Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ब्रेकिंग न्यूज

Breaking : बांदा में छत से नीचे गिरा युवक, पेट में एंगल घुसने से मौत

Breaking : बांदा में छत से नीचे गिरा युवक, पेट में एंगल घुसने से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : छत से गिरे युवक के पेट में लोहे के एंगल घुस गया इससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के राधव थोक मोहल्ले के रहने वाले देवानंद (27) मंगलवार सुबह करीब 10 बजे छत पर धूप में बैठे थे। छत पर धूप सेक रहा था युवक बताते हैं कि अचानक वह खड़े हुए और चक्कर आने से नीचे खाली प्लाट में जा गिरे। वह जमीन में लगा लोहे के एंगल उनके पेट में घुस गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों के साथ परिवार के लोग पहुंचे। परिजनों और पड़ोसियों ने ये भी पढ़ें : बजट2024 : बुंदेलखंड के लिए बीडा का गठन, मंत्री रामकेश बोले-नोएडा जैसी औद्योगिक टाॅउनशिप और.. पेट से एंगल निकाला और अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई अक्षण ...
UPBudget2024 : यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट, बिंदुवार पढ़ें-क्या मिला..

UPBudget2024 : यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट, बिंदुवार पढ़ें-क्या मिला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : UP Budget 2024 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने आज सोमवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया है। विधानसभा में पेश हुआ बजट यूपी के इतिहास का अबतक का सबसे बड़ा बजट है। यह बजट कुल 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपए का है। बताते चलें कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले का यह बजट काफी खास माना जा रहा है। इस बजट में धार्मिक पर्यटन, कृषि विकास और इंफ्रास्ट्रकचर पर ज्यादा फोकस किया गया है। साथ ही प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या के विकास का खास ध्यान रखा गया है। इसके अलावा विकास योजनाओं को खास प्राथमिकता दी गई है। बुंदेलखंड के लिए भी बजट में कई योजनाएं प्रस्तावित हैं। बजट पर राजनीतिक दलों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। बजट 2024 को बिंदुवार इस तरह से समझें 24,863.57 करोड़ की नई विकास योजनाएं शामिल होंगी। 2600 करोड़ महाकुंभ ...
बांदा पुलिस ने लाखों के चोरी गए 125 मोबाइल किए बरामद

बांदा पुलिस ने लाखों के चोरी गए 125 मोबाइल किए बरामद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर क्राइम पुलिस टीम और एसओजी की संयुक्त टीम ने 25 लाख रुपए कीमत के मोबाइल बरामद किए हैं। चोरी के ये 125 मोबाइल अलग-अलग जगहों से बरामद हुए हैं। आज इसकी जानकारी बांदा पुलिस लाइन सभागार में एसपी अंकुर अग्रवाल ने प्रेसवार्ता में दी। असली मालिकों को लौटाए जा रहे फोन एसपी ने बताया कि बरामद हुए कुल मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख है। बरामद मल्टीमीडिया मोबाइल फोन को अब उनके मालिकों को लौटाया जा रहा है। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार का ईनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में विजय कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम, राधाकृष्ण तिवारी प्रभारी सर्विलांस सेल, ललित नारायण मिश्रा, रजनीश कुमार वर्मा, विश्ववीर सिंह, अश्वनी प्रताप सिंह, आशीष शर्मा आदि शामिल रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में नाबालिग छात्रा से रेप, मोबाइल के बहाने घर...
बजट2024 : बुंदेलखंड के लिए बीडा का गठन, मंत्री रामकेश बोले-नोएडा जैसी औद्योगिक टाॅउनशिप और..

बजट2024 : बुंदेलखंड के लिए बीडा का गठन, मंत्री रामकेश बोले-नोएडा जैसी औद्योगिक टाॅउनशिप और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश कर दिया है। 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपए का यह बजट यूपी के इतिहास का यह अबतक का सबसे बड़ा बजट है। बजट में बुंदेलखंड के लिए भी काफी कुछ है। बजट में व्यवस्था की गई है कि जल्द ही बुंदेलखंड में नए औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी बीडा का गठन किया जाएगा। बजट में बुंदेलखंड विकास के लिए 425 करोड़ की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कई और बड़ी योजनाएं भी बुंदेलखंड की झोली में आई हैं। बुंदेलखंड में औद्योगिक, वाणिज्यिक-आवासीय टाउनशिप.. सरकारी योजना के तहत नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अनुरूप बुंदेलखंड में भी औद्योगिक, वाणिज्यिक और आवासीय टाउनशिप विकसित की जाएगी। सबकुछ बड़े ही योजनाबद्ध ढंग से किया जाएगा। इससे बुंदेलखंड क्षेत्र को विकास के पर लगेंगे। चित्रकूट में एयरपोर्ट के लिए बजट में करोड़ों का प्रस्ताव...
बांदा में नाबालिग छात्रा से रेप, मोबाइल के बहाने घर ले जाकर घटना-आरोपी गिरफ्तार

बांदा में नाबालिग छात्रा से रेप, मोबाइल के बहाने घर ले जाकर घटना-आरोपी गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक दरिंदे ने मोबाइल दिखाने के बहाने बच्ची से रेप किया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट लिखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 10 साल की बच्ची कक्षा 5 की छात्रा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा बच्ची का पिता बाहर रहकर मजदूरी करता है। बताते हैं कि बीते दिनों उनकी बेटी घर के पास खेल रही थी। तभी पड़ोसी युवक मोबाइल दिखाने के बहाने उसे अपने घर ले गया। इसके बाद डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। ये भी पढ़ें : बांदा में बेटे की शादी से पहले कुएं में कूदा पिता, परिजनों ने बताई यह वजह..  दरिंदे के चंगुल से छूटी बच्ची ने घर पहुंचकर आपबीती परिजन...
कानपुर में बड़ा हादसा, कार सवार 6 की मौत और दो की हालत गंभीर

कानपुर में बड़ा हादसा, कार सवार 6 की मौत और दो की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर देहात में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। मरने वालों में एक बीएसएफ जवान भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सिकंदरा क्षेत्र में संदलपुर मार्ग पर हुआ हादसा जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 2 बजे सिकंदरा क्षेत्र के संदलपुर मार्ग पर जगन्नाथपुर के पास एक डिजायर कार अनियंत्रित होकर नाले में जा पलटी। कार में कुल 8 लोग सवार थे। कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो बच्चों को सकुशल बचा लिया गया। मरने वाले सभी लोग औरैया से तिलक समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। ये भी पढ़ें : Puppy को फेंकने वाले बच्चे पर FIR, नोएडा की है घटना   घटना की जानकारी मिलते ही एसपी और ए...
बेटे की शादी से पहले कुएं में कूदा पिता, परिजनों ने बताई यह वजह..

बेटे की शादी से पहले कुएं में कूदा पिता, परिजनों ने बताई यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक व्यक्ति ने बेटे की शादी के लगभग 10 दिन पहले कुएं में कूदकर सुसाइड कर ली। बताते हैं कि मृतक पर दहेज हत्या का मामला चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं परिवार के लोगों ने घटना की वजह अलग ही बताई है। मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी। 13 फरवरी को आनी थी बेटे की बारात जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के जरोहरा गांव के राम बिहारी (55) शुक्रवार को खेत पर मौजूद थे। फिर वहां से अपने बेटे से घर जाने की बात कहकर निकल गए। लेकिन वे घर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की। बताते हैं कि बीती शाम उनके छोटे बेटे विष्णु को खेत पर बने कुएं के किनारे पिता के जूते और लाठी रखी मिली। https://samarneetinews.com/bull-attacked-and-k...
यूपी एटीएस को बड़ी सफलता, ISI जासूस गिरफ्तार

यूपी एटीएस को बड़ी सफलता, ISI जासूस गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश एटीएस टीम को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी कर रहे एक भारतीय को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार विदेश मंत्रालय में एमटीएस (मल्टी-टास्किंग, स्टाफ) के पद पर कार्यरत सत्येंद्र सिवाल को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है। उसपर आईएसआई के लिए जासूसी करने का आरोप है। रूस में तैनात है हापुड़ का सत्येंद्र सिवाल बताते हैं कि सत्येंद्र नाम का यह एजेंट इस समय मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास में तैनात था। वह मूलरूप से यूपी के हापुड़ जिले का रहने वाला है। गोपनीय विभाग की सूचना पर एटीएस ने सत्येंद्र सिवाल पुत्र जयवीर सिंह निवासी ग्राम शहमहीउद्दीनपुर थाना हापुड़ देहात (हापुड़) को गिरफ्तार कर लिया है। वह देश विरोध गतिविधियों में संलिप्त मिला है। बताते हैं कि उसने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है। ये भी पढ़ें ...
यूपी में एनकाउंटर-बदमाश ढेर, चौकी इंचार्ज को मारी थी गोली

यूपी में एनकाउंटर-बदमाश ढेर, चौकी इंचार्ज को मारी थी गोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज , लखनऊ : शनिवार देर शाम यूपी के मेरठ में पुलिस ने एनकाउंटर में एक और बदमाश का काम तमाम कर दिया। मेरठ के कंकरखेड़ा में 11 दिन पहले चौकी इंचार्ज मुन्नेश सिंह कसाना को गोली मारने वाला बदमाश एनकाउंटर में मारा गया। मारे गए बदमाश की पहचान विनय वर्मा के रूप में हुई है। बताते हैं कि पुलिस और बदमाशों के बीच करीब 1 घंटे तक गोलियां चलीं। इस मुठभेड़ में एक सिपाही सुमित चपराणा भी घायल हो गए हैं। पुलिस अन्य बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है। संबंधित खबर भी पढ़ें : यूपी में बदमाशों ने दरोगा को गोली मारी, कार चोरी करके भागते समय की वारदात.. https://samarneetinews.com/poonam-pandey-is-alive-she-herself-had-spread-false-news-of-her-death/...
Banda : ऊंट को देखकर हिंसक हुआ सांड़, हमलाकर ली जान..

Banda : ऊंट को देखकर हिंसक हुआ सांड़, हमलाकर ली जान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में ऊंट को देखकर एक सांड़ बेकाबू होकर हिंसक हो गया। उसने हमलाकर ऊंट की जान ले ली। किसानों ने बताया कि ऊंट को देखकर सांड़ इतना आक्रमक हो गया कि उसे संभालना मुश्किल हो गया। एक व्यक्ति ने किसी तरह ऊंट को बचाने का प्रयास किया। उसका भी हाथ टूट गया। सांड़ ने अपने सींग को ऊंट की गर्दन के पास गहरे घाव कर उसकी जान ले ली। पिपराहरी गांव में हुई घटना घटना शनिवार को बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के पिपराहरी गांव में हुई। बताते हैं कि कुछ किसान ऊंट पर बैठकर अपने फसलों की अन्ना जानवरों से सुरक्षा करते हैं। किसान संजय सिंह ने बताया कि खेतों की रखवाली के लिए किसान अमलोर गांव से किराए पर ऊंट लाए थे। https://samarneetinews.com/poonam-pandey-is-alive-she-herself-had-spread-false-news-of-her-death/ उसी के ऊपर बैठकर सर्च लाइट के माध्यम से किसान अपनी फसलों की अन्ना जानवरों...