Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

Update : बांदा में दर्दनाक हादसा, मासूम की मौत, मां और मामा गंभीर

Update : बांदा में दर्दनाक हादसा, मासूम की मौत, मां और मामा गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज सोमवार को बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने एक मासूम की जान ले ली। वहीं बच्चे की मां और मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब बाइक को एक वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन चालक मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, परिवार के लोगों में कोहराम मचा है। बच्चे की मौत ने सभी परिजनों को दुखी कर दिया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीछे से वाहन ने मारी टक्कर बताया जाता है कि जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी धनंजय सिंह उर्फ दीपक (30) सोमवार दोपहर बाद अपनी बहन गुड़िया (26) और डेढ़ साल के भांजे धीरज को बाइक से उनके घर छोड़ने चंदवारा जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पैलानी के कानाखेड़ा गांव के पास पीछे से आ रहे वाहन ने उनको तेज टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों उछलकर दूर जा गिरे। हादसे के बाद चाल...
Update : बांदा के लिए रेल की खास खबर, अब 4 दिन चलेगी अंबेडकर नगर एक्सप्रेस

Update : बांदा के लिए रेल की खास खबर, अब 4 दिन चलेगी अंबेडकर नगर एक्सप्रेस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड के बांदा जिले से होकर प्रयागराज और खजुराहों से लेकर उज्जैन तक जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने इस रूट पर चलने वाली प्रयागराज-अंबेडकर नगर एक्सप्रेस को अब चार दिन कर दिया है। यानी ट्रेन के दो फेरे और बढ़ा दिए गए हैं। अब सप्ताह में ट्रेन चार संचालन चार दिन होगा। यात्री अपनी सुविधा अनुसार अलग-अलग इन चार दिन ट्रेन से सफर कर सकते हैं। बताते चलें कि कोरोना संकट के बीच लाकडाउन में बंद हुए ट्रेनों का संचालन अब धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। ऐसे में अंबेडकर नगर एक्सप्रेस ट्रेन के चार दिन चलने से यात्रियों को बड़ा फायदा होगा। इतना ही नहीं तीर्थ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा होगी। बांदा से फिलहाल चल रहीं 8 ट्रेनें फिलहाल, बांदा से कुल 8 ट्रेनें संचालित हो रही हैं। 04116 प्रयागराज से अंबेडकर नगर एक्स. अभी सप्ताह में रविवार, मंगलवार और शुक्...
बांदा में धूमधाम से निकली  श्रीमद्भागवत कथा की शोभा यात्रा

बांदा में धूमधाम से निकली श्रीमद्भागवत कथा की शोभा यात्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में आज सोमवार को श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ की शोभा यात्रा बहुत ही धूमधाम के साथ प्रमुख मार्गों से गुजरी। बताते हैं कि 15 फरवरी से 23 फरवरी तक भागवत कथा का वाचन आचार्य तुलसीदास द्वारा चौधरी धाम बलखंडीनाका में होगा। कथा के परीक्षित लल्ला प्रसाद गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी राजश्री गुप्ता हैं। शोभायात्रा में भारी संख्या में महिलाएं कलश लेकर व नगर के गणमान्य लोग उत्साह से भक्ति संगीत में थिरकते चल रहे थे। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। इस मौके पर गोपाल चंद्र अवस्थी, पूर्व चेयरमैन राजकुमार गुप्त राज, योग गुरु प्रकाश साहू, अरुण दाल वाले, अमित सेठ भोलू आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में महावीर जयंती के मौके पर निकली भव्य शोभा यात्रा...
बांदा : CM योगी ने अभ्युदय योजना का वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया शुभारंभ

बांदा : CM योगी ने अभ्युदय योजना का वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बांदा में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि इस योजना से प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के जीवन का सर्वांगीण विकास होगा। अभ्युदय योजना एक अभिनव योजना है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे सिविल सेवा परीक्षा, पीसीएस, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस आदि के लिए गरीब विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग उपलब्ध हो सकेगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अभी यह योजना मंडल स्तर पर शुरू की जा रही है, बाद में इसे जिलास्तर पर शुरू किया जाएगा। बांदा के बजरंग इंटर कालेज में लगेंगी क्लासेस दरअसल, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए आज पूरी व्यवस्था बजरंग इंटर कालेज में की गई थी। इस मौके पर आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल दिनेश कुमार सिंह और जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर आयुक्त ने कह...
बांदा के कमासिन में दबंगों का किसान पर हमला, मरणासन्न कर भागे

बांदा के कमासिन में दबंगों का किसान पर हमला, मरणासन्न कर भागे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम धौसड़ में खेत में सिंचाई कर रहे किसान पर दबंगों ने हमला कर दिया। दबंगों ने किसान पर कुल्हाड़ी और लाठियों से जानलेवा हमला किया। बाद में मरणासन्न करके भाग निकले। जानकारी होने पर घायल किसान को उनके परिवार के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत में उनको बांदा रेफर कर दिया गया। पुरानी दुश्मनी में दिया घटना को अंजाम बताया जाता है कि धौसड़ गांव के रहने वाले कुंजीलाल निषाद (45) खेत सींच रहे थे। इसी दौरान अछरील गांव के रहने वाले विनोद उर्फ प्रधान मिश्रा अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। सभी ने कुंजीलाल पर हमला बोल दिया। हमले में किसान के शरीर व सिर पर गंभीर चोटें आईं। बाद में हमलावर उन्हें मरा समझकर छोड़ गए। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर परिवार के लोग वहां पहुंचे। परिजनों ने घायल हाल में उनको लेकर जाकर स्वास्थ्य में भर्ती क...
बांदा कुलपति बोले, मशरूम से 4 गुना फायदा

बांदा कुलपति बोले, मशरूम से 4 गुना फायदा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति बोले, मशरूम उत्पादन से चार गुना फायदा दे सकता है। उन्होंने कहा कि मशरूम व्यवसाय विभिन्न समस्याओं जैसे प्राकृतिक विषमताएं, बेरोजगारी और पलायन को दूर कर सकता है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं-बच्चों में कुपोषण को भी दूर करने में सहायक होगा। कहा कि मशरूम की खेती से एक साथ कई फायदे हैं। साथ ही कई गुना फायदा कमाया जा सकता है। यह युवाओं के लिए बड़ा रोजगार साबित होगा। 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन दरअसल, कृषि विश्वविद्यालय में मशरूम अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कुलपति डा. यूएस गौतम के निर्देशन में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 3 फरवरी से शुरू किया गया था जो कि 12 फरवरी को पूरा हो गया। इसके बाद कुलपति ने प्रशिक्षित युवाओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कहा कि अगर को...
बांदा के घुरौंडा में छठवें दिन कृष्ण जन्मोत्सव की धूम

बांदा के घुरौंडा में छठवें दिन कृष्ण जन्मोत्सव की धूम

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के ग्राम घुरौंडा में चल रही साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा भक्त बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। आज शनिवार को कथा में प्रभु श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। कथा वाचक परशुराम शुक्ल ने प्रभु के जन्मपर्व का विस्तृत वर्णन किया। साथ ही प्रभु की बाल लीलाओं का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया। इसके बाद भगवान कृष्ण और रुक्मणि मैय्या के विवाह की कथा पूर्ण हुई। कथा में गजेंद्र त्रिपाठी, लखनचंद्र त्रिवेदी, शिवकुमार तिवारी, अशोक शुक्ला, उदित शुक्ला, अंकित शुक्ला, दीपू दीक्षित, ललित तिवारी, धर्मेश द्विवेदी, करुणा पांडे, संजय शुक्ला आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में धूमधाम से निकली कलश यात्रा, पीतांबरा महायज्ञ शुरू   ...
बांदा के कालिंजर में ट्रक ने मजदूरों को रौंदा, 1 की मौत-3 रेफर

बांदा के कालिंजर में ट्रक ने मजदूरों को रौंदा, 1 की मौत-3 रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी-एमपी राजमार्ग पर सड़क किनारे कैंप में सो रहे चार मजदूरों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि मजदूर फोनलेन सड़क के निर्माण का काम कर रहे थे। मजदूरों की कंपनी ने के इंजीनियर की ओर से अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। सड़क निर्माण का चल रहा है काम बताया जाता है कि कालिंजर थाना क्षेत्र में मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित सुखना नाला के पास सड़क का काम चल रहा है। मुख्य सड़क से कुछ दूरी पर काम करने वाले मजदूर टेंट लगाकर कैंप बनाए हैं। देर रात करीब 12 बजे नरैनी से सतना की ओर जा रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर मजदूरों के टेंट को रौंद दिया। ये भी पढ़ें : Update : बांदा के बदौसा में बालू टीला ढहने से 10वीं के छात्र की मौत, 3 साथी भ...
इंसानियत ! कार में बैठे संभ्रांत व्यक्ति की सड़क पर घिसटते लावारिश से जुड़ी मानवीय संवेदनाओं ने तोड़ी बंदिशें

इंसानियत ! कार में बैठे संभ्रांत व्यक्ति की सड़क पर घिसटते लावारिश से जुड़ी मानवीय संवेदनाओं ने तोड़ी बंदिशें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : कुछ लोग इंसानियत की ऐसी मिसाल कायम कर देते हैं, जो न सिर्फ दूसरों को प्रेरणा दे जाती है, बल्कि हर किसी को सोचने पर मजबूर कर देती है। आज के दौर में जब लोगों के पास अपनों के लिए वक्त नहीं, ऐसे वक्त में भी कुछ लोग आज भी हैं जो अनजाने बेसहारों के लिए बहुत कुछ कर गुजरते हैं। बांदा की बड़ी शख्सियत और जामा मस्जिद के मुतवल्ली शेख सादी जमां ने एक ऐसी ही मिसाल कायम की। उनके एक नेक काम ने मानवीय संवेदनाओं को नए ढंग से परिभाषित करने का काम किया। साबित कर दिया कि कुछ अच्छा करने के लिए खास मौकों की जरूरत नहीं होती, बल्कि दिल में जज्बात होने चाहिए, बस। दर्द को अनदेखा कर गुजरती रहीं गाड़ियां दरअसल, गुरुवार को बांदा के रहने वाले शेख सादी जमां अपने परिवार के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। उनकी कार बांदा और चिल्ला के बीच दौड़ रही थी। इसी बीच रास्ते में अतरहट गांव में ठीक मोड़ पर बीच सड़...
Update : बांदा के बदौसा में बालू टीला ढहने से 10वीं के छात्र की मौत, 3 साथी भी दबे

Update : बांदा के बदौसा में बालू टीला ढहने से 10वीं के छात्र की मौत, 3 साथी भी दबे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : खदान से कुछ दूर खुदाई करते समय अचानक बालू का टीला ढहने से खुदाई कर रहे छात्र की दबकर मौत हो गई। वहीं तीन साथी भी दब गए। हालांकि, उनको समय रहते बचा लिया गया। खदान पर मौजूद लोगों ने उनको स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां उनका इलाज किया गया। मामला जिले के बदौसा थाना क्षेत्र का है। हालांकि, पुलिस खनन की बात से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि तीनों बालक वहां शौच के लिए गए थे। वहीं क्षेत्रीय लोग अलग बात बता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक छात्र के परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि मृतक अपने परिवार की इकलौती संतान था। जीआईसी में हाई स्कूल का छात्र था मृतक बताया जाता है कि बदौसा थाना क्षेत्र के भदावल गांव में शुक्रवार को दिन बागै नदी के नजदीक संचालित खदान से कुछ दूर पर गोरेलाल (16) पुत्र राम चरित, राकेश (15) पुत्र संतराम, महेश...