Tuesday, November 10सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

बाबा रामदेव ने साध्वी प्रज्ञा को बताया राष्ट्रवादी, कहा- जेल में प्रताड़ना से हुआ कैंसर

बाबा रामदेव ने साध्वी प्रज्ञा को बताया राष्ट्रवादी, कहा- जेल में प्रताड़ना से हुआ कैंसर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः अब तक चुनावों से दूरी बनाने वाले बाबा रामदेव अब सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने एक राजनीतिक कार्यक्रम में जहां पीएम मोदी की जमकर तारीफ की तो वहीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का समर्थन भी किया। बाबा रामदेव ने मालेगांव बम ब्लास्ट की आरोपी व भोपाल लोकसभा सीट की उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर का समर्थन करते हुए कहा कि वह एक राष्ट्रवादी महिला हैं। इतना ही नहीं रामदेव ने प्रज्ञा के कैंसर की वजह भी बताई। 2014 के बाद वह पहली बार पटना साहिब लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के नामांकन में पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने साध्वी प्रज्ञा के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की खूब तारीफ की। इससे पहले बाबा रामदेव ने पीएम मोदी की तारीफ 2014 में की थी। कैंसर होने की बताई वजह भी  प्रज्ञा ठाकुर का समर्थन करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर को सिर्फ शक के आधार पर 9 साल तक जेल...
16 से 18 उम्र के युवाओं के आपसी सहमति से सेक्स संबंधों के केस में पास्को एक्ट नहीं होना चाहिए- कोर्ट

16 से 18 उम्र के युवाओं के आपसी सहमति से सेक्स संबंधों के केस में पास्को एक्ट नहीं होना चाहिए- कोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः मद्रास हाई कोर्ट ने एक नाबालिग याचिकाकर्ता की सुनवाई करते हुए कहा है कि 16 से 18 वर्ष की उम्र के युवाओं के आपसी सहमति से बनाए गए सेक्स संबंधों को पास्को एक्ट (बच्चों को यौन अपराध से बचाने वाले कानून) के तहत नहीं लाया जाना चाहिए। वहीं कोर्ट ने इस संबंध में 'बच्चे' की परिभाषा पर पुनर्विचार किए जाने की भी बात की। कोर्ट ने कहा कि 18 साल से कम उम्र के युवाओं को 'बच्चा' मानने के बजाय 16 साल से कम उम्र के बच्चों को 'बच्चा' माना जाना चाहिए। अदालत ने कहा, 18 की बजाए 16 साल से कम वालों को माना जाए बच्चा  मद्रास हाईकोर्ट के न्यायाधीश वी पार्थीबान ने कहा कि 'जिन केसों में लड़कियां 18 साल से कम उम्र की होने पर भी (संबंध बनाने के लिए) सहमति देने योग्य होती हैं, मानसिक रूप से परिपक्व होती हैं, दुर्भाग्य से उनमें भी पास्को कानून लग जाता है। इसलिए ऐसे मामलों की सारी सच्चाई पता होने ...
बोर्ड रिजल्टः हाईस्कूल में कानपुर के गौतम रघुवंशी, इंटर में बागपत की तनु तोमर टॅापर

बोर्ड रिजल्टः हाईस्कूल में कानपुर के गौतम रघुवंशी, इंटर में बागपत की तनु तोमर टॅापर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः दोपरहर लगभग 12 बजे यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस वर्ष (2019) हाईस्कूल का 80.07 प्रतिशत रिजल्ट गया है जबकि, दूसरी ओर इंटरमीडिएट का रिजल्ट 70.06 प्रतिशत गया है। वहीं हाईस्कूल में टॉप 10 में 21 परीक्षार्थी हैं। हाईस्कूल में कानपुर के गौतम रघुवंशी ने 97.17 प्रतिशत अंक हासिल करके टॅाप किया है। इंटर का रिजल्ट कम और हाईस्कूल का ज्यादा रहा है। इंटर का रिजल्ट कम, हाईस्कूल का रहा ज्यादा   वहीं बाराबंकी के शिवम 97 प्रतिशत अंकों के साथ सेकेंड टॉपर हैं। वहीं बाराबंकी की तनुजा विश्वकर्मा 96.83 प्रतिशत अंक पाकर थर्ड टॉपर रही हैं। बताया जाता है कि हाईस्कूल का रिजल्ट इस बार 19.02 प्रतिशत ज्यादा रहा है जबकि इंटरमीडिएट का रिजल्ट 1.28 प्रतिशत कम रहा है। वहीं इंटरमीडिएट में बागपत की तनु तोमर ने टॅाप किया है। ये भी पढे़ंः सोशलमीडिया से दूरी बनाकर टापर की ...
जानिए, अपनी लोकसभा सीट सीतापुर और उसका राजनीतिक इतिहास

जानिए, अपनी लोकसभा सीट सीतापुर और उसका राजनीतिक इतिहास

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
प्रीति सिंह, पॅालिटिकल डेस्क, लखनऊः सारायण नदी के किनारे बसा सीतापुर, सीतापुर जिले का नगर पालिका बोर्ड है। ब्रिटिश राज में सीतापुर ब्रिटिश सेना की छावनी हुआ करता था। सीतापुर की पृष्ठभूमि पौराणिक और ऐतिहासिक दोनों है, और इसी वजह से सीतापुर प्रसिद्ध है। वैसे तो इसके नाम के पीछे के रहस्य का कोई पुख्ता सबूत नहीं है पर कहते हैं की इसका नाम भगवान राम की पत्नी सीता के नाम पर पड़ा था। भगवान राम और देवी सीता अपनी तीर्थ यात्रा के दौरान यहां आ कर रुके थे। इसके बाद राजा विक्रमादित्य ने इस शहर का नाम देवी सीता के नाम पर सीतापुर रख दिया। आबादी/शिक्षा की पूरी स्थिति   सीतापुर जिला 5,743 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की कुल जनसंख्या 4,483,992 है। इसमें से 2,375,264 पुरुष और 2,108,728 महिलाएं हैं। यहां प्रति 1000 पुरुषों पर 888 महिलाएं हैं। सीतापुर की औसत साक्षरता दर 61.12 ...
बांदा में किसान की बेरहमी से पिटाई के बाद गला घोंटकर हत्या, पत्नी पुलिस हिरासत में..

बांदा में किसान की बेरहमी से पिटाई के बाद गला घोंटकर हत्या, पत्नी पुलिस हिरासत में..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पत्नी के साथ खेत पर फसल काटने गए एक किसान की कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई के बाद अंगोछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद हत्यारे शव को अंगोछे के सहारे घसीटते हुए खेत पार सड़क तक ले गए और वहां बबेरू बाईपास पर फेंककर फरार हो गए। खास बात यह है कि घटना के बाद मौके पर मौजूद पत्नी ने दिन निकलने के बाद शोर मचाया और तब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतक के भाई के बयान और पूछताछ में संदिग्ध भूमिका के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया है। उससे थाने पर पूछताछ की जा रही है। वहीं घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या की यह वारदात देहात कोतवाली क्षेत्र की है। पत्नी पर हत्या कराने का आरोप, पूछताछ में जुटी पुलिस  बताते हैं कि देहात कोतवाली के गुरेह गांव के मजरा भज्जू का पुरवा निवासी अंगद...
कबूतरबाजी में फंसे पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने थामा बीजेपी का दामन, चुनाव लड़ने की चर्चा

कबूतरबाजी में फंसे पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने थामा बीजेपी का दामन, चुनाव लड़ने की चर्चा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः बीजेपी में सिंगर और फिल्म स्टार का शामिल होना जारी है। बीजेपी लगातार बॉलीवुड के लोगों को अपने खेमे में ला रही है। अब पंजाबी गायक दलेर मेहंदी बीजेपी में शामिल हो गए है। दलेर मेहंदी कबूतरबाजी के मामले में आरोपी हैं। दलेर मेहंदी दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए। इससे पहले बीजेपी ने पंजाबी गायक हंसराज हंस को दिल्ली की नॉर्थ-वेस्ट सीट से टिकट दिया था। पहले सन्नी देओल हो चुके हैं भाजपा में शामिल   मालूम हो कि कुछ दिन पहले पंजाबी सिंगर हंसराज हंस और एक्टर सनी देओल भी बीजेपी में शामिल हुए थे। बीजेपी ने हंसराज हंस को उत्तरी पश्चिमी दिल्ली और सनी देओल को पंजाब के गुरदासपुर से टिकट दिया है। अब दलेर मेंहदी भी बीजेपी में शामिल हो गए है। माना जा रहा है कि दलेर मेहंदी को भी पंजाब की किसी सीट से बीजे...
पीएम मोदी की प्रेस कांफ्रेस की खबर वायरल, बाद में कुछ मिनट की बाइट हुई यू-ट्यूब पर लाइव..

पीएम मोदी की प्रेस कांफ्रेस की खबर वायरल, बाद में कुछ मिनट की बाइट हुई यू-ट्यूब पर लाइव..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः बनारस में आज एक अलग ही माहौल था। पूरे बनारस में कल से मोदी-मोदी है। आज पीएम मोदी अपना नामांकन दाखिल करने वाराणसी पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपना नामांकन दाखिल करने के बाद कुछ मीडिया को कुछ मिनट की बाइट दी और लौट गए, लेकिन नामांकन दाखिल करने से पहले खबर फैली की पीएम मोदी प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहे हैं। इससे संबंधित प्रेस रिलीज सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें पीएम मोदी का शेड्यूल दिया गया था प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय और जगह भी बताई गई थी। पीएम ने 5 साल में नहीं की एक भी प्रेसकांफ्रेंस, इसलिए बन गई बड़ी खबर   पीएम मोदी ने अपने पांच साल के कार्यकाल में एक भी प्रेस कांफ्रेंस नहीं किया है। उन्हें आज तक जरूरत महसूस नहीं हुई पे्रस कांफ्रेंस करने की, लेकिन आज सोशल मीडिया पर कथित प्रेस रिलीज वायरल होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस की चर्चा तेज हो गई। इस खबर ने जोर तब पकड़ लिया जब यूट्...
71 पूर्व नौकरशाहों ने प्रज्ञा के बयान की अलोचना की, उम्मीदवारी रद्द करने की मांग

71 पूर्व नौकरशाहों ने प्रज्ञा के बयान की अलोचना की, उम्मीदवारी रद्द करने की मांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः मालेगांव बम ब्लास्ट आरोपी एवं भोपाल लोकसभा सीट की प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा गत दिनों शहीद हेमंत करकरे के खिलाफ दिए गये बयान की खूब आलोचना हुई थी। आईपीएस एसोसिएशन ने भी इसकी निंदा की है। अब पूर्व नौकरशाहों ने मोर्चा खोला है। रिटायर्ड  71 सिविल सेवकों के एक समूह ने खुला पत्र लिखते हुए बयान की निंदा करने के साथ-साथ बीजेपी से प्रज्ञा की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है। पूर्व नौकरशाहों ने एक खुला पत्र लिखकर अपना विरोध दर्ज कराया है। पूर्व अधिकारियों ने कहा, करकरे की यादों का भी अपमान किया   विरोध में इन लोगों ने मोदी द्वारा प्रज्ञा की उम्मीदवारी के समर्थन पर नाराजगी जताई है। गौरतलब है कि  मोदी ने प्रज्ञा की उम्मीदवारी को हमारी सभ्यता की विरासत का प्रतीक करार दिया था। पूर्व अधिकारियों ने एक खुला पत्र लिखते हुए कहा है कि प्रज्ञा ने, न केवल राजनीतिक मंच का इस्ते...
जौलान के फर्जी IB अधिकारी ने कानपुर के 6 युवकों को लगाया 72 लाख का चूना, STF ने पकड़ा

जौलान के फर्जी IB अधिकारी ने कानपुर के 6 युवकों को लगाया 72 लाख का चूना, STF ने पकड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए एक नकली आईबी अधिकारी को पकड़ा है जिसने नौकरी दिलाने के नाम पर कानपुर के छह युवाओं को 72 लाख रुपए का चूना लगाया है। अब एसटीएफ ने उसको गिरफ्तार करते हुए पूरे रैकेट का भंडाफोड़ा किया है। इस रैकेट के एक सदस्य की मौत हो चुकी है। इस मामले में दूसरे आरोपी आकाश कुमार गुप्ता के खिलाफ कानपुर के जूही थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया जाता है कि लखनऊ एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह को सूचना मिली थी कि कानपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से फर्जी वसूली का रैकेट चल रहा है। मुंबई से जुड़े थे रैकेेट के तार, एक आरोपी की कुछ महीने पहले हो चुकी मौत  रैकेट में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। तब जानकारी हुई कि जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र एवं कस्बे के मकान नंबर-13, राजेंद्रनगर के रहने वाले आक...
बुंदेलखंड की हमीरपुर सीट पर प्रियंका के आने से बदले समीकरण, राजनाथ के बाद मोदी को भी पड़ा आना, अब मुकाबला त्रिकोणीय

बुंदेलखंड की हमीरपुर सीट पर प्रियंका के आने से बदले समीकरण, राजनाथ के बाद मोदी को भी पड़ा आना, अब मुकाबला त्रिकोणीय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, हमीरपुर
मनोज सिंह शुमाली, पॉलिटिकल डेस्क। बुदेलखंड के चारों लोकसभा सीट पर चुनावी शोर चरम पर है। महोबा, झांसी, जालौन में 29 अप्रैल को मतदान होना है तो बांदा में 6 मई को। जहां तक महोबा-हमीरपुर की बात करें तो यहां चुनावी रण अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। 2014 में इस सीट पर कब्जा करने वाली बीजेपी के लिए इस बार राह आसान नहीं है। यहां कांग्रेस की स्थिति में सुधार की वजह लड़ाई त्रिकोणीय हो गई है। बुंदेलखंड की इस सीट पर बीजेपी, सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आने के बाद बुंदेलखंड की हवा बदली है। खासकर इस सीट पर कांग्रेस ज्यादा मजबूर होकर उभरी है। ऐसे में इस सीट पर सभी दलों की खास नजर है। राजनाथ, केशव मौर्य के बाद मोदी भी आए  इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां मतदान होने से पहले पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री राजनाथ सि...