Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: हिंदी न्यूज

बांदा में टेंपो से उतरा युवक भागकर ट्रेन के आगे कूदा, उड़े चीथड़े

बांदा में टेंपो से उतरा युवक भागकर ट्रेन के आगे कूदा, उड़े चीथड़े

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सुसाइड की एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। एक युवक रेलवे क्रासिंग पर पहुंचकर टेंपो से उतरा और फिर भागते हुए वहां से गुजर रही ट्रेन के आगे कूद गया। इससे युवक के चीथड़े उड़ गए। टुकड़ों में शव बंट गया। आसपास के लोगों ने देखा तो होश उड़े गए। लोगों की भीड़ वहां इकट्ठा हो गई। बताते हैं कि युवक मानसिक रूप से तनाव में था। इसी के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मानसिक तनाव बताई वजह जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के अरबई गांव के रहने वाले सुंदर पाल (25) पुत्र भगवती प्रसाद ने दोपहर मथना खेड़ा स्थित रेलवे क्रासिंग के पास टेंपो खड़ी कर दी।  इसके बाद भागकर वहां से गुजर रही ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इससे युवक के चीथड़े उड़ गए। ये भी पढ़ें : बांदा में एक बस के कंडक्टर को दूसरी ने कुचला, ऐसे हुआ हादसा..  व...
Kanpur : 10वीं के छात्र को दिल दे बैठी बड़े स्कूल की टीचर, बिगड़ी प्रेम-कहानी में शारीरिक संबंध और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप..

Kanpur : 10वीं के छात्र को दिल दे बैठी बड़े स्कूल की टीचर, बिगड़ी प्रेम-कहानी में शारीरिक संबंध और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के कैंट क्षेत्र के एक बड़े स्कूल की टीचर 10वीं के छात्र को दिल दे बैठी। दोनों में रात-रातभर आईलवयू से लेकर अश्लील चैटिंग भी होने लगी। अब यह लव स्टोरी बिगड़ चुकी है। छात्र के पिता ने पुलिस के पास पहुंचकर टीचर पर उनके बेटे को यौन प्रलोभन देकर प्रेम जाल में फंसाने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप लगाया है कि टीचर उनके बेटे पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रही है। साथ ही धर्म परिवर्तन भी कराना चाहती थी। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला काफी चौंकाने वाला है और चर्चा में है। छात्र के पिता ने लगाए महिला टीचर पर ये गंभीर आरोप जानकारी के अनुसार उन्नाव के रहने वाले छात्र के पिता ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। उनका आरोप है कि स्कूल शिक्षिका उनके बेटे को प्रेम जाल में फंसाकर उसपर शारीरिक संबंध बनाने ...
Bihar Train Accident : बिहार ट्रेन हादसा, 4 लोगों की मौत और करीब 100 यात्री घायल

Bihar Train Accident : बिहार ट्रेन हादसा, 4 लोगों की मौत और करीब 100 यात्री घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ (डेस्क न्यूज) : बिहार के बक्सर जिले में नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन रघुनाथपुर स्टेशन पर हादसे का शिकार हो गई। बताते हैं कि ट्रेन के छह डिब्बी पटरी से उतर गए। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में 20 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताते हैं कि ट्रेन में अचानक ब्रेक लगाने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे के बाद तुरंत ही आसपास के लोग और पुलिस टीम बचाव के लिए वहां पहुंची। घायलों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। 20 लोगों को पटना रेफर किया गया है। ये भी पढ़ें : MP-राजस्थान समेत 5 राज्यों में चुनाव का ऐलान, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे https://samarneetinews.com/friend-and-boyfriend-murderer-in-jhansi-body-of-tuition-student-pallavi-found-on-railway-track/...
बांदा में एक बस के कंडक्टर को दूसरी ने कुचला, ऐसे हुआ हादसा..

बांदा में एक बस के कंडक्टर को दूसरी ने कुचला, ऐसे हुआ हादसा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक सड़क हादसे में एक बस कंडक्टर की हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक बस का कंडक्टर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान दूसरी बस ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद बस चालक ने भागने के लिए रफ्तार बढ़ा दी। हालांकि, लोगों की मदद से पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। भाग रहा चालक गिरफ्तार चालक को गिरफ्तार करते हुए बस को कब्जे में ले लिया गया है। जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बरौली आजम गांव का राकेश (42) एक निजी बस में कंडक्टर था। ये भी पढ़ें : बांदा में कब्र से निकाला गया रोशनी का शव, सवालों में घिरा परिवार, पढ़िए चौंकाने वाली खबर.. बुधवार को बांदा से बबेरूर मुरवल स्टैंड पर बस पहुंची तो फुटकर पैसों के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान दूसरी बस ने कुचल दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी रेखा और दो बेटे व एक बेटी छोड़ गया है। कोतवाली प्रभारी पंकज सि...
UP के बांदा में हावी एमपी का बालू सिंडीकेट, सरवई में कार्यालय बनाकर गुर्गे चला रहे सिस्टम

UP के बांदा में हावी एमपी का बालू सिंडीकेट, सरवई में कार्यालय बनाकर गुर्गे चला रहे सिस्टम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में भले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सिंडीकेट की जड़े मिटा दी हों। लेकिन मध्यप्रदेश का एक बड़े बालू माफिया का सिंडीकेट यूपी के बुंदेलखंड के बांदा, हमीरपुर और आसपास के जिलों में गहरी जड़े जमाए है। इस कंपनी के कुछ गुर्गे बांदा जिले के सरकारी सिस्टम में गहरी पैठ बनाए हैं। मटौंध और गिरवां थाना क्षेत्रों से बालू की एमपी से यूपी में धड़ल्ले से सप्लाई करा रहे हैं। रात 12 बजे के बाद वाहनों का निकलना शुरू होता है। सख्ती के बाद कुछ दिन बंद, फिर शुरू हो जाता खेल बांदा प्रशासन की सख्ती के चलते कुछ दिन के लिए काम रोक दिया जाता है, फिर दोबारा वही काला धंधा शुरू हो जाता है। सूत्रों की माने तो एमपी सिंडीकेट के ये गुर्गे एमपी बार्डर के सरवई में अपना कार्यालय बनाकर पूरे सिस्टम को मैनेज कर रहे हैं। इनमें बांदा के नरैनी, गिरवां और कालिंजर के ...
लखनऊ : गेट फांदकर अखिलेश यादव JPNIC में पहुंचे, जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

लखनऊ : गेट फांदकर अखिलेश यादव JPNIC में पहुंचे, जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बुधवार को नए तेवर देखने को मिले। दरअसल, जयप्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश लखनऊ में जेपीएनआइसी पहुंचे। वहां पुलिस ने उन्हें भीतर जाने की अनुमति नहीं दी। रोकने के लिए गेट पर ताला डाल दिया। अखिलेश गेट फांदकर भीतर घुसे और प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उसी तरह वापस लौटे। सरकार पर लगाया तानाशाही का आरोप दरअसल, एक दिन पहले ही गेट पर लोहे की चादर भी लगा दी थी। ताकि कोई गेट फांदकर भीतर न जा सके। आज वहां पहुंचे सपाइयों ने धरना शुरू कर दिया। कुछ देर में अखिलेश यादव भी पहुंच गए। जय प्रकाश नारायण की जयंती पर जेपीएनआईसी (जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर) बंद होने से नाराज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गेट फांदकर भीतर पहुंचे। वह अपने रथ से वहां पहुंच थे। बताते हैं कि उनको मना करने के लिए जैसे ही ...
‘सहेली और बॉयफ्रेंड हत्यारे’, ट्यूशन गई छात्रा पल्लवी का शव रेलवे पटरी पर मिला

‘सहेली और बॉयफ्रेंड हत्यारे’, ट्यूशन गई छात्रा पल्लवी का शव रेलवे पटरी पर मिला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर : झांसी के चिरगांव में रायसैनिया मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर एक 10वीं की छात्रा का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सोमवार शाम वह घर से कोचिंग गई थी। इसके बाद न तो कोचिंग पहुंची और न वापस घर लौटी। छात्रा के पिता ने बेटी की सहेली और उसके बाॅयफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है। छात्रा के पिता ने लगाए ये गंभीर आरोप उनका कहना है कि सहेली और उसके बाॅयफ्रेंड का एक अश्लील आपत्तिजनक फोटो उनकी बेटी के पास थी, जिसके लिए उसे धमकियां मिल रही थीं। उधर, शव मिलने के बाद से छात्रा की सहेली और उसका बाॅयफ्रेंड फरार हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए छानबीन शुरू कर दी है। घर से कोचिंग की बात कहकर निकली जानकारी के अनुसार चिरगांव के नवल किशोर गुप्ता की बेटी पल्लवी उर्फ पलक (16) स्थानीय राजमाता लड़ई बिलैया इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा थी। वह पलक सोमवार को स्कूल नहीं गई थ...
झांसी में दरोगा ने गर्भवती पत्नी पर गोलियां बरसाईं-गिरफ्तार, बांदा में घर, यह है वजह..

झांसी में दरोगा ने गर्भवती पत्नी पर गोलियां बरसाईं-गिरफ्तार, बांदा में घर, यह है वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : झांसी में दरोगा ने अपनी गर्भवती पत्नी पर दनादन गोलियां बरसी दीं। दो गोलियां पत्नी को कोहनी के ऊपर लगीं। वहीं तीसरी कंधे को छूकर निकल गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। गोलियों की आवाज से दहशत सी फैल गई। पड़ोसियों की मदद से दरोगा की पत्नी को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। उधर, एसएसपी राजेश एस ने दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोपी दरोगा रिवाल्वर समेत फरार हो गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी दरोगा मूलरूप से बांदा का निवासी आरोपी दरोगा मूलरूप से बांदा का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से बांदा के रहने वाले बंगरा चौकी प्रभारी शशांक मिश्रा ने घरेलू विवाद के चलते सर्विस रिवाल्वर से बीती रात पत्नी शालिनी (28) पर गोलियां चला दीं। वर्तमान में उल्दन रोड पर झांसी में किराय पर रह रहे हैं। ये भी पढ़ें : ‘बीजेपी ...
बांदा में इलेक्ट्रानिक की दुकान में आग, लाखों का सामान राख

बांदा में इलेक्ट्रानिक की दुकान में आग, लाखों का सामान राख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शार्ट सर्किट से लगी आग में बांदा में एक इलेक्ट्रानिक दुकान का लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बताते हैं कि तबतक लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था। स्थानीय लोगों ने दमकल की गाड़ियों के देर से पहुंचने पर नाराजगी जताई है। ओरन में बांदा रोड पर हुई घटना जानकारी के अनुसार कस्बा ओरन में बांदा रोड पर हीरालाल कुशवाह की इलेक्ट्रानिक की दुकान है। बताते हैं कि सोमवार को इस दुकान में शार्ट सर्किट में आग लग गई। लोगों ने पहले बंद शटर के बावजूद आग बुझाने का प्रयास किया। ये भी पढ़ें : बांदा में मासूम भाई-बहन की डूबकर मौत से मचा कोहराम लेकिन सफलता नहीं मिली। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। दुकानदार हीरा लाल का कहना है कि उनका लाखों का नुकसान हुआ है। लेखपाल रामराज यादव ने मौके पर पहुंचकर ...
बांदा में दर्दनाक घटना, भाई-बहन की डूबकर मौत से मचा कोहराम

बांदा में दर्दनाक घटना, भाई-बहन की डूबकर मौत से मचा कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक ह्रदयविदारक घटना में मासूम भाई-बहन की डूबकर मौत हो गई। दोनों अपनी ननिहाल गए थे। वहीं तालाब में नहाते समय हादसा हुआ। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पल्हरी से बबेरू के बघेटा ननिहाल गए थे बच्चे जानकारी के अनुसार पल्हरी गांव के रहने वाले मान सिंह के बच्चे अपने माता-पिता के साथ ननिहाल बबेरू के ग्राम बघेटा गए थे। वहां दोनों बच्चे प्रिंस (8) और उसकी बहन अमृता (10) में अन्य बच्चों संग नहाने गए थे। ये भी पढ़ें : ‘बीजेपी के भूमाफिया..’, कहीं अखिलेश के निशाने पर बांदा तो नहीं.. तभी पैर फिसलने से दोनों डूब गए। परिवार के लोगों ने गांव वालों की मदद से जबतक दोनों को तालाब से निकाला। उनकी सांसें थम चुकी थी। सीओ राकेश सिंह ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उधर, घटना से परिवार में कोहराम मच गया...