Tuesday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: sand mining

फिर सुर्खियों में बांदा की दुरैड़ी खदान, खनिज विभाग पर उठने लगे सवाल

फिर सुर्खियों में बांदा की दुरैड़ी खदान, खनिज विभाग पर उठने लगे सवाल

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर से सटी दुरैड़ी खदान में अवैध खनन की चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में खनिज विभाग पर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों की माने तो खदान संचालक खुलेआम नियम विरुद्ध खनन करा रहे हैं। साथ ही सीमांकन क्षेत्र से बाहर जाकर अवैध खनन हो रहा है। बीते वर्ष भी इस खदान पर छापे पड़े थे। पूर्व में दुरैड़ी, मरौली, साढ़ी खदानों पर लगा था करोड़ों का जुर्माना तत्कालीन अधिकारियों ने कार्रवाई भी की थी। इसके बावजूद अबतक खनिज विभाग कोई एक्शन नहीं ले रहा है। ऐसे में खनिज विभाग पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताते चलें कि तत्कालीन जिलाधिकारी श्रीमती जे.रीभा की सख्ती के चलते अवैध खनन पर काफी लगाम कसी थी। खनन माफियाओं के होश उड़ गए थे। ये भी पढ़ें: खबर का असर: बांदा मरौली में छापा-पकड़ा गया अवैध खनन-संजीव गुप्ता पर 2 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना दुरैड़ी, सोना खदान, कनवारा, मरौली और साढ़ी खदानों...
बांदा की दुरैड़ी खदान में अवैध खनन! दबंग पड़ रहे सिस्टम पर भारी

बांदा की दुरैड़ी खदान में अवैध खनन! दबंग पड़ रहे सिस्टम पर भारी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अवैध खनन की शिकायतें फिर आने लगी हैं। शहर से सटी दुरैड़ी खदान से अवैध खनन की बड़ी खबरें हैं। सूत्रों की माने तो कुछ ही दिन पहले यह खदान शुरु हुई है। तुरंत ही ज्यादा कमाई के चक्कर में संचालकों ने दूसरे फंडे अपनाने शुरु कर दिए हैं। अवैध खनन का अड्डा बनी दुरैड़ी खदान बाहरी मौरंग व्यवसायी के नाम पर पट्टे वाली यह खदान स्थानीय दबंगों की देखरेख में काले कारोबार का अड्डा बन गई है। बताया जाता है कि संचालकों ने मशीनों से खनन और सीमांकन क्षेत्र के बाहर पैर फैलाने शुरू कर दिए हैं। बीते वर्ष भी इस खदान पर जमकर अवैध खनन की चर्चा रही थी। तत्कालीन अधिकारियों ने छापेमारी भी की थी। ये भी पढ़ें: बांदा की सड़कें बर्बाद करते बेलगाम एमपी के ओवरलोड खनन ट्रक-RTO विभाग.. https://samarneetinews.com/overloaded-trucks-from-mp-are-once-again-entering-banda/  ...
बांदा: क्या STF करेगी MP के ओवलोडिंग सिंडीकेट के खिलाफ भी कार्रवाई?

बांदा: क्या STF करेगी MP के ओवलोडिंग सिंडीकेट के खिलाफ भी कार्रवाई?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी एसटीएफ की ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई से पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। मगर बुंदेलखंड के बांदा में अबतक कार्रवाई की सुगबुगाहट नहीं सुनाई दी है। आरटीओ विभाग के अधिकारी छुट्टियां लेकर भाग रहे हैं। वहीं ओवरलोडिंग सिंडिकेट के माफिया भूमिगत हो रहे हैं। बांदा-बुंदेलखंड में फैला MP के ओवरलोडिंग सिंडीकेट का मकड़जाल सवाल उठ रहे हैं बुंदेलखंड के बांदा समेत अन्य जिलों में फैला मध्यप्रदेश के ओवरलोडिंग सिंडीकेट के मकड़जाल पर एसटीएफ कार्रवाई कब करेगी? हालांकि माना जा रहा है कि सिंडीकेट की जल्द ही कमर तोड़ने के काम यूपी एसटीएफ कर सकती है, क्योंकि कार्रवाई अभी जारी है। नेताओं का संरक्षण, RTO व खनिज अधिकारियों की मिलीभगत सूत्रों की माने तो जल्द ही मध्य प्रदेश के ओवरलोडिंग के सिंडीकेट के गुर्गों की पहचान कर उनपर लगाम कसी जाएगी। सूत्र बताते हैं कि मध्य प्रदेश के सिं...
बांदा में अवैध खनन पर चला डीएम का डंडा, इस खदान पर 3.28 करोड़ जुर्माना

बांदा में अवैध खनन पर चला डीएम का डंडा, इस खदान पर 3.28 करोड़ जुर्माना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अवैध खनन के खिलाफ जिलाधिकारी जे.रीभा ने कार्रवाई की है। बांदा में पथरी बालू खदान के संचालक के खिलाफ प्रशासन ने करोड़ों का जुर्माना लगाया है। जांच में अवैध खनन की पुष्टि होने पर प्रशासन ने खदान संचालक पर 3.28 करोड़ का जुर्माना लगाया है। संयुक्त टीम ने की छापेमारी राजस्व व खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने खदान पर छापा मारा था। संचालक द्वारा सीमा निर्धारण क्षेत्र के बाहर खनन कराया जा रहा था। न ही संचालक ने वहां पिलर लगवा रखे थे। जिलाधिकारी जे.रीभा के निर्देश पर एसडीएम सदर और खनिज अधिकारी ने यह कार्रवाई की है। बताते चलें कि जिले की ज्यादातर खदानों पर अवैध खनन की शिकायतें मिलती रहती हैं। ये भी पढ़ें: UP: अय्याश प्रोफेसर के छात्राओं संग 59 अश्लील Video वायरल, अच्छे नंबर-नौकरी का लालच देकर कांड..  ये भी पढ़ें: अरे भाई बधाई हो! अपना सचिन पापा बन गया, पाकिस्तानी भाभी स...
बांदा : मध्यप्रदेश के अवैध खनन के बालू ट्रकों की एंट्री तेज, खनिज-RTO विभाग की भूमिका पर सवाल

बांदा : मध्यप्रदेश के अवैध खनन के बालू ट्रकों की एंट्री तेज, खनिज-RTO विभाग की भूमिका पर सवाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में मध्य प्रदेश के बालू माफियाओं की अवैध खनन के ट्रकों की एंट्री अचानक तेज हो गई है। बता दें कि मध्य प्रदेश से रोज गिरवां, मटौंध थाना क्षेत्रों से रोज सैकड़ों की संख्या में बालू लदे अवैध खनन के ट्रक बांदा के रास्ते यूपी में एंट्री करते हैं। अब अचानक इनमें तेजी आई है। इससे खनिज, आरटीओ और पुलिस विभाग की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। बताते हैं कि बांदा की खदानें बरसात में लगभग बंद हैं। ऐसे में एमपी के बालू माफिया और सक्रिय हो गए हैं। खनिज-आरटीओ विभाग पर लगते रहे हैं आरोप बताते चलें कि मध्य प्रदेश के बालू माफिया लंबे समय से यूपी सरकार को रोज करोड़ों के राजस्व का चूना लगा रहे हैं। मध्य प्रदेश बालू खनन को बिना रायल्टी या कोई टैक्स दिए यूपी में खपाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में मध्य प्रदेश से आने वाले ये भी पढ़ें : ‘बालू किंग मल्होत्रा’ : मध्यप्रदेश का वो माफिया...
यूपी के सरकारी सिस्टम पर भारी MP का यह बालू माफिया.., संरक्षण या लाचारी?

यूपी के सरकारी सिस्टम पर भारी MP का यह बालू माफिया.., संरक्षण या लाचारी?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी के पूरे सरकारी सिस्टम पर मध्य प्रदेश का एक बालू माफिया भारी पड़ रहा है। मध्य प्रदेश का यह बालू (मौरंग) माफिया रोज यूपी सरकार को करोड़ों के राजस्व का चूना लगा रहा है। मध्य प्रदेश से अवैध खनन की बालू हजारों ट्रकों से यूपी के बाजारों में खपा रहा है। बांदा के गिरवां, मटौंध और कालिंजर से रोज बड़ी संख्या में अवैध खनन के ओवरलोड ट्रक उत्तर प्रदेश में घुस रहे हैं। गैरकानूनी रूप से खनिज संपदा को एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जाने का यह बेहद गंभीर मामला है। हालांकि, बिना खनिज विभाग की मिलीभगत या राजनीतिक संरक्षण के इतना बड़ा खेल संभव नहीं है। इसलिए सवाल उठ रहा है कि आखिर किसके इशारे पर यह पूरा खेल चल रहा है। बांदा-महोबा-चित्रकूट के सीमावर्ती इलाकों से रोज घुस रहे हजारों ट्रक दरअसल, बांदा, चित्रकूट, महोबा और अन्य आसपास के जिलों से सटा मध्यप्रदेश बार्डर है। एक तरफ उत्...
बांदा में अधिसूचना के बाद MP के बालू माफिया मल्होत्रा के ट्रकों की अवैध एंट्री तेज

बांदा में अधिसूचना के बाद MP के बालू माफिया मल्होत्रा के ट्रकों की अवैध एंट्री तेज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : लोकसभा चुनाव 2024 की अधिसूचना जारी होते ही मध्य प्रदेश के बालू माफिया मल्होत्रा के अवैध खनन के ट्रकों की इंट्री तेज हो गई है। चुनावी सोर के बीच हजारों की संख्या में अवैध खनन के ओवरलोड बालू ट्रकों की आवाजाही तेज हो गई है। वहीं मध्य प्रदेश के इस बालू माफिया रुतबा बांदा के खनिज और आरटीओ विभाग के कुछ अधिकारियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। बांदा खनिज-आरटीओ विभाग की भूमिका संदिग्ध आज तक मध्य प्रदेश के बार्डर पर एमपी के ट्रकों की अवैध एंट्री की कोई खबर सुनने को नहीं मिली। इस तरह मध्य प्रदेश के ये बालू माफिया यूपी सरकार को करोड़ों के राजस्व का चूना लगा रहे हैं। बिना कोई टैक्स या एंट्री फीस चुकाए बालू माफिया के हजारों ट्रक धड़ल्ले से निकल रहे हैं। वहीं बात करने पर खनिज विभाग के अधिकारी चुप्पी साध लेते हैं। ये भी पढ़ें : ‘बालू किंग मल्होत्रा’, MP का वो माफिया जिसके आगे घ...
बांदा : अवैध खनन पर प्रहार, 16 पट्टाधारकों पर करोड़ों का जुर्माना

बांदा : अवैध खनन पर प्रहार, 16 पट्टाधारकों पर करोड़ों का जुर्माना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में खदानों पर अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। पट्टा धारक लगातार नियमों को दरकिनार कर अवैध खनन करा रहे हैं। इसका खुलासा जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा कराई गई जांच में हुआ है। प्रशासन ने अवैध खनन पकड़ते हुए 16 पट्टाधारकों पर 3 करोड़ 7 लाख 32 हजार 638 रुपए का जुर्माना ठोका है। साथ ही नोटिस जारी कर सभी से 7 दिन में जुर्माना जमा करने को कहा है। अवैध खनन के लिए सबसे बदनाम कनवारा खदान पर 91 लाख जुर्माना जानकारी के अनुसार डीएम द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध गठित टीम ने निरीक्षण में 16 बालू खदानों में अवैध खनन पकड़ा है। इसके बाद पट्टा धारकों के खिलाफ एक्शन लिया गया। इनमें कनवारा (खंड-5) पर 91 लाख 31 हजार 901, मरौली खदान (खंड-5) पर 23 लाख 84 हजार 125, बेंदाघाट (खंड-3) पर 17 लाख 66 हजार 272, बहादुरपुर स्योढ़ा पर 6 लाख 36 हजार, 793, दादौ खादर (खंड-7) पर 31 ल...
बांदा : MP के बालू सिंडीकेट के गुर्गे बंसल के इशारे पर UP में बेरोकटोक ट्रकों की अवैध एंट्री

बांदा : MP के बालू सिंडीकेट के गुर्गे बंसल के इशारे पर UP में बेरोकटोक ट्रकों की अवैध एंट्री

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एडीजी जोन की सख्ती के बावजूद बांदा के रास्ते यूपी में एमपी के बालू खनन के ट्रकों की अवैध रूप से एंट्री जारी है। मटौंध, गिरवां और कालिंजर के रास्ते यह सिलसिला चल रहा है। मीडिया में मामले के उछलने के बाद सख्ती हुई तो मध्य प्रदेश के बालू सिंडीकेट ने नया पैंतरा अपनाया है। सिंडीकेट से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बालू सिंडीकेट ने पुरानी मैनेजमेंट टीम को हटाकर मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले गुर्गे बंसल के साथ नई टीम को मैदान में उतार दिया है। खुद को तत्कालीन डीएम का बताता था रिश्तेदार सूत्र बताते हैं कि खुद को बांदा के एक पूर्व डीएम का रिश्तेदार बताकर रौब गांठने वाला बंसल पहले भी जिले में पैलानी क्षेत्र में खदान का संचालन कर चुका है। अब मध्य प्रदेश के बालू सिंडीकेट के ट्रकों की बांदा के रास्ते यूपी में एंट्री कराने का काम कर रहा है। जानकार बताते हैं कि पूरे बुंदेलख...
क्या बांदा की बालू खदानों में माफिया अतीक के गुर्गे संभाल रहे मैनेजमेंट?

क्या बांदा की बालू खदानों में माफिया अतीक के गुर्गे संभाल रहे मैनेजमेंट?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भले ही माफिया अतीक अहमद मारा जा चुका हो, लेकिन उसकी मौत से लेकर रुतबे तक बांदा का गहरा कनेक्शन रहा है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद बांदा में कई जगहों पर अतीक का कनेक्शन सामने आया था। अतीक की पत्नी को संरक्षण देने वालों में एक कथित पत्रकार जफर अहमद का नाम सामने आया था। घरों पर बुल्डोजर भी चला। यह बात अलग है कि अतीक के कई गुर्गे कार्रवाई की जद से बच निकले। अतीक को मारने वालों में भी एक युवक बांदा का था। यह भी इत्तेफाक ही है। 'मीडिया-अधिकारी' मैनेजमेंट के नाम पर खेल सूत्रों की माने तो इस समय चर्चा है कि बांदा में अतीक के गुर्गे फिर सक्रिय हो गए हैं। कई ऐसे गुर्गें है जो बालू खदानों में मीडिया मैनेजमेंट संभालने के नाम पर एक्टिव हैं। सूत्र बताते हैं कि इनमें से कुछ खुद को मीडिया कर्मी बताकर काम कर रहे हैं। ये भी पढ़ें : उमेशपालहत्याकांड : बांदा में रहने वाले जफर के...