Sunday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: समरनीतिन्यूज

बांदा में भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष अतुल मोहन गिरफ्तार, रंगदारी मांगने का आरोप

बांदा में भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष अतुल मोहन गिरफ्तार, रंगदारी मांगने का आरोप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अतुल मोहन द्विवेदी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि अतुल मोहन पर आरोप है कि एक खदान मैनेजर से रंगदारी वसूलने के लिए धमकी दी है। इस मामले में कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इनमें से अब तक तीन लोगों को जेल भेजा जा चुका है। बीते दिनों गिरवां थाना पुलिस ने अतुल मोहन समेत पांच लोगों के खिलाफ खदान मैनेजर से रंगदारी वसूलने और धमकी देने का मुकदमा लिखा था। इसमें दो अभियुक्तों, केके दीक्षित और अनित तिवारी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। दो अन्य की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। ये भी पढ़ें : UP : पत्रकार बताकर वसूली करने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार ये भी पढ़ें : अतीक अहमद बोला, मेरी वजह से मारा गया असद, बेटे के एन...
अतीक अहमद बोला, मेरी वजह से मारा गया असद, बेटे के एनकाउंटर की खबर सुनकर रोया

अतीक अहमद बोला, मेरी वजह से मारा गया असद, बेटे के एनकाउंटर की खबर सुनकर रोया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी एसटीएफ के एनकाउंटर में माफिया अतीक अहमद का बेटा असद और शूटर गुलाम मारे गए। दोनों प्रयागराज में हुए उमेशपाल हत्याकांड के आरोपी थे। झांसी से करीब 30 किलोमीटर दूर बड़ागांव और चिरगांव के पास यह एनकाउंटर हुआ। इसकी जानकारी जब माफिया अतीक को हुई। उस समय अतीक और उसके भाई अशरफ को प्रयागराज कोर्ट में पेशी पर ले जाए गए थे। गश खाकर नीचे बैठ गया, अशरफ भी हैरान बेटे के एनकाउंटर की खबर सुनकर अतीक अहमद फूट-फूटकर रोने लगा। कुछ देर बाद गश खाकर बैठ गया। उमेश पाल हत्याकांड का दूसरा साजिशकर्ता अतीक का भाई अशरफ भी एनकाउंटर की खबर सुनकर हैरान रह गया। कोर्ट से बाहर ले जाते समय अतीक अहमद ने कहा कि असद उसकी वजह से मारा गया। उसने कहा कि मेरी वजह से सब हुआ। लोगों ने अतीक को दीं गालियां और बोतल भी फेंकी प्रयागराज कोर्ट में आज अतीक और उसके भाई अशरफ को पेशी पर लाया गया था। दोनों पेशी पर...
पढ़िए डिटेल : STF के एनकाउंटर में अतीक का बेटा असद व शूटर गुलाम ऐसे हुए ढेर..

पढ़िए डिटेल : STF के एनकाउंटर में अतीक का बेटा असद व शूटर गुलाम ऐसे हुए ढेर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : आज यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम को मार गिराया। यह एनकाउंटर झांसी से करीब 30 किलोमीटर दूर बड़ागांव और चिरगांव के पास हुआ। बताते हैं कि असद और मोहम्मद गुलाम पारीछा बांध के पास छिपे हुए थे। झांसी में अतीक के पुराने करीबी ने दे रखी थी शरण यूपी एसटीएफ और पुलिस टीम ने दोनों को घेर लिया। पुलिस टीम ने सरेंडर करने को कहा, तो दोनों बदमाशों ने गोलियां चलाना शुरू कर दिया। जवाबी गोलीबारी में दोनों ही ढेर हो गए। दोनों के पास से मिले अत्याधुनिक विदेशी हथियार एनकाउंटर की यह कार्रवाई डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल के नेतृत्व में हुई। पुलिस का कहना है कि असद और गुलाम के पास से अत्याधुनिक विदेशी हथियार मिले हैं। इनमें ब्रिटिश बुलडाग रिवाल्वर, वाल्थर पी 88 जैसे हथियारे शामिल हैं। पुलिस ने दो मददगारों को हिरासत में लेकर की ...
Big Breaking : मुठभेड़ में ढेर हुआ अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम

Big Breaking : मुठभेड़ में ढेर हुआ अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उमेश पाल हत्याकांड में वांछित माफिया अतीक अहमद का बेटा असद और शूटर गुलाम आज एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में ढेर हो गए। दोनों को एसटीएफ ने झांसी में एक मुठभेड़ में मार गिराया। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम घोषित था। दोनों हत्याकांड के बाद से फरार थे। एसटीएफ और पुलिस की टीमें दोनों को लंबे समय से तलाश रही थी। इसकी जानकारी एसटीएफ एडीजी अमिताभ यश ने दी। उन्होंने कहा है कि दोनों के पास से विदेशी हथियार बरामद हुए हैं। ये भी पढ़ें : अतीक अहमद : बांदा से गुजरा चित्रकूट में रुका माफिया, सीतापुर में अशरफ..  ...
DM दुर्गा शक्ति नागपाल ने UPPSC 2022 की मेधावी आकांक्षा, वेद प्रकाश और प्रफुल्ल को किया सम्मानित

DM दुर्गा शक्ति नागपाल ने UPPSC 2022 की मेधावी आकांक्षा, वेद प्रकाश और प्रफुल्ल को किया सम्मानित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बांदा की होनहार बेटी को आकांक्षा बाजपेई को आज सम्मानित किया। साथ ही यूपीपीएससी की परीक्षा पास करने वाले अन्य मेधावियों को भी बधाइयां दीं। इनमें वेद प्रकाश सिंह, प्रफुल्ल मिश्रा शामिल रहे। जिलाधिकारी श्रीमति नागपाल ने सभी को उनकी सफलता के लिए शाबाशी भी दी। डीएम ने सभी से कहा कि इसी तरह मेहनत और लगन से काम करते हुए आगे बढ़ते रहें। डीएम ने सभी को दी बधाई जिलाधिकारी ने आज इन सभी को बधाई दी। जिलाधिकारी ने कहा कि अपने कार्यक्षेत्र में निरन्तर ऐसे ही लगन से सफलताओं को अर्जित करते हुए आगे बढते रहें। ये भी पढ़ें : अतीक अहमद : बांदा से गुजरा चित्रकूट में रुका माफिया, सीतापुर में अशरफ.. आपको बता दें कि बांदा के बदौसा के रहने वाले राजकुमार बाजपेई की बेटी आकांक्षा ने यूपीपीएससी 2022 की परीक्षा पास की है। अब वह पीसीएस अधिकारी बन गई हैं...
Banda : संजय मौर्या का था रेलवे पटरी पर मिला शव, बहन ने पहचाना..

Banda : संजय मौर्या का था रेलवे पटरी पर मिला शव, बहन ने पहचाना..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में रेलवे पटरी पर मिला शव जिले के अतर्रा कस्बे के संजय (21) पुत्र राकेश मौर्या का था। वह अतर्रा के सुदामापुरी के रहने वाले थे। मृतक की बहन प्रीति ने आज शव की पहचान की। बुधवार को शव की पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया। दिल्ली से घर लौट रहा था युवक बताते चलें कि मंगलवार को एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। मोबाइल नंबर और आधार कार्ड के जरिए घरवालों को सूचना दी गई थी। इसके बाद परिवार के लोग वहां पहुंचे। ये भी पढ़ें : बांदा में कपड़ा व्यापारी के बेटे ने सुसाइड की, वजह तलाश रही पुलिस   मृतक की बहन प्रीती ने शव को पहचान लिया। प्रीति ने बताया कि शव उनके भाई संजय का है। संजय माता-पिता के साथ दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करते थे। वह अपने घर लौट रहे थे। आशंका है कि ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गई है। मृतक के पास झांसी से बां...
UP : मुठभेड़ में ढाई लाख का इनामी बदमाश ढेर, पांच पुलिसकर्मी घायल

UP : मुठभेड़ में ढाई लाख का इनामी बदमाश ढेर, पांच पुलिसकर्मी घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बिजनौर, बुंदेलखंड, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में बीती रात एक ढाई लाख का खतरनाक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। पांच पुलिस कर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए हैं। मुठभेड़ बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार राना नंगला गांव का रहने वाला ढाई लाख का शातिर बदमाश आदित्य राणा मंगलवार रात स्योहारा के जंगल में मौजूद था। पुलिस ने सूचना पर उसे घेर लिया। अस्पताल ले जाए गए सभी घायल एसपी समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। बताते हैं कि पुलिस और बदमाश के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस की जवाबी गोली लगने से बदमाश आदित्य घायल हो गया। साथ ही 5 पुलिस कर्मी भी उसकी गोली से घायल हुए। सभी को अस्पताल ले जाया गया। बदमाश ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार आदित्य 23 अगस्त 2022 को बिजनौर पेशी से लखनऊ जेल जाते समय शाहजहांपुर में पुलिस कस्टडी से बाग निकला था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। ...
UPPSC 2022 : बांदा की होनहार बेटी आकांक्षा चयन के बाद घर लौंटी, दिया यह संदेश..

UPPSC 2022 : बांदा की होनहार बेटी आकांक्षा चयन के बाद घर लौंटी, दिया यह संदेश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आपकी सोच ही आपको आगे बढ़ा सकती है। आत्मविश्वास है जो आपको सफलता दिला सकता है। संघर्ष शुरू से था, लेकिन पिता के आशीर्वाद और उनके सहयोग से ही आज इस मुकाम तक पहुंची हूं। ये बातें बांदा की होनहार बेटी आकांक्षा बाजपेई ने कहीं। हाल ही में उनका चयन यूपीपीएससी में हुआ है। आकांक्षा चयन के बाद पहली बार अपने घर पहुंचीं। उनका परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों ने भी स्वागत किया। परिवार व आसपास के लोगों में खुशियां बांदा के बदौसा कस्बे की रहने वालीं आकांक्षा स्वंत्रता संग्राम सेनानी की पौत्री और अधिवक्ता राजकुमार बाजपेई की बेटी हैं। हाल में उन्होंने यूपीपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनका चयन जिला श्रम व रोजगार अधिकारी पद पर हुआ है। बेटी के चयन पर माता-पिता ने बेटी को गले लगाकर आशीर्वाद दिया। क्षेत्र के लोगों में रमा शंकर सैनी, कन्हैया श्रीवास्तव, धर्मेंद्र गर्ग, राम प्रका...
यूपी निकाय चुनाव : बसपा ने चला बड़ा दांव, सहारनपुर में खदीजा मसूद को बनाया प्रत्याशी

यूपी निकाय चुनाव : बसपा ने चला बड़ा दांव, सहारनपुर में खदीजा मसूद को बनाया प्रत्याशी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : पश्चिमी यूपी में बहुजन समाज पार्टी ने बड़ा दांव चला है। सहारनपुर मेयर सीट से इमरान मसूद की भाभी खदीजा मसूद को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। दरअसल, खदीजा मसूद क्षेत्र के पूर्व विधायक इमरान मसूद की समधन भी लगती हैं। आज इसकी घोषणा बसपा नेता पूर्व विधायक इमरान मसूद के घर हुई पत्रकारवार्ता में पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने दी। पूर्व मंत्री रशीद मसूद की पुत्रवधू हैं खदीजा सहारनपुर से मेयर पद सीट पर खदीजा मसूद बसपा प्रत्याशी होंगी। खदीजा पूर्व मंत्री रशीद मसूद की पुत्रवधू हैं। साथ ही शाजान मसूद की पत्नी हैं। इमरान मसूद की समधन भी हैं। शमसुद्दीन राइन का कहना है कि प्रत्याशियों की घोषणा की शुरूआत सहारनपुर से की है। कहा कि बसपा पूरी मजबूती के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी और जीतेगी भी। ये भी पढ़ें : यूपी निकाय : आपके जिले में कब ह...
महिला होमगार्ड का फांसी पर लटकता मिला शव, पति व बेटे ने की थी पिटाई

महिला होमगार्ड का फांसी पर लटकता मिला शव, पति व बेटे ने की थी पिटाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में रुपए के लिए पति और बेटा दरिंदगी पर उतर आए। पति ने बेटे के साथ मिलकर महिला होमगार्ड की बेरहमी से पिटाई की। महिला होमगार्ड को कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामले को 151 में कार्रवाई कर निपटा दिया। थाने से लौटकर पति ने फिर पत्नी से विवाद किया। आज महिला होमगार्ड का शव फांसी पर लटकता मिला। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया घटना आत्महत्या की लग रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है। तिंदवारी में घर, शहर कोतवाली में थी ड्यूटी जानकारी के अनुसार बांदा के तिंदवारी क्षेत्र के बहिंगा गांव के मजरा सहिंगा की रहने वाली जमुना देवी (55) पत्नी जगजीत विश्वकर्मा होमगार्ड थीं। इन दिनों उनकी ड्यूटी बांदा शहर कोतवाली में चल रही थी। आज मंगलवार सुबह उनका शव घर में फांसी पर लटकता मिला। ये भी पढ़ें : माफिया अतीक अहमद को गुजरात से लेकर निकली प्रयागराज प...