Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : शहर के दयालनगर में रहने वाले ठेकेदार ने लगाई फांसी, वजह तलाशने में जुटी पुलिस

Banda : Dayal Nagar contractor of Banda city hanged

समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र के चमरौडी चौराहे के पास दयाल नगर में रहने वाले एक ठेकेदार ने पैलानी में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।जानकारी के अनुसार पैलानी क्षेत्र के पैलानी डेरा के रहने वाले राजाराम (60) बीते करीब 15 साल से बांदा में रहते हैं।

घटना का कारण अज्ञात

बांदा शहर के चमरौडी चौराहा के पास स्थित दयाल नगर में नरेश कुशवाहा के मकान में किरायदार हैं। मकान निर्माण का ठेका लेते थे। घर में दोपहर के समय उन्होंने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। उनके साढ़ू लल्लू ने बताया है कि राजाराम की बेटियां हैं।

ये भी पढ़ें : Banda : सुस्त रफ्तार पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नाराज, निरीक्षण में देखीं बारीकियां 

दो की शादी हो चुकी है। दोनों ससुराल में थीं। छोटी बेटी भी बहन की ससुराल गई हुई थी। इसी बीच यह घटना हुई। पैलानी थानाध्यक्ष अनिल साहू का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। जांच की जा रही है। घटना को लेकर परिवार के लोगों का बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि उनको जरा भी अंदेशा नहीं था कि ऐसी घटना होगी।

ये भी पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव : निर्वाचन आयुक्त ने DM-SSP को दिए ये खास निर्देश..