Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ : गेट फांदकर अखिलेश यादव JPNIC में पहुंचे, जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Lucknow : Akhilesh Yadav reached JPNIC after jumping gate garlanded him and came out

समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बुधवार को नए तेवर देखने को मिले। दरअसल, जयप्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश लखनऊ में जेपीएनआइसी पहुंचे। वहां पुलिस ने उन्हें भीतर जाने की अनुमति नहीं दी। रोकने के लिए गेट पर ताला डाल दिया। अखिलेश गेट फांदकर भीतर घुसे और प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उसी तरह वापस लौटे।

Lucknow : Akhilesh Yadav reached JPNIC after jumping gate garlanded him and came out

सरकार पर लगाया तानाशाही का आरोप

दरअसल, एक दिन पहले ही गेट पर लोहे की चादर भी लगा दी थी। ताकि कोई गेट फांदकर भीतर न जा सके। आज वहां पहुंचे सपाइयों ने धरना शुरू कर दिया। कुछ देर में अखिलेश यादव भी पहुंच गए। जय प्रकाश नारायण की जयंती पर जेपीएनआईसी (जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर) बंद होने से नाराज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गेट फांदकर भीतर पहुंचे।

Lucknow : Akhilesh Yadav reached JPNIC after jumping gate garlanded him and came out

वह अपने रथ से वहां पहुंच थे। बताते हैं कि उनको मना करने के लिए जैसे ही पुलिस अधिकारी बस के भीतर पहुंचे, वह नाराज हुए।

ये भी पढ़ें : ‘बीजेपी के भूमाफिया..’, कहीं अखिलेश के निशाने पर बांदा तो नहीं..

इसके बाद सीधे रथ से उतरे और गेट फांदकर भीतर पहुंच गए। उनके पीछे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी गेट फांदकर अंदर पहुंचे। अंदर जाकर उन्होंने जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इसके बाद अखिलेश दोबारा गेट फांदकर ही वापस बाहर आए। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। बताते चलें कि एलडीए ने जेपीएनआइसी में माल्यार्पण कार्यक्रम की अनुमति पूर्व मुख्यमंत्री को नहीं दी थी। इसके लिए सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया था।

ये भी पढ़ें : सीएम योगी बोले, सनातन ही एकमात्र धर्म, बाकी.. 

‘सहेली और बॉयफ्रेंड हत्यारे’, ट्यूशन गई छात्रा पल्लवी का शव रेलवे पटरी पर मिला