Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

UP : मुठभेड़ में ढाई लाख का इनामी बदमाश ढेर, पांच पुलिसकर्मी घायल

Crook with prize of 2.5 lakh killed in encounter in Bijnor, five policemen also injured

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में बीती रात एक ढाई लाख का खतरनाक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। पांच पुलिस कर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए हैं। मुठभेड़ बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार राना नंगला गांव का रहने वाला ढाई लाख का शातिर बदमाश आदित्य राणा मंगलवार रात स्योहारा के जंगल में मौजूद था। पुलिस ने सूचना पर उसे घेर लिया।

अस्पताल ले जाए गए सभी घायल

एसपी समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। बताते हैं कि पुलिस और बदमाश के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस की जवाबी गोली लगने से बदमाश आदित्य घायल हो गया। साथ ही 5 पुलिस कर्मी भी उसकी गोली से घायल हुए। सभी को अस्पताल ले जाया गया। बदमाश ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार आदित्य 23 अगस्त 2022 को बिजनौर पेशी से लखनऊ जेल जाते समय शाहजहांपुर में पुलिस कस्टडी से बाग निकला था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

ये भी पढ़ें : यूपी निकाय : आपके जिले में कब होगा मतदान, यहां पढ़िए पूरी लिस्ट..  

ये भी पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव : बसपा ने चला बड़ा दांव, सहारनपुर में खदीजा मसूद को बनाया प्रत्याशी