Tuesday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी निकाय चुनाव : बसपा ने चला बड़ा दांव, सहारनपुर में खदीजा मसूद को बनाया प्रत्याशी

Nikay Chunav 2023 : BSP made a big bet, nominated Khadija Masood in Saharanpur

समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : पश्चिमी यूपी में बहुजन समाज पार्टी ने बड़ा दांव चला है। सहारनपुर मेयर सीट से इमरान मसूद की भाभी खदीजा मसूद को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। दरअसल, खदीजा मसूद क्षेत्र के पूर्व विधायक इमरान मसूद की समधन भी लगती हैं। आज इसकी घोषणा बसपा नेता पूर्व विधायक इमरान मसूद के घर हुई पत्रकारवार्ता में पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने दी।

पूर्व मंत्री रशीद मसूद की पुत्रवधू हैं खदीजा

सहारनपुर से मेयर पद सीट पर खदीजा मसूद बसपा प्रत्याशी होंगी। खदीजा पूर्व मंत्री रशीद मसूद की पुत्रवधू हैं। साथ ही शाजान मसूद की पत्नी हैं। इमरान मसूद की समधन भी हैं। शमसुद्दीन राइन का कहना है कि प्रत्याशियों की घोषणा की शुरूआत सहारनपुर से की है। कहा कि बसपा पूरी मजबूती के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी और जीतेगी भी।

ये भी पढ़ें : यूपी निकाय : आपके जिले में कब होगा मतदान, यहां पढ़िए पूरी लिस्ट..

ये भी पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव : 40 लाख तक मेयर, 12 लाख तक नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी कर सकेंगे खर्च, बाकी..