समरनीति न्यूज, बांदा : अवैध खनन के खिलाफ ‘समरनीति न्यूज’ की खबरों का बड़ा असर हुआ है। अवैध खनन उजागर हुआ है। मरौली खदान खंड-6 पर बिना एमएम-11 और सीमा के बाहर अवैध खनन होता पकड़ा गया है। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देशों पर प्रशासन और खनिज विभाग के अधिकारियों ने मरौली खदान पर छापा मारा। अवैध खनन पकड़े जाने के बाद खनिज विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत की पोल भी खुल गई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आसपास की बाकी खदानों पर भी एक्शन हुआ है या नहीं। बहरहाल, इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। अवैध बालू खनन करने वालों में खलबली मची है।
खनन पर फिलहाल लगी रोक
प्रशासन की ओर से जारी प्रेसनोट के अनुसार खदान संचालन लखनऊ के तेलीबाग के सुभाषनगर के दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी की कंपनी द्वारा किया जा रहा है। मरौलीखादर में बिना एमएम-11 अवैध रूप से खनन पकड़ने के बाद अधिकारियों ने डीएम के आदेश पर 16659000 का जुर्माना लगाते हुए नोटिस जारी किया है।
ये भी पढ़ें : STF को इस इंजीनियर की सरगर्मी से तलाश, बुंदेलखंड के कई जिलों में आपरेशन, पढ़िए पूरी खबर..
साथ ही अग्रिम आदेशों तक खनन परिवहन पर रोक लगा दी गई है। उधर, डीएम की सख्ती के बाद पुलिस और खनिज विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अवैध रूप से बालू ढो रहे 28 वाहनों को पकड़ा है। इनमें 21 वाहन मटौंध, 5 वाहन कालूकुआं चौकी और 2 वाहन कृषि विश्वविद्यालय के पास पकड़े गए हैं।
संबंधित खबर पढ़ें : बांदा की जिस खदान पर शासन ने खान अफसर को किया था सस्पेंड, वहां आज भी अवैध खनन..
संबंधित खबर पढ़ें : Banda : अवैध खनन से सवालों में खनिज विभाग, राजनीतिक संरक्षण या कुछ और..
STF को इस इंजीनियर की सरगर्मी से तलाश, बुंदेलखंड के कई जिलों में आपरेशन, पढ़िए पूरी खबर..