Tuesday, May 7सही समय पर सच्ची खबर...

महिला होमगार्ड का फांसी पर लटकता मिला शव, पति व बेटे ने की थी पिटाई

Dead body of female home guard found hanging in Banda, husband and son had beaten her

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में रुपए के लिए पति और बेटा दरिंदगी पर उतर आए। पति ने बेटे के साथ मिलकर महिला होमगार्ड की बेरहमी से पिटाई की। महिला होमगार्ड को कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामले को 151 में कार्रवाई कर निपटा दिया। थाने से लौटकर पति ने फिर पत्नी से विवाद किया। आज महिला होमगार्ड का शव फांसी पर लटकता मिला। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया घटना आत्महत्या की लग रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।

तिंदवारी में घर, शहर कोतवाली में थी ड्यूटी

जानकारी के अनुसार बांदा के तिंदवारी क्षेत्र के बहिंगा गांव के मजरा सहिंगा की रहने वाली जमुना देवी (55) पत्नी जगजीत विश्वकर्मा होमगार्ड थीं। इन दिनों उनकी ड्यूटी बांदा शहर कोतवाली में चल रही थी। आज मंगलवार सुबह उनका शव घर में फांसी पर लटकता मिला।

ये भी पढ़ें : माफिया अतीक अहमद को गुजरात से लेकर निकली प्रयागराज पुलिस

पुलिस ने छानबीन की बाद शव को पोस्मटमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह का कहना है कि मृतका जमुना देवी के तीन बेटे शिवजीत, अमरजीत और सत्यजीत हैं।

पुलिस को दी थी पति के खिलाफ तहरीर

दो दिन पहले एक बेटे मां से 50 हजार रुपए मांगे थे। न देने पर पति और बेटे ने उसकी पीटा था। पीड़ित महिला होमगार्ड ने पुलिस को घटना की तहरीर दी थी। पुलिस ने उसके पति के खिलाफ 151 की कार्रवाई की थी। सोमवार को थाने से छूटकर वापस लौटे पति ने दोबारा पत्नी से विवाद किया। आज उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकता मिला। पुलिस का कहना है प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा के जसपुरा में शव मिलने से सनसनी, SP मौके पर..

Banda : सेंट मैरी स्कूल में ‘प्रथम पद पाठशाला की ओर’ विषय पर कार्यशाला