Tuesday, October 20सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

यूपी निकाय : आपके जिले में कब होगा मतदान, यहां पढ़िए पूरी लिस्ट..

यूपी निकाय : आपके जिले में कब होगा मतदान, यहां पढ़िए पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। दो चरणों में चुनाव होंगे। 4 मई और 11 मई को मतदान होगा। 4 मई को पहले चरण का मतदान होगा। वहीं 11 मई को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक नामांकन होगा। 25 अप्रैल तक नामांकन पत्रों की जांच चलेगी। 13 मई को चुनाव परिणाम घोषित होगा। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में 14,684 पदों पर चुनाव होना है। कब-कहां होगा चुनाव, यहां पढ़िए.. पहले चरण में इन जिलों में होगा चुनाव - 4 मई 2023   शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुरखीरी, गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली व जौनपु...
बड़ी खबर : यूपी में दो चरणों में निकाय चुनाव, 4 और 11 मई को मतदान-13 मई को परिणाम

बड़ी खबर : यूपी में दो चरणों में निकाय चुनाव, 4 और 11 मई को मतदान-13 मई को परिणाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बिजनौर, बुंदेलखंड, महोबा, मुरादाबाद, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, हमीरपुर
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी में निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। दो चरणों में चुनाव होंगे। 4 मई और 11 मई को मतदान होगा। 4 मई को पहले चरण का मतदान होगा। वहीं 11 मई को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक नामांकन होगा। 25 अप्रैल तक नामांकन पत्रों की जांच चलेगी। 13 मई को चुनाव परिणाम घोषित होगा। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस लगाया जाएगा। कब-कहां होगा चुनाव, यहां पढ़िए पहले चरण में इन जिलों में होगा चुनाव - 4 मई 2023  शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुरखीरी, गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली व जौनपुर।   दूसरा चर...
यूपी निकाय चुनाव : कुछ देर में तारीखों की घोषणा संभव..

यूपी निकाय चुनाव : कुछ देर में तारीखों की घोषणा संभव..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : UP Nagar Nikay Chunav Date यूपी नगर निकाय चुनाव की तारीखों आज ऐलान हो सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग ने आज शाम 7 बजे एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। इसके साथ ही यूपी में आचार संहिता की घोषणा भी हो सकती है। राज्य में निकाय चुनाव को लेकर सरर्मियां तेज हो गई हैं। वहीं सभी राजनैतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारने की तैयारी में जुटे हैं। ये भी पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव : निर्वाचन आयुक्त ने DM-SSP को दिए ये खास निर्देश.. ये भी पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव : 40 लाख तक मेयर, 12 लाख तक नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी कर सकेंगे खर्च, बाकी..  ...
बांदा मेडिकल कालेज में एक शाम कोरोना योद्धाओं के नाम कार्यक्रम का आयोजन

बांदा मेडिकल कालेज में एक शाम कोरोना योद्धाओं के नाम कार्यक्रम का आयोजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में गत दिवस 'एक शाम कोरोना योद्धाओं के नाम' से एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में लाफ्टर चैंपियन बॉलीवुड सिंगर समेत विरक्त मूवी की स्टार कास्ट ने चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य व एडीएम नमामि गंगे एमपी सिंह वव्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर की। बाद में नेत्रहीन बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति बाल कलाकारों ने भजन के साथ कई फिल्मी गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया। लाफ्टर शो चैंपियन प्रताप फौजदार ने भी कामेडी करते हुए लोगों को हंसाया। बॉलीवुड सिंगर कामिनी ठाकुर ने फिल्मी गानें सुनाए। बांसुरी वादक बासु की बांसुरी से निकली सुरीली आवाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में मनोज जैन ,राजकुमार राज, डॉ शेख सादी जमा, अवधेश कु...
धोखाधड़ी : प्लाट बिक्री के नाम पर लाखों हड़पे, कब्जा मांगने पर धमकियां, अब ढूंढ रही पुलिस..

धोखाधड़ी : प्लाट बिक्री के नाम पर लाखों हड़पे, कब्जा मांगने पर धमकियां, अब ढूंढ रही पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर और आसपास के इलाकों में अवैध प्लाटिंग का खेल किसी से छिपा नहीं है। बड़े पैमाने पर भूमाफिया जमीनों की अवैध रूप से खरीद-फरोखत कर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर में सामने आया है। पीड़ित महिला ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। कोतवाली में मुकदमा शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा अर्दली बाजार की रहने वाली अनीता पत्नी राजनारायण ने बिजलीखेड़ा मुहल्ले के पास राजेश प्रजापति से जुलाई माह में एक प्लाट खरीदा था। अनीता ने प्लाट की कीमत 30 लाख रुपए नगद और चेक के जरिए चुकाई थी। ये भी पढ़ें : बांदा के सिविल लाइन में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान प्लाट विक्रेता राजेश ने प्लाट की रजिस्ट्री भी अनीता को कर दी थी। बाद में कब्ज...
Banda : शहर के दयालनगर में रहने वाले ठेकेदार ने लगाई फांसी, वजह तलाशने में जुटी पुलिस

Banda : शहर के दयालनगर में रहने वाले ठेकेदार ने लगाई फांसी, वजह तलाशने में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र के चमरौडी चौराहे के पास दयाल नगर में रहने वाले एक ठेकेदार ने पैलानी में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।जानकारी के अनुसार पैलानी क्षेत्र के पैलानी डेरा के रहने वाले राजाराम (60) बीते करीब 15 साल से बांदा में रहते हैं। घटना का कारण अज्ञात बांदा शहर के चमरौडी चौराहा के पास स्थित दयाल नगर में नरेश कुशवाहा के मकान में किरायदार हैं। मकान निर्माण का ठेका लेते थे। घर में दोपहर के समय उन्होंने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। उनके साढ़ू लल्लू ने बताया है कि राजाराम की बेटियां हैं। ये भी पढ़ें : Banda : सुस्त रफ्तार पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नाराज, निरीक्षण में देखीं बारीकियां  दो की शादी...
यूपी निकाय चुनाव : निर्वाचन आयुक्त ने DM-SSP को दिए ये खास निर्देश..

यूपी निकाय चुनाव : निर्वाचन आयुक्त ने DM-SSP को दिए ये खास निर्देश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने आज यूपी निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने निकाय चुनाव 2023 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग से मीटिंग वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने निर्देश दिए हैं कि अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग कराने व्यवस्था करें। साथ ही जमानत पर चल रहे अपराधियों की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें। ये भी पढ़ें : कोरोना को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया अलर्ट, कहा- बीमार और बुजुर्ग भीड़ में न जाएं  इतना ही नहीं अपराधियों की जमानत निरस्त कराने की दिशा में भी कार्रवाई करें। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य निर्वाचन आयुक्त मन...
समाधान : बांदा DM-SP ने समझौते से सुलझाए कई मामले

समाधान : बांदा DM-SP ने समझौते से सुलझाए कई मामले

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने आज मटौंध थाने में समाधान दिवस के मौके पर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जमीनी और आपसी विवाद के दो मामले सामने आए। इनमें से दो प्रकरणों में दोनों उच्चाधिकारियों ने सभी पक्षों को बुलाकर बातचीत की। 6 में तीन मामलों का मौके पर निस्तारण एक शिकायत ग्राम पटना के सुशील कुमार और विजय कुमार की रही। दोनों चाचा और भतीजे थे। दोनों के बीच पारिवारिक विवाद की जमीन को बातचीत के जरिए समझौते के साथ खत्म कराया। दूसरे मामले में जगोटा गांव के अविनाश गुप्ता और रामशरण के बीच जमीन का आपसी विवाद सामने आया। ये भी पढ़ें : UPPSC : आगरा की दिव्या ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर लिस्ट.. अधिकारियों ने उनकी बात सुनकर दोनों से वहां निर्माण कार्य न कराने को कहा। इस तरह उनमें भी समझौता हो गया। कुल 6 मामलों की सुनवाई करते ह...
Banda : सुस्त रफ्तार पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नाराज, निरीक्षण में देखीं बारीकियां

Banda : सुस्त रफ्तार पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नाराज, निरीक्षण में देखीं बारीकियां

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश अटल आवासीय विद्यालय योजना के तहत ग्राम अछरौड़ में निर्माणाधीन कार्यों का जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने ऐकेडमिक ब्लाक, ब्वायज हास्टल, गर्ल्स हास्टल और लाइब्रेरी के निर्माण कार्यों की गहनता से जांच की। साथ ही इन कार्यों में मेन पावर बढ़ाकर गुणवत्तापरक तेज काम कराने के निर्देश दिए। विद्यालय भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण जिलाधिकारी ने विद्यालय का निर्माण कर रही कार्यदाई संस्था जीएस एक्सेस के परियोजना प्रबंधक को निर्देश दिए हैं कि निर्माणाधीन कार्यों को प्रत्येक दशा में जल्द से जल्द पूरा करें। ये भी पढ़ें : हमीरपुर : अमित बने डिप्टी एसपी, परिवार में छाईं खुशियां वहां पेयजल व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी ने शुद्ध पेयजल बोरिंग के माध्यम से उपलब्ध कराने के लिए जल निगम अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाध...
कोरोना को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया अलर्ट, कहा- बीमार और बुजुर्ग भीड़ में न जाएं

कोरोना को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया अलर्ट, कहा- बीमार और बुजुर्ग भीड़ में न जाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुर : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान लोगों को कोरोना वायरस के खतरे के प्रति अलर्ट किया। डिप्टी सीएम श्री पाठक ने कहा कि कोरोना को लेकर बुजुर्ग और बीमार व्यक्ति सतर्क रहें। ऐसे लोग भीड़ में जाने से बचें। कहा, सरकार कोरोना से निपटने को हर स्तर पर तैयार दरअसल, डिप्टी सीएम श्री पाठक आज कानपुर के यशोदानगर में भाजपा दक्षिण जिला के वृंदावन लान में आयोजित प्रभावी मतदाता सम्मेलन में आए थे। इस मौके पर वह पत्रकारों से बात कर रहे थे। डिप्टी सीएम ने कहा कि कोरोना को लेकर सरकार हर स्तर पर तैयार है। साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश में कहीं संगठित अपराध नहीं है। अपराधियों को सरकार ने अदालत में पैरवी करते हुए कड़ी सजा दिलाई हैं। संगीन अपराधों में छह-छह महीनों में ही फांसी की सजा करा दी है। डिप्टी सीएम ने कहा कि य...