅजिटिव शहर के गूलरनाका मुहल्ला निवासी साजिद अली और दूसरा कोरोना पाॅजिटिव बिसंडा थाना क्षेत्र के शिव गांव निवासी अनवर अली हैं।
दोनों ही दिल्ली की निजामुद्दीन मरजक से लौटे थे वापस
यह दोनों निजामुद्दीन के मरकज में तब्लीगी जमात में शामिल होकर लौटे थे। कई-कई दिन अपने घरों में रहने के बावजूद प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं दी।
क्वा
बाद में प्रशासन ने दोनों को पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया था। अब प्रशासन ने पाॅजिटिव मरीज अनवर के पर...









