Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

Update : बांदा में बड़ा हादसा, चार लोगों की मौत, 3 लोग गंभीर रूप से घायल

Breaking : Big accident in Banda, four people died, many injured

समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। बारात से लौट रही बोलेरो तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। बारात से लौट रहे दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसा बदौसा थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्रा के अंश बंगलन पुरवा के पास हाइवे पर हुआ है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। सूचना पर बदौसा एसओ विजय कुमार कुशवाहा मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भिजवाया। बाद में दो लोगों की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई।

Breaking : Big accident in Banda, four people died, many injured

बारात से लौट रहे थे सभी

जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर देर रात करीब 2.30 बजे बदौसा में बारात से शामिल होकर कुछ लोग बोलेरो गाड़ी से वापस लौट रहे थे। बोलेरो में 7-8 लोग सवार थे। इसी बीच गाड़ी अनियंत्रित हो गई और जाकर पेड़ से टकरा गई। बोलेरो में तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम गोधनी के चालक राजीव तिवारी (50), कैलाशी तिवारी (48), देवीशरण तिवारी (40), शंकर तिवारी (43) और मोहित द्विवेदी (26) आदि लोग सवार थे।

ये भी पढ़ें : अवैध खनन पर ‘समरनीति न्यूज’ की खबर का बड़ा असर, मरौली-6 पर डेढ़ करोड़ से ज्यादा का जुर्माना-खनन पर रोक 

बताते हैं कि दो लोगों को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को रेफर कर दिया गया है। सभी गांव के अंकित की बरात में शामिल होने बदौसा गए थे। वह जयमाल के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। थाना प्रभारी श्री कुशवाह ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में दो लोगों ने जिला अस्पताल में पहुंचकर दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें : STF को इस इंजीनियर की सरगर्मी से तलाश, बुंदेलखंड के कई जिलों में आपरेशन, पढ़िए पूरी खबर..