Tuesday, October 20सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

बांदा के सिविल लाइन में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

बांदा के सिविल लाइन में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के सिविल लाइन मोहल्ले में एक नवविवाहिता का शव फांसी पर लटकता हुआ मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार सिविल लाइन में जीआईसी हास्टल के पीछे रहने वाले सोनू सिंह की पत्नी खुशबू सिंह (22) ने आज बेडरूम में फांसी पर लटक रहा था। दोनों की शादी करीब 1 साल पहले हुई थी। आज विवाहिता ने अपनी साड़ी से पंखे के सहारे फांसी लगा ली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ सिटी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अपडेट जारी है.. ये भी पढ़ें : UP : बांदा में इंस्टाग्राम पर लाइव सुसाइड, होटल में चादर से फंदा बनाकर युवक फांसी पर लटका  ये भी पढ़ें : Mahoba : बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से टकराई बस...
Mahoba : बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से टकराई बस, एक की मौत-20 श्रद्धालु घायल

Mahoba : बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से टकराई बस, एक की मौत-20 श्रद्धालु घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबा : उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की सीमा में खन्ना के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर एक बस खड़े ट्रक से टकरा गई। शनिवार सुबह करीब 6 बजे हुए इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 20 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब टूरिस्ट बस श्रद्धालुओं को लेकर चित्रकूट जा रही थी। घायलों को मौदहा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एटा-हाथरस जिले के हैं श्रद्धालु जानकारी के अनुसार बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर आज सुबह खन्ना के पास टूरिस्ट बस एक खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। घायलों को मौदहा स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे में घायलों के नाम-पते घायलों में एटा जिले के जलेसर के रहने वाले सोनू वर्मा (35...
हमीरपुर : अमित बने डिप्टी एसपी, परिवार में छाईं खुशियां

हमीरपुर : अमित बने डिप्टी एसपी, परिवार में छाईं खुशियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर : UPPSC PCS Result उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की पीसीएस फाइनल परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को जारी हो गया। हमीरपुर जिले के रहने वाले रोजगार एवं सहायता अधिकारी अमित कुमार का डिप्टी एसपी पद पर चयन हो गया है। इस चयन से उनके परिवार के साथ-साथ क्षेत्रीय लोगों में भी खुशियां छा गई हैं। जिला रोजगार सहायता अधिकारी हैं अमित अमित शहर के आजाद नगर रमेड़ी तरौस में रहते हैं। उनके पिता राम गोपाल ने बताया कि बेटे अमित ने शहर के सरस्वती विद्या मंदिर से 2008 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। फइर कुछेछा महाविद्यालय से बीएससी की और परीक्षा की तैयारियों में जुट गए। 2017 में पीसीएस की परीक्षा पास कर जिला रोजगार सहायता अधिकारी के पद पर चयनित हो गए। 2022 बैच में उनका चयन डिप्टी एसपी पद पर हो गया है। ये भी पढ़ें : UPPSC : आगरा की दिव्या ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर लिस्ट..  https...
UPPSC : आगरा की दिव्या ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर लिस्ट..

UPPSC : आगरा की दिव्या ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : UPPSC PCS Result उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की पीसीएस फाइनल परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित हो गया है। अबकी बार के रिजल्ट में महिलाओं ने सफलता के झंडे गाढ़ दिए हैं टॉप 10 की लिस्ट में आठ महिलाएं शामिल हैं। शुक्रवार देर शाम जारी हुए रिजल्ट के बाद सफल प्रतिभागियों के चेहरे खिल उठे हैं। 10 टाॅपर में 8 महिलाएं यूपी पीसीएस 2022 में आगरा जिले की दिव्या सिकरवार ने टाॅप किया है। वह आगरा के एत्मादपुर तहसील के गढ़ी रामी गांव की रहने वाली हैं। आगरा में रहकर उन्होंने परीक्षा की तैयारी की। दिव्या का कहना है कि उनको विश्वास था कि उनका सेलेक्शन हो जाएगा, लेकिन टाॅप कर जाएंगी यह नहीं सोचा था। टॉप-10 में ये अभ्यर्थियों हैं शामिल के नाम शामिल ये भी पढ़ें : UP : आजमगढ़ में अमित शाह ने फूंका 2024 के चुनाव का बिगुल, तीसरी बार मोदी को पीएम बनाने का आह्वान   ये भी पढ़ें : यूपी न...
यूपी निकाय चुनाव : 40 लाख तक मेयर, 12 लाख तक नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी कर सकेंगे खर्च, बाकी..

यूपी निकाय चुनाव : 40 लाख तक मेयर, 12 लाख तक नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी कर सकेंगे खर्च, बाकी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : नगर निकाय चुनाव का आरक्षण जारी होने के साथ ही अब चुनावों की जिलास्तर पर प्रशासन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखने के लिए समिति का गठन किया जा रहा है। इसके अध्यक्ष जिलाधिकारी होंगे। इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को आयोग की ओर से पत्र भेजा गया है जिसमें जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। चुनावी तैयारियों के साथ प्रत्याशियों के चुनाव खर्च पर भी सीमाएं तय कर दी गई हैं। खर्च पर नजर रखेगी जिला निगरानी समिति नियमानुसार निकाय चुनाव में महापौर पद के प्रत्याशी 40 लाख रुपए तक खर्च कर सकेंगे। वहीं पार्षद पद के प्रत्याशी 3 लाख रुपए खर्च कर सकेंगे। इसी तरह नगर पालिकाध्यक्ष 35 से 40 लाख रुपए तक खर्च कर सकेंगे। इस खर्च पर नजर रखने के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है। ये भी पढ़ें : बांदा निकाय : BJP से 70 से ज्यादा दावेदार, सभी के अपने-अपने पैरोकार ...
UP : आजमगढ़ में अमित शाह ने फूंका 2024 के चुनाव का बिगुल, तीसरी बार मोदी को पीएम बनाने का आह्वान

UP : आजमगढ़ में अमित शाह ने फूंका 2024 के चुनाव का बिगुल, तीसरी बार मोदी को पीएम बनाने का आह्वान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश दौरे पर रहे। वह कौशांबी पहुंचकर कौशांबी महोत्सव में शामिल हुए। इसेक बाद शाह ने आजमगढ़ के नामदारपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। साथ ही पूर्वांचल से 2024 के चुनावों का बिगुल फूंकते हुए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। कहा- लोकतंत्र नहीं, परिवारवाद खतरे में.. अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2024 में नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। आजमगढ़ समेत उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर कमल खिलाना है। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। ये भी पढ़ें : भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में गायक समर सिंह गिरफ्तार  कहा लोकतंत्र खतरे में नहीं है, बल्कि परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति खतरे में है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजे...
बांदा में भाजयुमो नेता समेत 5 पर रंगदारी मांगने का मुकदमा

बांदा में भाजयुमो नेता समेत 5 पर रंगदारी मांगने का मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के गिरवां थाना में भाजयुमो नेता समेत 5 लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज हुआ है। हमीरपुर के जिगनौड़ा के रहने वाले गिरजेश कुमार और पहरा (महोबा) के संग्राम सिंह ने गिरवां में मुकदमा लिखाते हुए कहा है कि गिरवां पहाड़ खनन पट्टा स्थल में मैनेजर है। गिरवां थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी कहा कि बीती 26 मार्च को भाजयुमो नेता समेत पांच लोग उनके पट्टा स्थल पर आए और अभद्रता करते हुए कहा कि पट्टा नहीं चलने देंगे, नहीं तो हमें एक लाख रुपए दो। कहा है कि इसपर कुछ रुपए दिए भी। इस घटना को वहां मौजूद लोगों ने भी देखा। ये भी पढ़ें : UP : इंस्टाग्राम पर लाइव सुसाइड, होटल में चादर से फंदा बनाकर युवक फांसी पर लटका गिरवां पुलिस ने गिरजेश की तहरीर पर गिरवां पुलिस ने भाजयुमो नेता अतुल मोहन (बांदा नगर), अनिल तिवारी (जरोहरा-बिसंडा), कृष्ण कुमार (खुरहंड), राघवेंद...
कानपुर के अस्पताल से नवजात बच्ची गायब, पुलिस ने कही यह बात..

कानपुर के अस्पताल से नवजात बच्ची गायब, पुलिस ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कल्याणपुरा की बारा सिरोही सीएचसी में प्रसव के बाद पाली में रखी नवजात बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। बच्ची को पालने से गायब देख प्रसूता के शोर मचाया। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। वहीं अस्पताल प्रबंधन प्रसूता पर ही किसी महिला को बच्ची देने की बात कह रहा है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस दरअसल, सचेंडी थाना क्षेत्र के छीतेपुर गांव के महेश कुमार पनकी में एक फैक्ट्री में काम करते हैं। परिवार में पत्नी सुषमा और दो बेटियां हैं। गुरुवार रात गर्भवती सुषमा को प्रसव पीड़ा हुई तो एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में सुषमा ने तीसरी बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा को बारा सिरोही स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। ये भी पढ़ें : UP : इंस्टाग्राम पर लाइव सुसाइड, होटल में चादर से फंदा बनाकर युवक फांसी पर लटका शुक्रवार...
UP : इंस्टाग्राम पर लाइव सुसाइड, होटल में चादर से फंदा बनाकर युवक फांसी पर लटका

UP : इंस्टाग्राम पर लाइव सुसाइड, होटल में चादर से फंदा बनाकर युवक फांसी पर लटका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मुंबई से लौटे एक युवक ने बांदा के एक होटल में सुसाइड कर ली। सुसाइड की इस घटना को उसने इंस्टाग्राम पर लाइव किया है। परिवार के लोगों ने लाइव देखा तो उनको घटना की जानकारी हुई। हालांकि, परिजन यह नहीं समझ सके कि वीडियो कहा बनाया है। उधर, होटल मालिक ने कमरा न खुलने पर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आकर कमरा खोला तो युवक वहां फांसी पर लटक रहा था। हालांकि, युवक ने सुसाइड क्यों की। इसका कारण अबतक पता नहीं चला है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कारण स्पष्ट हो सकेगा। एएसपी मौके पर पहुंचे, फारेंसिक टीम ने जुटाए सबूत सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फारेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : दो घंटे बांदा DM दुर्गा शक्ति नागपाल ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, ये निर...
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में गायक समर सिंह गिरफ्तार

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में गायक समर सिंह गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में पुलिस ने आरोपी भोजपुरी गायक समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे गाजियाबाद से गिरफ्तार किया और अब वाराणसी लाने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने समर सिंह को गिरफ्तार किया है। उसका डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। गाजियाबाद कोर्ट ने समर सिंह का वाराणसी पुलिस को ट्रांजिट रिमांड दे दिया है। बताया जा रहा है कि समर सिंह गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र के राजनगर इलाके में छिपा था। वह लगातार दिल्ली, गाजियाबाद, उत्तराखंड में छिप रहा था। गाजियाबाद पुलिस के डीसीपी निपुण अग्रवाल ने कहा कि समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताते चलें कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की बीती 26 मार्च को वाराणसी के एक होट...